---Advertisement---

Auto Sales November 2024: Maruti Suzuki और Toyota की बिक्री में इजाफा, Hyundai हुई निराश, जानें Tata Motors का हाल

Auto Sales November 2024: देश की वाहन कंपनियों ने नवंबर 2024 में हुए वाहनों की बिक्री की जानकारी साझा की है। इसमें मारुति सुजुकी, हुंडई, टोयोटा और टाटा मोटर्स का नाम शामिल है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: दिसम्बर 1, 2024 5:25 अपराह्न | Updated: दिसम्बर 1, 2024 6:14 अपराह्न

Auto Sales November 2024
Follow Us
---Advertisement---

Auto Sales November 2024: देशभर में त्योहारी सीजन निकल चुका है। ऐसे में वाहनों की बिक्री कैसी रही। किस कंपनी ने नवंबर 2024 में कितनी यूनिट्स को बेचा। मारुति सुजुकी, टोयोटा, हुंडई और टाटा मोटर्स ने नवंबर 2024 में हुई वाहनों की सेल (Auto Sales November 2024) की जानकारी शेयर कर दी है। रिपोर्ट में मारुति की अच्छी बिक्री रही। वहीं, हुंडई ने नवंबर 2024 में कम सेल दर्ज की है।

Auto Sales November 2024 में Maruti Suzuki की सेल

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने नवंबर 2024 के दौरान 181531 यूनिट्स की सेल की है। इसमें से 144238 यूनिट्स को घरेलू बाजार में बेचा गया है। साथ ही 8660 यूनिट्स का OEM शामिल है। इसके अलावा 28 633 यूनिट्स का निर्यात भी हुआ। वहीं, नवंबर 2023 के दौरान मारुति सुजुकी ने 164439 इकाईयों की बिक्री की थी।

इसमें 136667 यूनिट्स की घरेलू बिक्री। 4822 इकाईयों का OEM और 22950 यूनिट्स का निर्यात हुआ था। इस तरह से मारुति सुजुकी की कुल बिक्री 10.4 फीसदी अधिक रही। वहीं, कंपन की घरेलू बिक्री सालाना आधार पर 8.1 फीसदी ज्यादा रही। साथ ही यात्री वाहनों की बिक्री में 5.3 प्रतिशत का उछाल देखा गया। कंपनी के वार्षिक निर्यात में 24.8 फीसदी का इजाफा हुआ।

Toyota India को Auto Sales November 2024 में फायदा

“Financial Express” की रिपोर्ट के मुताबिक, टोयोटा इंडिया (Toyota) ने नवंबर 2024 में 25586 यूनिट्स की बिक्री की। वहीं, पिछले साल नवंबर 2023 में 17818 यूनिट्स की बिक्री दर्ज हुई थी। इस तरह से कंपनी ने सालाना आधार पर बिक्री में 44 फीसदी का उछाल हासिल किया है। साथ ही कंपनी ने 1140 यूनिट्स का निर्यात भी किया।

Hyundai India की बिक्री में गिरावट

“Financial Express” की खबर के अनुसार, हुंडई मोटर्स इंडिया (Hyundai) ने दावा किया है कि नवंबर 2024 के दौरान उसने 61252 यूनिट्स को बेचा। इसमें 48246 को घरेलू बाजार में सेल किया गया। जबकि 13006 इकाईयों को विदेश में भेजा गया। हुंडई इंडिया ने नवंबर 2023 के दौरान 65801 यूनिट्स बेची थी। इसमें 49451 इकाईयों को घरेलू बाजार में बेचा था और 16350 यूनिट्स को अन्य बाजारों में भेजा गया था। इस तरह से 7 फीसदी की कुल गिरावट दर्ज हुई। घरेलू बिक्री में 2.5 प्रतिशत की सालाना गिरावट और निर्यात में 20.4 फीसदी की वार्षिक कमी देखी गई है।

Tata Motors की बिक्री रही स्थिर

देश की बड़ी वाहन कंपनियों में से एक टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने नवंबर 2024 में 74753 यूनिट्स की बिक्री की है। वहीं, नवंबर 2023 में कुल 74172 यूनिट्स की सेल दर्ज हुई थी। इस तरह से सालाना आधार पर कुल बिक्री में 0.8 फीसदी का इजाफा देखा गया है। नवंबर 2024 में घरेलू बिक्री 73246 यूनिट्स की सेल हुई और इसमें 1 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई। नवंबर 2023 में 72647 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। नवंबर 2023 में 26579 यूनिट्स की कमर्शियल वाहनों की घरेलू सेल हुई। नवंबर 2024 में 26183 इकाईयों की बिक्री हुई। कमर्शियल वाहनों की घरेलू बिक्री में 1 फीसदी की कमी देखी गई।

अन्य वाहन कंपनियां भी जारी करेंगी बिक्री रिपोर्ट

आपको बता दें कि अभी दिसंबर 2024 की शुरुआत हुई है। आने वाले समय में अन्य वाहन कंपनियां भी अपने वाहनों की बिक्री की जानकारी साझा करेंगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MG Majestor

फ़रवरी 12, 2026

Tata Nexon EV

फ़रवरी 12, 2026

Maruti Suzuki Fronx Hybrid

फ़रवरी 11, 2026

Kushinagar Viral Video

फ़रवरी 11, 2026

Tata Punch EV Facelift

फ़रवरी 11, 2026

Maruti Grand Vitara

फ़रवरी 10, 2026