---Advertisement---

2027 Hyundai i20: इन बदलावों के साथ मार्केट में तूफान लाएगी प्रीमियम हैचबैक, क्या मिलेगा टर्बो पेट्रोल इंजन? चौंका देगा लीक प्राइस!

2027 Hyundai i20: इंडियन कार बाजार लोकप्रिय प्रीमियम हैचबैक हुंडई आई20 कार एक बार फिर नए अंदाज में लोगों को दीवाना बना सकती है। इसमें कई अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 10, 2026 3:51 अपराह्न

2027 Hyundai i20
Follow Us
---Advertisement---

2027 Hyundai i20: भले ही इंडिया में एसयूवी यानी बड़ी गाड़ियों की मांग में इजाफा हुआ हो। मगर अभी भी हैचबैक कारों का जलवा समाप्त नहीं हुआ है। यही वजह है कि हुंडई समेत कई कार कंपनियां हैचबैक कारों पर भी काम कर रही हैं। कई ताजा रिपोर्ट्स में बताया गया है कि 2027 हुंडई आई20 कार को भारतीय बाजार में उतारने की योजना बनाई जा रही है। इस प्रीमियम हैचबैक गाड़ी को टेस्टिंग के दौरान कैप्चर किया गया है। ऐसे में कुछ खास अपडेट्स बाहर आए हैं।

2027 हुंडई आई20 कार में मिलेगा यूनिक डिजाइन और एडवांस फीचर्स

लेटेस्ट लीक्स के मुताबिक, आगामी 2027 हुंडई आई20 गाड़ी का लुक ज्यादा क्रॉसओवर जैसा हो सकता है। नए डिजाइन का फ्रंट और रियर बंपर, नई लुक में ग्रिल, एलईडी हेडलैंप, एलईडी टेललैंप और 17 इंच के स्टाइलिश अलॉय व्हील्स मिलने की संभावना जताई गई है। इसमें आगे और पीछे पार्किंग सेंसर के साथ-साथ एक रियर व्यू कैमरा भी दिया जा सकता है। साथ ही गाड़ी का साइज भी मौजूदा कार से बड़ा हो सकता है।

वहीं, गाड़ी के इंटीरियर में भी कई अपग्रेड्स देखने को मिल सकते हैं। सेंटर कंसोल में एक आर्मरेस्ट और दो कपहोल्डर दिए जा सकते हैं। इन्फोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए कर्व्ड डिस्प्ले सेटअप मिलने की उम्मीद है। स्टीयरिंग व्हील का डिजाइन वेन्यू से प्रेरित हो सकता है। सभी यात्रियों के लिए एडजस्टेबल हेडरेस्ट, पीछे के एसी वेंट्स और पीछे बैठने वालों के लिए यूएसबी चार्जिंग पोर्ट्स शामिल किया जा सकता है। गाड़ी में यात्रियों की सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स एडीएएस पैक दिया जा सकता है।

2027 हुंडई आई20 को खास बना सकता है टर्बो इंजन

रिपोर्ट्स की मानें, तो 2027 हुंडई आई20 गाड़ी में 1.2 लीटर का एनए पेट्रोल इंजन मिलने की संभावना है। साथ ही 1 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन शामिल करने की योजना है। इसमें मैन्युअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स के विकल्प जोड़ने की उम्मीद है।

लीक प्राइस और संभावित लॉन्च डेट

इंटरनेट पर कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि 2027 हुंडई आई20 कार का दाम 6 से 11 लाख रुपये एक्सशोरुम रखी जा सकती है। कार कंपनी इसे अगस्त तक भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है। हालांकि, अभी तक इस संबंध में कोई भी फाइनल पुष्टि नहीं हुई है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Renault Kwid Facelift

जून 27, 2026

TVS Ntorq 125 Scooter

जून 26, 2026

Hyundai Elantra 2026

जून 26, 2026

Skoda Peaq EV

जून 25, 2026

Renault Kiger 2026

जून 24, 2026

Tata Sierra EV 

जून 24, 2026