---Advertisement---

ई-20 फ्यूल और नए कलेवर के साथ 2023 Honda Shine 125 बाइक ने मारी एंट्री, इन खूबियों से बन जाएगी आपकी चहेती!

2023 Honda Shine 125: देश के टू-व्हीलर सेगमेंट में अच्छी-खासी पकड़ रखने वाली कंपनी होंडा ने अपनी लोकप्रिय बाइक Honda Shine 125 को नए अवतार में लॉन्च कर दिया है। जापानी कंपनी ने इस बाइक को नए एमिशन नॉर्म्स के तहत अपडेट करके OBD2 कप्लॉएंट और ई-20 फ्यूल को सपोर्ट करने वाला नया मॉडल पेश ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जून 21, 2023 12:48 अपराह्न

2023 Honda Shine 125
Follow Us
---Advertisement---

2023 Honda Shine 125: देश के टू-व्हीलर सेगमेंट में अच्छी-खासी पकड़ रखने वाली कंपनी होंडा ने अपनी लोकप्रिय बाइक Honda Shine 125 को नए अवतार में लॉन्च कर दिया है। जापानी कंपनी ने इस बाइक को नए एमिशन नॉर्म्स के तहत अपडेट करके OBD2 कप्लॉएंट और ई-20 फ्यूल को सपोर्ट करने वाला नया मॉडल पेश किया है। इस बाइक में काफी कुछ और भी नया है। जानिए इसकी पूरी जानकारी।

2023 Honda Shine 125 के नए कलर ऑप्शन

2023 Honda Shine 125 को 5 कलर ऑप्शन के साथ उतारा गया है। मैटे एक्सिस ग्रे, ब्लैक, जैनी ग्रे मैटेलिक, डिसेंट ब्लू मैटेलिक और रैबेल रेड मैटेलिक कलर विकल्प दिए गए हैं। बाइक का व्हीलबेस 1285mm का है और इसमें सिंगल पीस सीट की लंबाई 651mm है। होंडा ने इसे दो वेरिएंट में पेश किया है, इसमें डिस्क ब्रेक और ड्रम ब्रेक ऑप्शन शामिल है।

ये भी पढ़ें: ट्रक ड्राइवरों को केन्द्रीय मंत्री Nitin Gadkari ने दी AC की सौगात, जानें कब से मिलेगी सुविधा

2023 Honda Shine 125 का डिजाइन

नई होंडा शाइन 125 का लुक काफा बोल्ड रखा गया है। इसमें क्रॉम गॉर्निश के साथ डीसी हैडलैंप्स दिए गए हैं। इसमें साइड स्लंग एग्जॉस्ट, 5 स्पोक अलॉय व्हील्स, ट्यूबलैस टायर के साथ हैडलैंप्स काउल भी मिलते हैं। इसके साथ ही इसमें नए ग्राफिक्स और क्रॉम मफलर कवर और छोटे टेल लैंप्स दिए गए हैं।

2023 Honda Shine 125 के फीचर्स

इसमें स्टार्ट और स्टॉप बटन, हैडलैंप्स बीम, पासिंग स्चिव, कॉम्बी ब्रेक सिस्टम, सील चेन, एनालॉग स्पीडोमीटर और बाहरी फ्यूल पंप दिया है। इसके साथ ईएसपी तकनीक के साथ होंडा एसीजी स्टार्टर भी मिलता है। इसमें 5 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। इसमें टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क के साथ रियर में एडजेस्टेबल 5 स्टेप स्पिरिंग सस्पेंशन दिया गया है।

2023 Honda Shine 125 की कीमत

होंडा इस बाइक की खरीद पर 3 साल की वारंटी देगी। आप चाहे तो इस पर 7 साल की 7 साल की वारंटी स्कीम का भी फायदा ले सकते हैं। इस तरह से इस बाइक पर 10 साल की वारंटी हो जाएगी। होंडा ने इस बाइक को 79800 रुपये की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत पर लॉन्च किया है। ये इसकी ड्रम ब्रेक वाले वेरिएंट की कीमत है। वहीं, इसके डिस्क ब्रेक वेरिएंट की एक्सशोरूम कीमत 83800 रुपये है।

ये भी पढ़ें: flipkart पर लाखों का SAMSUNG Galaxy S22 Plus फोन कौड़ियों के भाव बिक रहा! 50 फीसदी ऑफर के साथ बहुत कुछ खास

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Royal Enfield Guerrilla 450 Apex

मार्च 29, 2026

Wuling Hongguang Mini EV 

मार्च 29, 2026

Hyundai Venue

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 28, 2026

Tata Nexon EV

मार्च 28, 2026

Tata Sierra EV

मार्च 27, 2026