---Advertisement---

कार की कीमत वाली Kawasaki Ninja 500 बाइक के 3 सबसे यूनिक फीचर्स, जिसे देख जेनजी का खरीदने का करेगा मन!

Kawasaki Ninja 500 : कावासाकी निंजा 500 के नए 2027 अपडेट वर्जन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी ने इसे 31 अगस्त 2026 को मार्केट में उतारा है। इसमें कई बेहतरीन फीचर्स मिल रहे हैं। जिन्हें देखकर आपका खरीदने का मन कर सकता है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 1, 2026 4:02 अपराह्न

Kawasaki Ninja 500
Follow Us
---Advertisement---

 Kawasaki Ninja 500 2027 : जापानी कंपनी कावासाकी ने भारत में कार की कीमत पर कावासाकी निन्जा 500 बाइक को लॉन्च कर दिया है। ये एक बेहद हाईटेक स्पोर्टस बाइक है। भारतीय मार्केट में ये पहले से ही मौजूद है। कावासाकी ने  इस मोटरसाइकिल को सबसे पहले फरवरी 2024 में भारत में लॉन्च किया था। लेकिन कंपनी ने अब इसमें कुछ बड़े बदलाव करके 2027 मॉडल के नाम से पेश किया है। ये एक पावरफुल इंजन और बेहद स्मार्ट हाईटेक फीचर्स से लैस है। अगर आप इसे  खरीदने की सोच रहे हैं तो जानें, इसकी सबसे बड़ी 3 खासियतें।

 1-Kawasaki Ninja 500 2027  में मिल रही स्मार्ट कनेक्टिविटी

मार्केट में मौजूद कावासाकी निन्जा 500 का ये अपडेट वर्जन है। कंपनी ने इसमें सिर्फ बाहरी बदलाव किए हैं। ये पुराने वाले इंजन के साथ ही आ रही है। इस नए मॉडल में अब सिग्नेचर लाइम ग्रीन कलर स्कीम मिल रहा है, जिसमें सफेद और नीले रंग के रेसिंग ग्राफिक्स जोड़े गए हैं। इसके अलावा यह बाइक आधुनिक E20  को सपोर्ट भी करती है।  कावासाकी निन्जा 500 के अपडेट वर्जन की सबसे बड़ी खूबी इसका ‘RIDEOLOGY THE APP’ स्मार्टफोन कनेक्टिविटी से लैस होना है। इसमें हाई-कॉन्ट्रास्ट LCD कंसोल मिल रहा है। इसे ब्लूटूथ के जरिए कनेक्ट किया जा सकता है। राइडर अपने मोबाइल और बाइक की सारी जानकारी बाइक की स्क्रीन पर ले सकता है। ये ओडोमीटर, ईंधन ग्राफ, सर्विस शेड्यूल और जीपीएस लॉग के साथ कॉल और मैसेज भी दिखाता है।

2-पतली गलियों औक ट्रैफिक की किंग

कावासाकी की ये बाइक हैवी दिखने के बाद भी बेहद हल्की है। इसे एडवांस्ड ‘डायनेमिक रिजिडिटी एनालिसिस’ तकनीक के साथ बनाया गया है। जिसके कारण इसे हैवी ट्रैफिक और पतली गलियों में आसानी से मोड़ा जा सकता है। कपंनी ने इसे कावासाकी की सबसे महंगी और हाईटेक हाइपरबाइक Ninja H2 के डिजाइन पर बनाया है।

3-क्लच से मुक्ति

ट्रैफिक में क्लच के दबाव को कम करता है। इसमें कंपनी ने असिस्ट और स्लिपर क्लच का फीचर दिया है। गियर डाउन करते समय इंजन ब्रेकिंग के झटके को नियंत्रित करता है। इसका सबसे बड़ा फायदा हाईवे पर अचानक गियर घटाने पर भी पिछला पहिया लॉक होकर फिसलता नहीं है। ये एक मैकेनिकल-टेक फीचर है। इसे रेसिंग गाड़ियों से प्रेरित होकर बनाया गया है।

 Kawasaki Ninja 500 2027 स्पेसिफिकेशन 
इंजन451cc का लिक्विड-कूल्ड, 4-वाल्व और पैरेलल-ट्विन 2-सिलेंडर इंजन मिल रहा है।
पावर/टॉर्कये 44.77 bhp @ 9,000 rpm की पावर और 42.6 Nm @ 6,000 rpm टॉर्क को जनरेट करता है।
ट्रांसमिशन6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिल रहे हैं।
स्पीड190 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकती है।
माइलेज26.31 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है।
ब्रेकडुअल-चैनल एबीएस के साथ आगे और पीछे डिस्क ब्रेक मिल रहे हैं।
फ्यूल टैंक2.8 लीटर पेट्रोल रिजर्व के साथ 14 लीटर का फ्यूल टैंक मिल रहा है। ये 350 किमी तक का सफद तय कर सकता है।

 

कावासाकी निन्जा 500  अपडेट बाइक की कीमत 

कावासाकी निन्जा 500 बाइक को भारत में 6.55 लाख की शुरुआती एक्स शोरुम कीमत में लॉन्च किया है। इसका टॉप मॉडल 8 लाख के आस-पास तक की एक्सशोरुम कीमत में मिल सकता है। इस बाइक की बुकिंग शुरु हो गई है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now