---Advertisement---

2026 Maruti Brezza: कुर्सी की पेटियां बांध लीजिए, महफिल लूटने को तैयार है नई ब्रेजा! इन अपग्रेड्स के साथ बनेगी सबकी फेवरेट

2026 Maruti Brezza: 2026 मारुति ब्रेजा कॉम्पैक्ट एसयूवी में स्टाइलिश डिजाइन के साथ कई यूनिक खूबियां देखने को मिल सकती हैं, जिससे ग्राहकों को आरामदायक और मजेदार सफर का अनुभव मिलने की उम्मीद है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 3, 2026 3:55 अपराह्न

2026 Maruti Brezza
Follow Us
---Advertisement---

2026 Maruti Brezza: देश की पॉपुलर कॉम्पैक्ट एसयूवी में शुमार मारुति सुजुकी ब्रेजा को लोग बेहतर कंफर्ट और शानदार माइलेज के लिए पसंद करते हैं। गाड़ी में स्टाइल के साथ सुरक्षा का भी रखा गया है। साथ ही एसयूवी का दाम भी 10 लाख रुपये से है। ऐसे में अब वाहन कंपनी इसका फेसलिफ्ट वर्जन लाने की तैयारी कर रही है। कई ताजा रिपोर्ट्स में 2026 मारुति ब्रेजा को लेकर जोरो-शोरों से चर्चा चल रही है। बताया जा रहा है कि नई ब्रेजा में डिजाइन से लेकर टेक फीचर्स ही नहीं, बल्कि सेफ्टी और फ्यूल एफिशियंसी भी बेहतर हो सकती है।

2026 Maruti Brezza में हो सकते हैं ये खास बदलाव

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2026 मारुति ब्रेजा एसयूवी को हालिया टेस्टिंग के दौरान कैप्चर किया गया, तो इसमें आगे का हिस्सा बिना किसी बदलाव के नजर आया। हालांकि, कुछ अन्य लीक्स में दावा किया गया है कि इसमें नया फ्रंट बंपर, नए डिजाइन की ग्रिल, एलईडी हेडलैंप, एलईडी डीआरएलएस देखने को मिल सकता है। रियर साइड पर एलईडी टेललैंप और 18 इंच के अलॉय व्हील्स शामिल किए जा सकते हैं।

इसके अलावा, अपकमिंग कॉम्पैक्ट एसयूवी में मॉडर्न इंटीरियर देखने को मिल सकता है। गाड़ी में बैठने पर प्रीमियम केबिन स्पेस आपको दीवाना बना सकता है। इसमें नई थीम के साथ डैशबोर्ड, लैदरेट सीट्स, एबियंट लाइटिंग, इलेक्ट्रिक सनरुफ, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, स्मार्ट कनेक्टिविटी के साथ दमदार नेविगेशन की सुविधा दी जा सकती है।

2026 मारुति ब्रेजा में कैसा रह सकता है इंजन

वाहन कंपनी 2026 मारुति ब्रेजा में सुरक्षा के लिए कई खूबियों को शामिल कर सकती है। इसमें 7 एयरबैग्स, इलेक्ट्रिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, 360 डिग्री कैमरा, पार्किंग सेंसर्स और एडीएएस सुइट के तहत कई एडवांस स्पेक्स को जोड़ने की संभावना है।

वहीं, इसमें 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन शामिल करने की योजना है। जोकि 101.6bhp की ताकत और 136.8Nm का टॉर्क पैदा हो सकता है। इससे गाड़ी की परफॉर्मेंस में थोड़ा सुधार आने का अनुमान है। इसमें पहली बार 6 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स देखने को मिल सकता है। हालांकि, इसमें टर्बो पेट्रोल का विकल्प मिलने की उम्मीद नहीं जताई जा रही है।

क्या है लॉन्च और संभावित प्राइस डिटेल

उधर, लेटेस्ट लीक्स की मानें, तो आगामी 2026 मारुति ब्रेजा एसयूवी को अप्रैल से मई के बीच भारतीय बाजार में लॉन्च होने की आशंका जताई गई है। इसका दाम 9 से 19 लाख रुपये के करीब रहने की उम्मीद है। हालांकि, कार कंपनी ने अभी तक इस एसयूवी को लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं किया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

BMW F 450 GS

अप्रैल 24, 2026

MG Majestor

अप्रैल 23, 2026

Bajaj Pulsar NS 400Z

अप्रैल 22, 2026

Royal Enfield Himalayan 440

अप्रैल 22, 2026

Tesla Model Y L

अप्रैल 22, 2026

Tata Safari EV

अप्रैल 21, 2026