---Advertisement---

ऑटो मार्केट में भौकाल काटने आयी 2023 KTM 390 Adventure, जानें इस ऑफ रोडिंग बाइक में क्या है खास

2023 KTM 390 Adventure: टू-व्हीलर निर्माता कंपनी KTM इंडिया ने अपनी 2023 390 Adventure बाइक को लॉन्च कर दिया है। यह बाइक मौजूदा पॉपुलर एडवेंचर बाइक का नया मॉडल है, जिसे नई कीमत के साथ मार्केट में उतारा गया है। अगर आप केटीएम बाइक के इस नए वर्जन को खरीदते हैं, तो आपको इसके लिए ...

Read more

Avatar of Shoyeb Ahmed

By: Shoyeb Ahmed

Published: मई 16, 2023 12:25 अपराह्न | Updated: मई 16, 2023 4:22 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

2023 KTM 390 Adventure: टू-व्हीलर निर्माता कंपनी KTM इंडिया ने अपनी 2023 390 Adventure बाइक को लॉन्च कर दिया है। यह बाइक मौजूदा पॉपुलर एडवेंचर बाइक का नया मॉडल है, जिसे नई कीमत के साथ मार्केट में उतारा गया है। अगर आप केटीएम बाइक के इस नए वर्जन को खरीदते हैं, तो आपको इसके लिए ज्यादा कीमत देनी होगी। तो आइए जानते हैं इस बाइक की सभी जानकारियों के बारे में।

ये भी पढ़ें: मई में टेक मार्केट दहलाने आ रहे Pixel Fold से लेकर OnePlus सहित ये तमाम धाकड़ फोन, फीचर्स और लुक से हो जाएगा इश्क

2023 KTM 390 Adventure की स्पेसिफिकेशन

KTM 390 एडवेंचर बाइक के लेटेस्ट एडिशन में सिंगल-सिलेंडर, फ्यूल-इंजेक्टेड, लिक्विड-कूल्ड टेक्नोलॉजी पर बेस्ड 373.2cc का इंजन दिया गया है। यह इंजन 43 bhp की पावर के साथ में 37 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स को भी जोड़ा गया है। इसमें असिस्ट और स्लिपर क्लच के साथ राइड-बाय-वायर थ्रॉटल दिया गया है।

Bike2023 KTM 390 Adventure
Engine373.2cc
Power43Bhp
Torque37Nm
Gearbox6 Speed

2023 KTM 390 Adventure के फीचर्स

KTM 390 Adventure मॉडल में फुली एडजस्टेबल सस्पेंशन और स्पोक व्हील जैसे फीचर्स दिए गए है। इस बाइक को रैली ऑरेंज कलर में उतारा गया है। KTM 390 Adventure बाइक 390 एडवेंचर में एडजस्टेबल सस्पेंशन की काफू लंबे समय से डिमांड की जा रही थी। इसके अलावा इसमें बेहतर राइडिंग क्वालिटी के हैंडलिंग और कंफर्ट को आसानी से एडजस्टेबल करने के लिए बनाया गया है। इसके फ्रंट में USD फोर्क और रियर मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है।

2023 KTM 390 Adventure बाइक में 3D इंटर्शियल मीजरमेंट यूनिट (IMU) के साथ ट्रैक्शन कंट्रोल, क्विकशिफ्टर प्लस, लीन एंगल सेंसिटिव कॉर्नरिंग ABS, राइडिंग मोड- स्ट्रीट और ऑफरोड, ऑफरोड ABS जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इनके अलावा अलावा राइड-बाय-वायर और LED हेडलैंप जैसे फीचर्स भी इसमें देखने को मिलेंगे। इसके साथ ही एक 5 इंच का कलर TFT डिस्प्ले भी दी गई है।

ये भी पढ़े: अब नहीं लगाने होंगे डीलरशिप के चक्कर, Flipkart पर लिस्ट हुआ Hero Vida V1 Pro Electric Scooter

Avatar of Shoyeb Ahmed

Shoyeb Ahmed

शोएब अहमद एक अच्छे पत्रकार हैं और इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पोस्ट ग्रेजुएशन तक पढ़ाई पूरी की है। शोएब को मीडिया इंडस्ट्री में 1 साल से ज्यादा का अनुभव है। फिलहाल शोएब डीएनपी मीडिया नेटवर्क में बतौर हिन्दी कॉन्टेंट राईटर कार्यरत हैं। इनकी रूची एक्सप्लोर करना, तकनीकी ज्ञान और सामान्य ज्ञान के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के साथ ही विश्लेषण और मूल्यांकन करना भी है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ultraviolette Tesseract Electric Scooter

मई 5, 2026

2027 Hyundai Creta

मई 5, 2026

Honda City

मई 4, 2026

Tata Sierra EV

मई 4, 2026

Mahindra XUV7XO Hybrid

मई 3, 2026

Hero MotoCorp

मई 2, 2026