---Advertisement---

Bajaj Pulsar NS 400Z में अब क्या मिला नया? खरीदने से पहले जानें

Bajaj Pulsar NS 400Z :बजाज पल्सर NS400Z बाइक के इंजन में बदलाव करके कंपनी ने मार्केट में पेश कर दिया है। इंजन घटने से इसकी परफॉर्मेंस घटि है। हालंकि कंपनी ने इसमें और किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 22, 2026 4:31 अपराह्न

Bajaj Pulsar NS 400Z
Follow Us
---Advertisement---

Bajaj Pulsar NS 400Z: अगर आप भी किसी बाइक को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो अपडेट वर्जन के साथ आयी बजाज पल्सर NS400 के हुए बदलावों को देख सकते है। बजाज पल्सर NS 400 एक नेकेड स्पोर्ट्स बाइक है। ये अपने पावरफुल इंजन के कारण ग्राहकों के द्वारा खूब पसंद की जाती है। क्योंकि इसे शहरों की पतली गलियों और हाईवे पर तेजी से दौड़ाया जा सकता है। लेकिन अब कंपनी ने इसके इंजन को घटा दिया है।  इस बाइक का इंजन 373cc से घटाकर 349cc कर दिया है। इसके पीछे कई बड़े कारण हैं।  लेकिन इसके माइलेज और परफॉर्मेस पर कुछ खास असर नहीं पड़ा है।

Bajaj Pulsar NS 400Z बाइक का इंजन क्यों घटाया?

बजाज पल्सर NS400Z बाइक पहले 373cc, सिंगल-सिलेंडर लिक्विड-कूल्ड इंजन के साथ आती थी। जो 2.4bhp  की पावर और 35Nm टॉर्क बनाता था। लेकिन अब ये कम हो गया है। कंपनी ने इसे घटाकर  373cc से 349cc कर दिया है। इस का नया इंजन 40bhp की पावर और 7,500rpm टॉर्क को जनरेट करेगा। पल्सर का इंजन घटाना कुछ लोगों को निराश कर सकता है। लेकिन इसके पीछे के कारण आपको जरुर जानने चाहिए।  खबरों की मानें तो बजाज पल्सर NS 400Z का इंजन घटाने से ग्राहक की टैक्स बचत होगी। इंजन घटते ही ग्राहक जीएसटी स्लैब 18 फीसदी का लाभ ले सकेगा। इससे मोटरसाइकिल की कीमत कम हो गई है। पिछले इंजन के मुकाबले इसका माइलेज बढ़ा है। ये 35 kmpl का माइलेज देगी। छोटे स्ट्रोक वाले नए इंजन में पुराने के मुकाबले वाइब्रेशन कम होने और स्मूथनेस बढ़ने की संभावना है।

बजाज पल्सर NS400Z बाइक  की कीमत और लुक में नहीं हुआ बड़ा बदलाव

बजाज पल्सर NS400Z मोटरसाइकिल में इंजन के अलावा कुछ नहीं बदला है। इसके लुक में और स्मार्ट फीचर में कोई बड़ा बदलाव नहीं दिखेगा। इसकी परफॉर्मेंस थोड़ी सी बदली हुई है। इसकी कीमत में भी कोई बदलाव कंपनी ने नहीं किया है। ये पहले की तरह 1.93 लाख की एक्स शोरुम कीमत पर ही आएगी।

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Honda Alpha Electric SUV

नवम्बर 3, 2026

Tata Kuno Electric Car

नवम्बर 2, 2026

new Hyundai Creta

अक्टूबर 31, 2026

Tata Safari EV

अक्टूबर 29, 2026

VinFast VF5 Facelift

अक्टूबर 28, 2026

Hyundai Bayon

अक्टूबर 27, 2026