---Advertisement---

सेफ्टी फीचर्स से लबरेज है 2024 Honda Amaze! क्या Maruti Suzuki New Dzire 2024 को दे पाएगी टक्कर?

2024 Honda Amaze नए लुक और फीचर्स के साथ लॉन्च होने जा रही है। इस गाड़ी के लीक फीचर्स काफी चर्चा में हैं। आज हम आपको इसकी संभावित खूबियों के बारे में बताने जा रहे हैं।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: नवम्बर 29, 2024 5:48 अपराह्न

2024 Honda Amaze
Follow Us
---Advertisement---

2024 Honda Amaze: जानी मानी ऑटो कंपनी होंडा बहुत जल्द अपनी नई कार को पेश करने जा रही है। होंडा अमेज के अपग्रेड वर्जन New Honda Amaze 2024 का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। इस गाड़ी को कई बार टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। इस गाड़ी में काफी बदलाव किए जाने की खबर है। इतना ही नहीं इसमें नए सेफ्टी फीचर्स भी जोड़े गए हैं। इस गाड़ी का मुकाबला इसी साल नवंबर के महीने में लॉन्च हुई Maruti Suzuki New Dzire 2024 से हैं। आपको बता दें, ये एक (Subcompact car) है। इसमें पहली अमेज की तरह ही इंजन मिलेगा। खबरों की मानें तो इसके इंजन में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है।

Honda Amaze 2024 के संभावित Safety Features

इस गाड़ी की कीमत और फीचर्स को लेकर किसी भी प्रकार की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। लेकिन, खबरों की मानें तो इस कार में सुरक्षा के लिए 6 Airbags मिल सकते हैं। इसमें Advanced Driver Assistance System (ADAS) सेफ्टी फीचर मिलने की उम्मीद है। सड़क पर हादसों को रोकने के लिए इसमें Lane keeping Assist दिया जा सकता है।
Adaptive cruise control के साथ इसमें Autonomous emergency ब्रेक मिल सकता है। इसमें Hill hold Assist के साथ Parking sensors और Reverse camera मिल सकता है।

New Honda Amaze के इंटीरियर में क्या मिल सकता है?

New Honda Amaze के इंटीरियर को Honda Elevate से मिलता -जुलता लाया जा सकता है। इसमें बड़ा डैशबोर्ड मिल सकता है। इसके साथ ही 8-inch का touchscreen infotainment system दिया जा सकता है। एप्पल और Android फोन की चार्जिंग के लिए wireless चार्जर मिल सकता है। इसके इंटारियर को प्रीमियम बनाने के लिए डबल टोन का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें single pan sunroof दिए जाने की खबर है।

लुक में हो सकते हैं ये बदलाव

इस नई होंडा अमेज के लुक में कुछ बदलाव हो सकते हैं। इसमें DRLS जोड़े जा सकते हैं। इसके साथ ही LED हेडलैम्प मिल सकते हैं। इसके बोनट पर कुछ बदलाव देखने के मिल सकते हैं। इसमें एलॉय व्हील मिलने की उम्मीद है। इसका डुअल टोन इंटीरियर इसे पहले से अलग बना सकता है। इसमें रिवर्स कैमरा मिल सकता है।

नई होंडा अमेज का इंजन

खबरों की मानें तो इस गाड़ी के इंजन में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। इसमें 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन ही मिल सकता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिल सकते हैं। कंपनी इसे CNG फ्यूल वेरियंट में पेश कर सकती है।

New Honda Amaze के फीचर्स

फीचर्सNew Honda Amaze
इंजन1199 cc का इंजन मिल सकता है।
ट्रांसमिशनManual ट्रांसमिशन के साथ आ सकती है।
सीट5 सीटर कार है।
पावर/टॉर्क90 hp की पावर और 110 Nm का टॉर्क दे सकती है।

2024 Honda Amaze और Maruti Suzuki New Dzire 2024 का मुकाबला

होंडा की इस नई गाड़ी का मुकाबला पहले से ही मार्केट में मौजूद Maruti Suzuki New Dzire 2024 से होगा। इस गाड़ी को अभी हालहि में लॉन्च किया गया है। इस गाड़ी को अभी हालहि में 6.79 लाख से लेकर 10.14 लाख की कीमत में उतारा गया है। ये कॉम्पेक्ट सेडान 4 वेरियंट में मौजूद है। इस गाड़ी में पहली बार इलेक्ट्रिक सनरुफ जोड़ा गया है। ये गाड़ी 1.2-लीटर के 3 सिलेंडर वाले इंजन से लैस है। ऐसे में अब ये होंडा अमेजन को कितनी टक्कर दे पाती है इसका थोड़ा सा इंताजर करना होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Hero Vida VXZ Electric Bike

मार्च 10, 2026

Honda Discount Offers

मार्च 10, 2026

2026 Hyundai Verna

मार्च 9, 2026

Renault Duster 2026

मार्च 9, 2026

Mahindra XUV7XO

मार्च 9, 2026

Tata Tiago EV Facelift

मार्च 8, 2026