---Advertisement---

Best 100 cc bikes in India: 100cc इंजन और दमदार फीचर्स के साथ आती हैं ये बाइक, लिस्ट में Hero सहित हैं ये ब्रांड

Best 100 cc bikes in India: आर्टिकल में बताई गई तीनों बाइक्स 100 सीसी के इंजन के साथ पेश की जाती हैं। इन्हें कम कीमत में लिया जा सकता है। चलिए इनके फीचर्स के बारे में जान लेते हैं।

Avatar of Yogesh Singh

By: Yogesh Singh

Published: सितम्बर 9, 2023 3:15 अपराह्न

Best 100 cc bikes in India 100cc
Follow Us
---Advertisement---

Best 100 cc bikes in India: अगर आप 100 सीसी की क्षमता के साथ कोई बजट रेंज की बाइक तलाश रहे हैं तो आपके लिए यहां कुछ ऐसी बाइक्स के बारे में बताया गया है। जो आपके लिए कम कीमत में बढ़िया विकल्प साबित हो सकती हैं। लिस्ट में हीरो और होंडा सहित कई बाइक्स को शामिल किया गया है। ये आपके रोज-मर्रा के काम निबटाने में काफी मददगार साबित हो सकती हैं।

Hero Splendor Plus Xtec मिलती हैं ये खासियतें

जब बजट रेंज में आने वाली बाइक्स की बात की जाएगी तो लिस्ट में हीरो का नाम जरूर शामिल किया जाएगा। इस कंपनी ने हर सेगमेंट में बाइक पेश की हैं। Hero Splendor Plus Xtec भी इन्हीं में से एक है जो आपके लिए कम दाम बढ़िया विकल्प साबित हो सकती है।

फीचर्स Hero Splendor Plus Xtec
इंजन97.2 cc
ट्रांसमिशन4 स्पीड मैनुअल
फ्यूल टैंक9.8 लीटर
माइलेज60kmpl
शक्ति7.9 bhp @ 8000 rpm
टॉर्क8.05 Nm @ 6000 rpm

Honda Shine 100 में मिलते हैं ये फीचर्स

जापानी वाहन निर्माता कंपनी होंड़ा की तरफ से इस बाइक को 100 सीसी सेगमेंट में पेश किया जाता है। इसे 4 स्पीड ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। इसमें 9 लीटर की क्षमता वाला पेट्रोल फ्यूल टैंक दिया जाता है। ये बाइक ऐसे  लोगों के लिए कारगर साबित हो सकती है जो कम दाम में कोई बाइक तलाश रहे  हैं। इस सेगमेंट में इस बाइक को आप रोजाना के काम निबटाने के लिए घर ला सकते हैं।

फीचर्स Honda Shine 100
इंजन98.98 सीसी
शक्ति7500 आरपीएम पर 7.28 बीएचपी की शक्ति
टॉर्क5000 आरपीएम पर 8.05 का टॉर्क
ट्रांसमिशन4 स्पीड मैनुअल
फ्यूल टैंक9 लीटर

Hero Passion Plus की खासियतें 

ये बाइक घरेलू कंपनी Hero की तरफ से पेश की जाती है। इसमें भी 100 सीसी की क्षमता वाला इंजन प्रदान किया जाता है। इसे भी 4 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। फीचर्स के लिहाज से भी इसमें कोई निराशा हाथ नहीं लगती है।

फीचर्सHero Passion Plus
इंजन97.2 सीसी
ट्रांसमिशन4 स्पीड मैनुअल
टॉर्क6000 आरपीएम पर 8.05 Nm का टॉर्क
शक्ति8000 आरपीएम पर 7.91 बीएचपी
फ्यूल टैंक11 लीटर

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tata Aeris vs Maruti Suzuki Dzire

सितम्बर 26, 2026

Tata Aeris

सितम्बर 25, 2026

Mahindra Scorpio Lifestyler

सितम्बर 24, 2026

Tata Aeris

सितम्बर 24, 2026

Mahindra Thar Roxx

सितम्बर 23, 2026

Tata Aeris

सितम्बर 21, 2026