---Advertisement---

Tulsi Manjari के इस उपाय को करने से जल्द बजेगी घर में शहनाई, धन वर्षा के लिए भी करें ये टोटके

Tulsi Manjari: हिंदू धर्म में तुलसी का महत्व तो आप जानते होंगे। तुलसी के पौधे को बहुत ही पवित्र माना जाता है और हर आंगन में तुलसी के पौधे पर नियमित जल चढ़ाया जाता है। किसी भी आयोजन से पहले पूजा करने की परंपरा है और हर दिन इसकी पूजा होती है। माना जाता है ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 11, 2024 7:24 अपराह्न | Updated: फ़रवरी 18, 2024 6:13 अपराह्न

Tulsi Manjari
Follow Us
---Advertisement---

Tulsi Manjari: हिंदू धर्म में तुलसी का महत्व तो आप जानते होंगे। तुलसी के पौधे को बहुत ही पवित्र माना जाता है और हर आंगन में तुलसी के पौधे पर नियमित जल चढ़ाया जाता है। किसी भी आयोजन से पहले पूजा करने की परंपरा है और हर दिन इसकी पूजा होती है। माना जाता है कि तुलसी पूजन से लक्ष्मी जी का आशीर्वाद बना रहता है और घर में धन की कमी नहीं होती है। क्या आपको पता है कि तुलसी की मंजरी के उपाय से भी धन वर्षा होती है। जी हां, आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन अगर तुलसी की मंजरी कहीं आपको दिखें तो आप उससे कुछ उपाय कर सकते हैं।

Tulsi Manjari से घर में नेगेटिविटी होगी दूर

अगर आपके घर में नेगेटिविटी है तो आप गंगाजल में तुलसी की मंजरी मिलाकर अपने घर में रखें और इस जल का छिड़काव हर दिन घर में करें। कहा जाता है कि इससे नेगेटिव एनर्जी हमेशा के लिए दूर हो जाएगी और आपको फायदे भी दिखेंगे।

Tulsi Manjari से आर्थिक स्थिति होगी बेहतर

तुलसी की मंजरी में गंगाजल मिटा कर घर में छिड़काव से आर्थिक स्थिति भी बेहतर हो जाती है। यह उपाय आप जरूर आजमा कर देखें।

Tulsi Manjari से विवाह होने में नहीं होगी कोई परेशानी

कुछ लोगों की शादी उम्र पर नहीं होती है और विवाह में कई बाधाएं आती रहती है। अगर आप भी इस चीज से परेशान है तो दूध में तुलसी की मंजरी मिलकर आप शिवलिंग पर चढ़ा सकते हैं। कहा जाता है कि इससे विवाह में आ रही सभी बाधाओं से मुक्ति मिलती है और विवाह के योग भी बन जाते हैं।

मां लक्ष्मी की करें इस तरह पूजा

तुलसी की मंजरी शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को अर्पित करने से आर्थिक स्थिति में सुधार होती है और धन के आगमन के कई रास्ते भी खुलते हैं।

करें लाल कपड़े का उपाय

तुलसी की मंजरी को लाल कपड़े में बांधकर घर की तिजोरी में रखने से दरिद्रता दूर होगी और धन-धान्य की कोई कमी नहीं होने वाली है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Cholesterol

जून 18, 2026

Diabetes

जून 18, 2026

Sara Arjun

जून 18, 2026

Rashifal 18 June 2026

जून 17, 2026

Heart Health

जून 17, 2026

Joint Pain Relief

जून 16, 2026