---Advertisement---

BMW F 450 GS : 6 लाख की इस बाइक में क्या मिल रहा खास? खरीदने का प्लान है तो जरुर जानें

BMW F 450 GS : बीएमडब्ल्यू F 450 GS मोटरसाइकिल को 23 अप्रैल 2026 को लॉन्च कर दिया गया है। इसमें कई प्रीमियम फीचर्स मिल रहे हैं। जिसके कारण ये ग्राहकों को प्रभावित कर रही है। इसकी ऑन रोड कीमत 6 लाख से ज्यादा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 24, 2026 3:54 अपराह्न

BMW F 450 GS
Follow Us
---Advertisement---

BMW F 450 GS : बीएमडब्ल्यू F450 GS मोटराइकिल को लॉन्च कर दिया गया है। ये एक लग्जरी बाइक है। जिसमें 420cc का पैरेलल-ट्विन इंजन के साथ बुहत कुछ ऐसा खास मिल रहा है। जिसके कारण इसकी कीमत बढ़ गई हैं। BMW की इस मोटरसाइकिल की ऑन रोड कीमत 6 लाख से ज्यादा है।  इस कीमत पर कार आ जाती है। इस महंगी बाइक को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो सबसे पहले इनकी खूबियों को जान लीजिए।

BMW F 450 GS बाइक में क्या मिल रहा यूनिक?

बीएमडब्ल्यू F 450 GS मोटरसाइकिल में 420cc का पैरेलल-ट्विन इंजन मिल रहा है। जिसके कारण बाइक बहुत ही स्मूद और हल्की चलती है। इसके टॉप वेरियंट में ऑटोमैटिक क्लच मिल रहा है। जिसके कारण क्लच लीवर दबाने की ज़रूरत ही नहीं पड़ेगी। ऑफ रोडिंग और ट्रैफिक जाम में ये राइडर के एक्सपीरियंस को बढ़ा देगी। इसमें 6.5-इंच TFT डिस्प्ले मिल रही है। जिसमे मैसेज, कॉले के साथ मैप फोन के कई सारे नोटिफिकेशन देख सकेंगे। बाइक को फिसलने से बचाने के लिए कंपनी कॉर्नरिंग ABS और ट्रैक्शन कंट्रोल दे रही है। ऑफ रोडिंग के दौरान मिलने वाले बड़े गड्ढों पर स्मूथ चलने में KYB के एडजस्टेबल अपसाइड-डाउन फोर्क्स मदद करते हैं। 23 अप्रैल को लॉन्च हुई इस मोटरसाइकिल में Rain, Road, Enduro और Enduro Pro जैसे 4 मोड मिलते हैं। इस बाइक का मुकाबला KTM 390 Adventure R, Royal Enfield Himalayan 450 और Honda NX500 जैसी बाइक्स से है।

BMW की प्रीमियम बाइक का लुक

BMW F 450 GS बाइक का लुक मस्कुलर, शार्प और प्रीमियम है। इसमें Matrix LED हेडलाइट दी गई है जो कि, मोटरसाइकिल को काफी अट्रेक्टिव बनाती है। ये काफी हद तक BMW की R 1300 GS बाइक से मिलती है।

बीएमडब्ल्यू F 450 GS मोटरसाइकिल का इंजन, माइलेज और अन्य स्पेसिफिकेशन

BMW F 450 GSस्पेसिफिकेशन
इंजन420cc लिक्विड-कूल्ड, पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया है।
पावर48.67 bhp @ 8750 rpm की पावर को जनरेट करता है।
टॉर्क43 Nm @ 6750 rpm की टॉर्क को जनरेट करता है।
ट्रांसमिशन6-स्पीड गियरबॉक्स मिलते हैं।
माइलेज26 kmpl का माइलेज दे सकती है।
टायरCross-spoke wheels मिल रहे हैं।
ब्रेकरियर और फ्रंट में डिस्क ब्रेक मिल रहे हैं।
ऑफ रोडिंग फीचरऑफरोडिंग के लिए अलग से 180mm ट्रेवल वाले फुली एडजस्टेबल KYB USD फोर्क्स मिलते हैं।
फ्यूल टैंक14 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now