---Advertisement---

Triumph Bonneville 400: रेट्रो क्लासिक डिजाइन, मॉडर्न टेक्नोलॉजी और शक्तिशाली इंजन मिलकर मचाएंगे तहलका; लीक में लॉन्च टाइमलाइन का हुआ खुलासा

Triumph Bonneville 400: ट्रायम्फ बोनविले 400 मोटरसाइकिल में रेट्रो स्टाइल डिजाइन यूथ को दीवाना बना सकता है। इसमें ढेर सारी एडवांस खूबियां और ताकतवर इंजन मिलने की उम्मीद है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 15, 2026 2:26 अपराह्न

Triumph Bonneville 400
Follow Us
---Advertisement---

Triumph Bonneville 400: ब्रिटिश टू व्हीलर कंपनी ट्रायम्फ मोटरसाइकिल ने भारत में अपनी नई बाइक की टेस्टिंग शुरू कर दी है। कंपनी अपने लाइनअप को विस्तार देने के लिए काफी समय से एक खास योजना पर काम कर रही है। ऐसे में ताजा रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि ट्रायम्फ बोनविले 400 बाइक को अगले कुछ महीनों में इंडियन मार्केट में पूरी शान के साथ लॉन्च किया जा सकता है। अगर आप रेट्रो मोटरसाइकिल के दीवाने हैं, तो आपको आगामी बाइक का डिजाइन ही नहीं, बल्कि बाइक का हर फीचर पसंद आ सकता है। सोशल मीडिया पर इसकी कई खूबियां धमाल मचा रही हैं।

ट्रायम्फ बोनविले 400 का लुक और फीचर्स सब होंगे धमाकेदार

ताजा रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि अपकमिंग बाइक ट्रायम्फ बोनविले 400 मोटरसाइकिल पूरी तरह से बोनविले लाइनअप से प्रेरित हो सकती है। यही वजह है कि भारतीय राइडर्स को इसमें रेट्रो क्लासिक लुक देखने को मिल सकता है। साथ ही गोल एलईडी हेडलाइट, टियर डिजाइन में फ्यूल टैंक, लंबे और मजबूत मडगार्ड और इसका खास पीशूटर एग्जॉस्ट देखने को मिल सकता है।

साथ ही अपराइट आरामदायक राइडिंग पोजिशन, स्पोक व्हील्स के साथ क्रोम एलिमेंट्स, सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर, टर्न बाय टर्न नेविगेशन, स्मार्टफोन के साथ स्मार्ट कनेक्टिविटी और कई मॉर्डन टेक्नोलॉजी को शामिल करने की संभावना है। कंपनी इसमें राइडर की सेफ्टी के लिए कई दमदार खूबियों को जोड़ सकती है। इसमें ड्यूल चैनल एबीएस, दोनों व्हील्स पर डिस्क ब्रेक की सुविधा और ट्रैक्शन कंट्रोल जैसा प्रीमियम फीचर भी मिलने का अनुमान है।

ट्रायम्फ बोनविले 400 में मिल सकता है पावरफुल इंजन

वहीं, कुछ हालिया रिपोर्ट्स पर यकीन करें, तो बताया जा रहा है कि ट्रायम्फ बोनविले 400 बाइक में 349सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन देखने को मिल सकता है। यह लिक्विड कूल्ड तकनीक से लैस होगा। इसका इंजन 40ps की पावर और 38Nm का टॉर्क पैदा कर सकता है। इसमें 6 स्पीड गियरबॉक्स के साथ स्लीपर क्लच की सुविधा आने की उम्मीद है। लीक्स की मानें, तो इस रेट्रो लुक वाली मोटरसाइकिल की माइलेज 28 से 30kmpl रहने की संभावना है।

लीक हुई लॉन्च टाइमलाइन, क्या है संभावित प्राइस डिटेल?

उधर, ट्रायम्फ बोनविले 400 बाइक सेगमेंट की बात करें, तो भारतीय बाजार में इसका मुकाबला रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 और बुलेट 350 जैसी धाकड़ मोटरसाइकिलों के साथ होने की आशंका है। लीक्स में बताया जा रहा है कि यूके की वाहन कंपनी इस अपकमिंग बाइक को 2026 की दूसरी छमाही यानी फेस्टिव सीजन के दौरान इंडिया में लॉन्च कर सकती है। वहीं, इसका शुरुआती दाम 2.2 लाख रुपये एक्सशोरूम रखने की चर्चा चल रही है। मगर अभी तक दो पहिया वाहन कंपनी ने इसे लेकर कुछ भी आधिकारिक नहीं किया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Royal Enfield Classic 350

जुलाई 16, 2026

Tata Sierra EV

जुलाई 14, 2026

Kia Syros EV

जुलाई 10, 2026

Nissan Tekton

जुलाई 9, 2026

Tata Sierra EV

जुलाई 8, 2026

Yamaha Aerox-E Electric Scooter 

जुलाई 8, 2026