---Advertisement---

Tata Harrier पर गिरी बड़ी चट्टान फिर भी 5 लोगों को खरोंच तक नहीं आई, कार की बिल्ड क्वॉलिटी की जमकर हो रही तारीफ

Tata Harrier: देश के अधिकतर राज्यों में मॉनसून पहुंच चुका है। ऐसे मौसम में सड़क पर कार चलाना काफी मुश्किल हो जाता है। बारिश के दौरान पहाड़ों पर भूस्खलन का भी खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में हम आपको एक ऐसी कार के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपनी बिल्ड क्वॉलिटी की वजह ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जुलाई 12, 2023 10:00 पूर्वाह्न | Updated: जुलाई 12, 2023 12:10 अपराह्न

Tata Harrier
Follow Us
---Advertisement---

Tata Harrier: देश के अधिकतर राज्यों में मॉनसून पहुंच चुका है। ऐसे मौसम में सड़क पर कार चलाना काफी मुश्किल हो जाता है। बारिश के दौरान पहाड़ों पर भूस्खलन का भी खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में हम आपको एक ऐसी कार के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपनी बिल्ड क्वॉलिटी की वजह से इन दिनों छाई हुई है। हम बात कर रहे हैं टाटा हैरियर (Tata Harrier) कार की। जानिए क्या है पूरी खबर।

Tata Harrier से टकराई बड़ी चट्टान

बारिश के दौरान अक्सर पहाड़ों पर भूस्खलन होता है। ऐसे में टाटा हैरियर कार के साथ भी कुछ ही घटा। जी हां, एक वीडियो में दिखाया जा रहा है कि टाटा हैरियर से एक बड़ी सी चट्टान टकरा जाती है। टाटा हैरियर से चट्टान टकराने के बाद कार का पिछला हिस्सा बुरी तरह से डैमेज हो जाता है। मगर कार में बैठे लोग पूरी तरह से सुरक्षित रहते हैं। हादसे के बाद कार से सभी लोग सुरक्षित बाहर आ जाते हैं। किसी भी यात्री को कोई नुकसान नहीं हुआ। ये सारी घटना कार के डैशकैम में रिकॉर्ड हो गई।

Tata Harrier की बिल्ड क्वॉलिटी

टाटा मोटर्स की कारों में काफी मजबूती देखी जाती है। ऐसे में 5 सीटर एसयूवी टाटा हैरियर की बिल्ड क्वॉलिटी की काफी तारीफ हो रही है। इसके पीछे की वजह साफ है कि कंपनी ने इसमें शानदार मैटेरियरल का उपयोग किया है। साथ ही एसयूवी का एक्सटीरियर भी काफी बढ़िया है। टाटा ने इस एसयूवी को बीते साल 2022 में पेश किया था। कंपनी ने इस कार के 7 वेरिएंट बाजार में उतारे थे।

Tata Harrier के ऑल स्पेसिफिकेशन्स

टाटा ने इस कार में स्पोर्ट्स लो पेस टू पेयर एलईडी हैडलैंप्स दिए हैं। इसमें स्लीक हाई प्लेज्ड DRLS दी गई है। इसमें स्लोफिंग रुफ के साथ फ्लोटिंग इफेक्ट दिया गया है। वहीं, कार की बैक में एलईडी टेललैंप्स दिए हैं। कंपनी ने इसमें सेफ्टी फीचर्स का भी पूरा ध्यान रखा है। इसमें 6 एयरबैग्स, सीट बेल्ट रिमाइंडर, एंटी थेफ्ट इंजन, स्पीड सेंसर डोर लॉक, ईएसपी, हिल होल्ड असिस्ट, 360 डिग्री कैमरा, ईबीडी के साथ एबीएस फीचर दिया गया है। इस कार की एक्सशोरुम कीमत 15 लाख रुपये और इसके टॉप मॉडल की एक्सशोरुम कीमत 24.07 लाख रुपये है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Renault Kwid Facelift

जून 27, 2026

TVS Ntorq 125 Scooter

जून 26, 2026

Hyundai Elantra 2026

जून 26, 2026

Skoda Peaq EV

जून 25, 2026

Renault Kiger 2026

जून 24, 2026

Tata Sierra EV 

जून 24, 2026