---Advertisement---

Ather 450X Electric Scooter के चढ़े भाव, रेंज और फीचर्स के मामले में Ola S1 Pro और Bajaj Chetak से मुकाबला

Ather 450X Electric Scooter: इंडियन ऑटोमोबाइल सेक्टर में इलेक्ट्रिक वाहनों की अच्छी गति से सेल हो रही है। ऐसे में इलेक्ट्रिक वाहनों के नए-नए मॉडल लोगों को काफी आकर्षित कर रहे हैं। मगर इसी बीच इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वालों को एक बड़ा झटका लगा है। आपको बता दें कि कुछ दिनों बाद इलेक्ट्रिक वाहन को ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 23, 2023 1:50 अपराह्न

Ather 450X Electric Scooter
Follow Us
---Advertisement---

Ather 450X Electric Scooter: इंडियन ऑटोमोबाइल सेक्टर में इलेक्ट्रिक वाहनों की अच्छी गति से सेल हो रही है। ऐसे में इलेक्ट्रिक वाहनों के नए-नए मॉडल लोगों को काफी आकर्षित कर रहे हैं। मगर इसी बीच इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वालों को एक बड़ा झटका लगा है। आपको बता दें कि कुछ दिनों बाद इलेक्ट्रिक वाहन को खऱीदना पहले से महंगा हो जाएगा।

सरकार ने दिया झटका

दरअसल, भारत सरकार ने इलेक्ट्रिक बाइक और स्कूटर खरीदने वालों को एक बुरी खबर दी है। सरकार ने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स पर मिलने वाली सब्सिडी में कटौती करने का फैसला किया है। सरकार की तरफ से भारी उद्योग मंत्रालय ने इसका ऐलान किया है। सरकार ने सब्सिडी की रकम को 15000 रुपये प्रति किलोवाट से कम करके 10000 रुपये प्रति किलोवाट कर दी है। सरकार का ये नया फैसला 1 जून 2023 से लागू हो जाएगा। इसके साथ ही अब सब्सिडी की रकम 22000 रुपये रह जाएगी।

ये भी पढ़ें: 631KM की रेंज और 18 मिनट में 80 फीसदी चार्ज, Hyundai IONIQ 5 EV के सुपर एडवांस फीचर्स जानकर उड़ जाएंगे होश!

एथर एनर्जी ने बढ़ाए इलेक्ट्रिक स्कूटर के दाम

वहीं, इस फैसले का असर इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की कीमतों पर पड़ना शुरू हो गया है। ऐसे में एथर एनर्जी कंपनी ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत में इजाफा कनरे का ऐलान कर दिया है। Ather 450X इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत में 32500 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। वहीं, Ather 450X इलेक्ट्रिक स्कूटर की वर्तमान एक्सशोरूम कीमत 98079 रुपये है। एथर ने बताया है कि 31 मई 2023 तक इस स्कूटर को खरीदकर 32500 रुपये की बचत कर सकते हैं। यहां पर आपको बता दें कि इस बचत का फायदा तभी मिलेगा, जब कंपनी के पास स्कूटर का स्टॉक होगा।

Ather 450X के फीचर्स

Ather 450X इलेक्ट्रिक स्कूटर में 3.6kwh की बैटरी दी गई है। इसमें 6400W की इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। ये स्कूटर सिंगल चार्ज पर 146km की रेंज देता है। वहीं, इसकी टॉप स्पीड 90km प्रति घंटा है। इस स्कूटर को पूरी तरह से चार्ज करने में 4.30 घंटे का समय लगता है। इस स्कूटर में स्मार्ट डैशबोर्ड, यूजर इंटरफेस, ऑटो होल्ड जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इस स्कूटर का मुकाबला Ola S1 Pro और Bajaj Chetak से होता है।

फीचर्सAther 450X Electric Scooter
इलेक्ट्रिक मोटर6400W
बैटरी3.6kwh
रेंज146km
टॉप स्पीड90km

ये भी पढ़ें: Flipkart Sale: iPhone पर 8000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट, बार-बार नहीं मिलता ऐसा धमाकेदार ऑफर

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mahindra XUV 7XO Hybrid

मई 13, 2026

Kia Syros EV

मई 13, 2026

2027 Kia Sonet

मई 12, 2026

Tata Tiago EV Facelift

मई 12, 2026

Skoda Slavia Facelift

मई 11, 2026

2027 Hyundai i20

मई 10, 2026