---Advertisement---

नया Electric Scooter लेने वाले हो जाएं तैयार! 115KM की शानदार रेंज के साथ आ रहा है Ather 450S, जानें ऑल स्पेक्स

Ather 450S Electric Scooter: देश में इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहनों का दायरा धीरे-धीरे बढ़ रहा है। इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक की मांग में इजाफा देखा जा रहा है। ऐसे में देसी इलेक्ट्रिक कंपनी एथर अपना एक नया इलेक्ट्रिक मॉडल लाने वाली है। बताया जा रहा है कि कंपनी इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में अपना सबसे किफाएती ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जुलाई 30, 2023 10:35 पूर्वाह्न

Ather 450S Electric Scooter
Follow Us
---Advertisement---

Ather 450S Electric Scooter: देश में इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहनों का दायरा धीरे-धीरे बढ़ रहा है। इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक की मांग में इजाफा देखा जा रहा है। ऐसे में देसी इलेक्ट्रिक कंपनी एथर अपना एक नया इलेक्ट्रिक मॉडल लाने वाली है। बताया जा रहा है कि कंपनी इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में अपना सबसे किफाएती इलेक्ट्रिक स्कूटर एथर 450एस इलेक्ट्रिक स्कूटर (Ather 450S Electric Scooter) पेश करेगी। आपको बता दें कि एथर ने इसकी बुकिंग पहले ही शुरू कर दी है। इस स्कूटर को 3 अगस्त को लॉन्च किए जाने की संभावना है।

Ather 450S Electric Scooter Expected Features

एथर 450एस के डिजाइन को लेकर कहा जा रहा है कि इसका लुक 450एक्स जैसा ही हो सकता है। इसमें सपोर्टी डिजाइन के साथ एपरॉन माउंटेड एलईडी हैडलाइट्स, पाइंटेड फ्रंट एंड, शॉर्प रियर साइड पैनल और थोड़े स्पेशल ग्राफिक्स का इस्तेमाल हो सकता है। इसमें डिजिटल डैशबोर्ड और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर के साथ कई खास फीचर्स भी मिल सकते हैं। इसके दोनों व्हील्स पर डिस्क ब्रेक दिए जाएंगे। वहीं, फ्रंट में फ्रंट फोर्क्स सस्पेंशन और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन दिया जा सकता है।

Ather 450S Electric Scooter की संभावित बैटरी

एथर 450एस में 3kwh का बैटरी पैक दिया जा सकता है। दावा किया जा रहा है कि ये सिंगल चार्ज पर 115km की रेंज देने में सक्षम होगा। इसकी टॉप स्पीड 90km प्रति घंटा होगा।

फीचर्सAther 450S Electric Scooter
बैटरी3kwh
रेंज115km
टॉप स्पीड90kmph

Ather 450S Electric Scooter Expected Price

एथर 450एस की कीमत के बारे में बताया जा रहा है कि 1.29 लाख रुपये एक्सशोरुम होगी। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का मुकाबला ओला एस 1 एयर और टीवीएस आईक्यूब से हो सकता है। फिलहाल कंपनी की तरफ से कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mahindra Thar Electric

अक्टूबर 5, 2026

Honda 0 Alpha EV

अक्टूबर 3, 2026

Royal Enfield Himalayan 440

अक्टूबर 2, 2026

Delhi Pollution

सितम्बर 29, 2026

Renault Triber Turbo

सितम्बर 28, 2026

Tata Aeris vs Maruti Suzuki Dzire

सितम्बर 26, 2026