---Advertisement---

Bharat Mobility Global Expo 2025: Tata Sierra EV समेत ये 5 Electric Cars भारत मोबिलिटी में मचा सकती हैं तलहका, जानें डिटेल

Bharat Mobility Global Expo 2025: Tata Sierra EV के साथ 4 और Electric Cars भारत मोबिलिटी में धमाकेदार तरीके से एंट्री ले सकती हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जनवरी 5, 2025 5:50 अपराह्न

Bharat Mobility Global Expo 2025
Follow Us
---Advertisement---

Bharat Mobility Global Expo 2025: जनवरी 2025 ऑटोमोबाइल प्रेमियों के लिए काफी खास रह सकता है। कारों के शौकीन को भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 का बेसब्री से इंतजार है। Bharat Mobility में कई बड़ी वाहन कंपनियां अपने नए मॉडलों को शोकेस कर सकती हैं। मगर सबसे अधिक इंतजार Electric Cars का हैं। जी हां, इस खबर में जानिए ऐसी 5 इलेक्ट्रिक कारों के बारे में, जो भारत मोबिलिटी में सबको हैरान कर सकती हैं।

Bharat Mobility Global Expo 2025 में Tata Sierra EV कर सकती है धमाका

टाटा मोटर्स भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 के दौरान Tata Sierra EV को रिवील कर सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसे न्यू डिजाइन लैंग्वेज मॉडल पर तैयार किया जा सकता है। Electric Car में पैनॉरमिक सनरुफ, ड्यूल डिजिटल डिस्प्ले, 6 एयरबैग्स, एडीएएस तकनीक मिल सकती है। Bharat Mobility में इस इलेक्ट्रिक कार को 80kwh की बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है। यह सिंगल चार्ज पर 500KM की रेंज दे सकती है। इसकी एक्सशोरुम कीमत 20 लाख रुपये हो सकती है। इसे भारत मोबिलिटी में उतारा जाएगा, इस बारे में कोई भी पुष्टि नहीं हुई है।

Tata Sierra EV/ Photo Credit: Google

Tata Harrier EV भी Bharat Mobility Global Expo 2025 में ले सकती है ग्रैंड एंट्री

भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में Tata Harrier EV को भी शानदार फीचर्स के साथ पेश किया जा सकता है। इस Electric Car में 12.3 इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन, 10.25 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, एडीएएस और पैनॉरमिक सनरुफ दिया जा सकता है। Bharat Mobility में यह इलेक्ट्रिक कार 500 KM की रेंज के साथ लाई जा सकती है। भारत मोबिलिटी में दस्तक देने को लेकर कुछ भी साफ नहीं है।

Tata Harrier EV/ Photo Credit: Google

Maruti e Vitara Electric Car की लीक खूबियां

मारुति सुजुकी Maruti e Vitara को Bharat Mobility Global Expo 2025 में जानदार फीचर्स के साथ उतार सकती है। इसमें ड्यूल डिजिटल स्क्रीन, वेंटिलेटिड सीट्स, वायरलैस चार्जिंग और एडीएएस फीचर मिल सकता है। भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में यह इलेक्ट्रिक कार 2 बैटरी पैक के साथ एंट्री ले सकती है। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि यह कार Bharat Mobility में 400 KM की रेंज के साथ धूम मचा सकती है। भारत मोबिलिटी में इसे 22 लाख रुपये की एक्सशोरुम कीमत पर उतारा जा सकता है। फिलहाल कुछ भी आधिकारिक नहीं है।

Maruti e Vitara/ Photo Credit: Google

Hyundai Creta Electric कर सकती है धूम-धड़ाका

रिपोर्ट्स के अनुसार, Bharat Mobility Global Expo 2025 में Hyundai Creta Electric भी दस्तक दे सकती है। भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 से पहले हुंडई ने आधिकारिक तौर पर इसका एक्सटीरियर रिवील कर दिया है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि इस Electric Car को भी Bharat Mobility में उतारा जा सकता है। भारत मोबिलिटी में इसे दमदार खूबियों के साथ पेश किया जा सकता है। यह इलेक्ट्रिक कार सिंगल चार्ज पर 475KM की रेंज दे सकती है। इसकी कीमत 17 लाख रुपये एक्सशोरुम रहने की आशंका है। मगर अभी तक कुछ भी औपचारिक नहीं है।

Hyundai Creta Electric/ Photo Credit: Google

MG Mifa 9 लग्जरी एमपीवी मचा सकती है तहलका

खबरों में दावा किया जा रहा है कि MG Mifa 9 Electric Car को Bharat Mobility Global Expo 2025 में पेश किया जा सकता है। भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में एमजी मोटर्स आकर्षक खूबियों के साथ उतार सकती है। Bharat Mobility में इस इलेक्ट्रिक कार को लाने की कई खबरें हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत मोबिलिटी में इस लग्जरी एमपीवी को ढेर सारे दमदार फीचर्स के साथ रिवील किया जा सकता है। इसमें लेवल 2 एडीएएस और क्रूज कंट्रोल जैसी खूबियां देखने को मिल सकती हैं। इसकी एक्सशोरुम कीमत 1 करोड़ रुपये हो सकती है। मगर कंपनी ने इस बारे में कुछ भी डिटेल शेयर नहीं की है।

MG Mifa 9/ Photo Credit: Google

भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 की डिटेल

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 का आयोजन जनवरी महीने में ही होना तय है। जानकारी के मुताबिक, Bharat Mobility Global Expo 2025 17 से 22 जनवरी 2025 तक जारी रहेगा। इस दौरान कई वाहन कंपनियां अपने नई गाड़ियों को प्रदर्शित कर सकती हैं। इस दौरान Bharat Mobility में Electric Cars का जलवा भी देखने को मिल सकता है। भारत मोबिलिटी में पहले भी इलेक्ट्रिक कारों को शोकेस किया जा चुका है। विजिटर्स के लिए पंजीकरण शुरू हो गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MG Majestor

फ़रवरी 12, 2026

Tata Nexon EV

फ़रवरी 12, 2026

Maruti Suzuki Fronx Hybrid

फ़रवरी 11, 2026

Kushinagar Viral Video

फ़रवरी 11, 2026

Tata Punch EV Facelift

फ़रवरी 11, 2026

Maruti Grand Vitara

फ़रवरी 10, 2026