---Advertisement---

TVS iQube Electric Scooter खरीदना हुआ महंगा, जबरदस्त खूबियों के साथ Ola और Hero से होता है मुकाबला

TVS iQube Electric Scooter: भारत में टू-व्हीलर्स की काफी तेजी से मांग बढ़ रही है। यही वजह है कि कई स्टार्टअप्स कंपनियां भी अपने टू-व्हीलर्स को मार्केट में उतार रही हैं। ऐसे में टू-व्हीलर्स की रेंज बढ़ रही है, वहीं, दूसरी तरफ इनकी कीमतों में भी इजाफे का सिलसिला जारी है। आपको ये जानकर झटका ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जून 16, 2023 10:00 पूर्वाह्न

TVS iQube Electric Scooter
Follow Us
---Advertisement---

TVS iQube Electric Scooter: भारत में टू-व्हीलर्स की काफी तेजी से मांग बढ़ रही है। यही वजह है कि कई स्टार्टअप्स कंपनियां भी अपने टू-व्हीलर्स को मार्केट में उतार रही हैं। ऐसे में टू-व्हीलर्स की रेंज बढ़ रही है, वहीं, दूसरी तरफ इनकी कीमतों में भी इजाफे का सिलसिला जारी है। आपको ये जानकर झटका लग सकता है कि देश की जानी-मानी टू-व्हीलर कंपनी टीवीएस ने अपने स्कूटर (TVS iQube Electric Scooter) के दामों में इजाफा किया है। ऐसे में अगर आप टीवीएस के स्कूटर खरीदने की सोच रहे थे तो आपको अब पहले से अधिक पैसे खर्च करने होंगे। जानिए क्या है इसकी पूरी डिटेल।

TVS iQube Electric Scooter हुआ महंगा

टीवीएस ने अपने मशहूर इलेक्ट्रिक स्कूटर टीवीएस आईक्यूब के दाम में वृद्धि कर दी है। आपको बता दें कि अगर आप नई दिल्ली में रहते हैं तो आपको अब TVS iQube Electric Scooter खरीदने के लिए 17000 से लेकर 22000 रुपये तक अधिक देने होंगे। कंपनी ने बढ़े हुए दामों को 1 जून 2023 से लागू माना जाएगा। इस तरह से साफ हो गया है कि कंपनी ने TVS iQube Electric Scooter की कीमत सिर्फ दिल्ली मे ही बढ़ाई है।

ये भी पढ़ें: Toyota और Kia की मार्केट हिलाने आ रही है Maruti Invicto, जानिए सबसे महंगी कार के सुपरडुपर फीचर्स!

TVS iQube Electric Scooter की नई कीमत

TVS iQube Electric Scooter के लिए अब 123184 रुपये खर्च करने होंगे, जो कि पहले 116184 रुपये थी। वहीं, इसके TVS iQube S Electric Scooter के लिए अब 138289 रुपये हो गई है, जो कि पहले 128849 रुपये थी। यहां पर ध्यान रहे कि ये सभी कीमतें दिल्ली की ऑन रोड कीमतें है।

क्यों बढ़ें इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के दाम

गौरतलब है कि भारत सरकार ने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स पर दी जाने वाली फेम -2 सब्सिडी को 40 फीसदी से घटाकर 15 फीसदी कर दिया है। वहीं, इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स पर 15000 रुपये प्रति किलोवॉट की दर को कम करके 10000 रुपये प्रति किलोवॉट कर दिया है। यही वजह है कि इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स कंपनियां अपने टू-व्हीलर्स के दामों में लगातार इजाफा कर रही हैं। टीवीएस से पहले ओला, एथर, ओकाया जैसी कई कंपनियों ने अपने स्कूटर्स के दाम बढ़ाए हैं।

ये भी पढ़ें: iPhone 15 खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके अरमानों पर फिर सकता है पानी! कीमत जानकर चकरा जाएगा सिर

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mahindra XUV 7XO Hybrid

मई 13, 2026

Kia Syros EV

मई 13, 2026

2027 Kia Sonet

मई 12, 2026

Tata Tiago EV Facelift

मई 12, 2026

Skoda Slavia Facelift

मई 11, 2026

2027 Hyundai i20

मई 10, 2026