---Advertisement---

Bike Care Tips: कड़कड़ाती ठंड में स्टार्ट न हो बाइक का इंजन तो क्या करें, इन 5 टिप्स को अभी से कर लीजिए याद

Bike Care Tips: ठंड में अक्सर देखा गया है कि बाइक एक बार में शुरू नहीं होता है तो आपको यहां से अच्छी जानकारी मिल सकती है। देखें क्या है सर्दी में बाइक स्टार्ट करने का तरीका

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: दिसम्बर 21, 2023 6:26 अपराह्न

Bike Care Tips
Follow Us
---Advertisement---

Bike Care Tips: देशभर में सर्दियों ने अपने पैर पसार लिए हैं। ऐसे में लोगों ने ठंड से बचने के लिए कई तरह के तरीके अपनाने शुरू कर दिए हैं। सर्दियो में अक्सर देखा जाता है कि गाड़ियां जल्दी स्टार्ट नहीं होती है। जी हां, हम बात कर रहे है दो पहिया वाहनों की। अगर आपकी मोटरसाइकिल भी ठंड के दौरान स्टार्ट नहीं होती हैं तो आपको यहां बताए गए 5 पाइंट को फॉलो करना चाहिए।

इंजन को लगातार चालू रखें

सर्दियो में अधिकतर लोग दो पहिया वाहनों से यात्रा करने से बचते हैं, क्योंकि दो पहिया वाहनों पर बहुत ठंडी हवा लगती है। ऐसे में बाइक के इंजन में परेशानी आ जाती है। ऐसे में अगर आप दो पहिया से कही जाने की सोच रहे हैं तो पहले 2 मिनट तक इंजन को शुरू करके रखें।

किक से स्टार्ट करें बाइक

आजकल की कई बाइक्स में किक स्टार्ट का ऑप्शन नहीं मिलता है। मगर आपकी बाइक में किक स्टार्ट का विकल्प मिलता है तो आप किक देकर मोटरसाइकिल को शुरू कर सकते हैं। अक्सर ठंड में बाइक में दिया गया इंजन स्टार्ट और स्टॉप बटन सही से काम नहीं करते है।

समय-समय पर बदले इंजन ऑयल

सर्दियो में दो पहिया वाहनों में इंजन ऑयल जम जाता है। ऐसे में अगर आपकी बाइक या स्कूटर स्टार्ट नहीं हो रहा है तो आपको दो पहिया वाहन का इंजन ऑयल बदल लेना चाहिए।

स्पार्क प्लग की करें जांच

दो पहिया वाहन शुरू करने के लिए स्पार्क प्लन काफी अहम होता है। स्पार्क प्लन इंजन शुरू करने के लिए उसे स्पार्क देता है। अक्सर बाइक स्टार्ट न होने के पीछे यही कारण होता है। ऐसे में ठंड के समय में बाइक चलाने से पहले स्पार्क प्लग की अच्छे से जांच करें। स्पार्क प्लग को हमेशा साफ रखने की कोशिश करें।

बैटरी का रखें ध्यान

दो पहिया वाहनों को सर्दी में स्टार्ट करने से पहले उसकी बैटरी पर ध्यान दें। अगर इंजन स्टार्ट नहीं हो रहा है तो हो सकता है कि बैटरी खत्म हो गई हो या फिर कुछ खराबी आ सकती है। ऐसे में आपको बैटरी को पूरी तरह से फुल चार्ज रखना है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

TVS Ntorq 125 Scooter

जून 26, 2026

Hyundai Elantra 2026

जून 26, 2026

Skoda Peaq EV

जून 25, 2026

Renault Kiger 2026

जून 24, 2026

Tata Sierra EV 

जून 24, 2026

Nissan Tekton

जून 23, 2026