---Advertisement---

Auto Expo 2023 में लॉन्च हुई जबरदस्त फीचर्स वाली Lexus RX Car,कमाल का लुक और सेफ्टी फीचर्स जीत लेंगे दिल

Auto Expo 2023: ग्रेटर नोएडा में एशिया का सबसे बड़ा ऑटो एक्सपो चल रहा है। जहां बड़ी-बड़ी कंपनियों ने जबरदस्त फीचर वाले वाहनों को लॉन्च और पेश किया है। जहां इस बार इलेक्ट्रिक वाहनों का दबदबा रहा लेकिन इन सब के बीच कुछ कंपनियों ने अपने पेट्रोल फ्यूल वाले वाहनों को भी लॉन्च किया है। ...

Read more

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: जनवरी 12, 2023 4:07 अपराह्न

Auto Expo 2023
Follow Us
---Advertisement---

Auto Expo 2023: ग्रेटर नोएडा में एशिया का सबसे बड़ा ऑटो एक्सपो चल रहा है। जहां बड़ी-बड़ी कंपनियों ने जबरदस्त फीचर वाले वाहनों को लॉन्च और पेश किया है। जहां इस बार इलेक्ट्रिक वाहनों का दबदबा रहा लेकिन इन सब के बीच कुछ कंपनियों ने अपने पेट्रोल फ्यूल वाले वाहनों को भी लॉन्च किया है। इसी कड़ी में लेक्सस इंडिया ने भी ऑटो एक्सपो में अपनी 5th जनरेशन वाली RX को पेश किया है। इसका पुराना मॉडल 7 सीटर था और नया 5 सीटर है। आज इस आर्टिकल में हम आपको Lexus RX से जुड़ी कई चीजों से रूबरू कराने जा रहे हैं। इसके एडवांस फीचर्स और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी आपका दिल जीत लेंगे।

Lexus RX कब होगी लॉन्च

लेक्सस आरएस के दो वैरिएंट्स अनवील किए गए हैं। पहला Lexus RX 350H और दूसरा Lexus RX 500H F है। जिन्हें फरवरी या मार्च 2023 में लॉन्च किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: इस ELECTRIC CYCLE को 52 फीसदी की छूट के साथ खरीदें, 40KM की माइलेज के साथ मिलेगी डिस्क ब्रेक की सुविधा

Lexus RX 350H में क्या है खास

Lexus RX 350H में 2.5 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसमें हाइब्रिड सिस्टम लगाया गया है। इसका इंजन 247 hp तक की अधिकतम पावर पैदा करता है। 4X2 व्हील ड्राइव और 4X4 व्हील ड्राइव का ऑप्शन मिलता है। इसकी 4X4 व्हील ड्राइव वाली कार मात्र 7.9 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। इसमें 6 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिए गए हैं।

Lexus RX 500H F की ये हैं खासियत

Lexus RX 500H F में कंपनी की तरफ से 2.4 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसमें मात्र 4X4 व्हील ड्राइव दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह कार पिछली कार के मुकाबले ज्यादा तेज है। ये कार मात्र 6.2 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। इसमें 6 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिए गए हैं।

क्या हैं फीचर्स?

अगर इसके फीचर्स की बात करें तो बता दें कि इसमें एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले की कनेक्टिविटी वाला 14.0 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जा रहा है। इसके अलावा आपको इसमें स्मार्ट ड्राइवर असिस्ट, पैनोरमिक सनरूफ, एडवांस पार्किंग असिस्ट, ट्रैफिक जाम असिस्ट, डुअल जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स जैसे और भी कई फीचर्स दिए गए हैं।

ये हैं सेफ्टी फीचर्स

इसके अलावा इसमें लेटेस्ट सेफ्टी फीचर 3.0 सुइट दिया गया है। इसमें ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेक भी दिए गए हैं। इसके साथ ही इसमें स्टीयरिंग असिस्ट, ऑल स्पीड एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, बैकअप पार्किंग असिस्ट, लेन डिपार्चर, कर्व स्पीड मैनेजमेंट, फ्रंट पार्किंग असिस्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Also Read: MP News: आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर CM शिवराज की चिंता हुई दूर, PM मोदी एक तीर से साधेंगे कई निशाने

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MG Majestor

फ़रवरी 12, 2026

Tata Nexon EV

फ़रवरी 12, 2026

Maruti Suzuki Fronx Hybrid

फ़रवरी 11, 2026

Kushinagar Viral Video

फ़रवरी 11, 2026

Tata Punch EV Facelift

फ़रवरी 11, 2026

Maruti Grand Vitara

फ़रवरी 10, 2026