---Advertisement---

Aaj ka Rashifal 10 January 2024: इन 5 राशि के जातकों को हो सकती है भारी हानि, जानें अपना राशिफल

Aaj ka Rashifal 10 January 2024 : आज कई सारी रशि के जातकों के जीवन में काफी बदलाव आ सकता है।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: जनवरी 10, 2024 6:00 पूर्वाह्न

Aaj Ka Rashifal 30th June
Follow Us
---Advertisement---

Aaj ka Rashifal 10 January 2024: बुधवार को कई राशि के जातकों के जीवन में काफी बदलाव आने वाले हैं। ऐसे में अगर आप भी राशियों पर विश्वास करते हैं तो आपको घर से निकलते हुए अपना भविष्यफल जरुर चेक करना चाहिए। ताकि आपको भविष्य में घटने वाली घटनाओं का पहले से ही अंदाजा हो सके। आज हम आपको 9 जनवरी 2024 के भविष्यफल के बारे बताने जा रहे हैं।

मेष राशि

मेष राशि के जातक आज तनाव की स्थिति में फंस सकते हैं। आज आपका किसी बड़े अधिकारी से विवाद हो सकता है। काम पर ध्यान दें। किसी नजदीकी का सहयोग मिल सकता है। वाणी से बिगड़े काम बन सकते हैं। आर्थिक हानि हो सकती है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातक आज वाहन चलाते हुए सावधान रहे हैं। किसी पर भी अति विश्वास करना आपको मुसीबत में डाल सकता है। कर्ज लेने और देने से बचें। किसी यात्रा पर निकल सकते हैं। छात्रों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातक आज कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। किसी नजदीकी से धोखा मिल सकता है। परिवार में विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है। किसी भी कार्य को जल्दबाजी में फैसला करने से बचें। कानूनी विवाद में फंसने के योग बन रहे हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के जीवन में आज बड़ा बदलाव आ सकता है। आर्थिक हनि के योग बन रहे हैं। कुछ भी ऐसा ना करें जिससे मुश्किल का सामना करना पड़े। व्यापार में लाभ हो सकता है। किसी नजदीकी से अपने मन की बात कह सकते हैं। आपके कार्य की तारीफ हो सकती है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातक आज किसी धार्मिक यात्रा पर निकल सकते हैं।समाज में मान और सम्मान बढ़ेगा। आज कुछ बड़ा दान कर सकते हैं। खर्चों पर नियंत्रण रखें। मधुर वाणी से बिगड़े हुए काम बन सकते हैं। जीवनसाथी से किसी बात पर विवाद हो सकता है। आज आपके साथ कोई बड़ी घटना घट सकती है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के कामों की आज तारीफ हो सकती है। आज आप कहीं निवेश कर सकते हैं। किसी दूसरे के विवाद से दूर रहें। आज आपके विरोध प्रबल स्थिति में रहेंगे। पैसों का लेन और देने करने से बचें। किसी पार्टनर से धोखा मिल सकता है। नौकरी करने वाले जातकों के काम अटक सकते हैं।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों का लंबे समय से अटका हुआ काम बन सकता है। आज आप कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। परिजनों का सहयोग मिलेगा। आज कर्जा वापस मिल सकता है। किसी नजदीकी से मुलाकात कर सकते हैं। वाणी पर निंयत्रण रखें। आर्थिक लाभ हो सकता है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातक आज कुछ नया खरीद सकते हैं। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। सोच-समझकर फैसला करें। किसी पर भी अति विश्वास ना करें। तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है। युवाओं के करियर के लिए आज का दिन बहुत ही खास है। आज कोई बनता हुआ काम बिगड़ सकता है।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के जीवन में वैवाहिक योग बन रहे हैं। आपको जीवन साथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। खर्च बढ़ सकते हैं। घर में पिता से विवाद हो सकता है। वाहन चलाने से बचें। किसी नजदीकी से विवाद हो सकता है। ऑफिस में काम की तारीफ हो सकती है।

मकर राशि

मकर राशि के जातक आज सोच-समझकर फैसला करें। गुस्से पर नियंत्रण रखें। जीवन साथी से रिश्ते बिगड़ सकते हैं। कोई नया कार्य शुरु कर सकते हैं। तबियत बिगड़ सकती है। किसी धार्मिक कार्य का हिस्सा बहन सकते हैं। कुछ नया सीख सकते हैं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों को लंबे समय से चली आ रही बीमारी से राहत मिल सकती है। आज आपको परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। विरोधी से सावधान रहें। नौकरी बदलने के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। किसी को भी सलाह देने से बचें।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों को आज व्यापार में लाभ मिल सकता है। कोई खुश खबरी मिल सकती है। विरोधी परास्त होंगे। परिवार में किसी से संबंध बिगड़ सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा। आज कहीं बाहर जाने का प्लान बना सकते हैं। खर्च बढ़ सकते हैं। अधिकारियों से मन-मुटाव की स्थिति पैदा हो सकती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 28 February 2026

फ़रवरी 27, 2026

Rashifal 27 February 2026

फ़रवरी 26, 2026

Rashifal 26 February 2026

फ़रवरी 25, 2026

Rashifal 25 February 2026

फ़रवरी 24, 2026

Rashifal 24 February 2026

फ़रवरी 23, 2026

Holi 2026

फ़रवरी 23, 2026