---Advertisement---

BYD Seal EV की लॉन्च से पहले शुरू हुई बुकिंग, 570KM की रेंज के साथ मिल सकती है फास्ट चार्जिंग की सुविधा

BYD Seal EV: इलेक्ट्रिक कार (Electric Car) सेगमेंट की बड़ी कार निर्माता कंपनी बीवाईडी जल्द ही अपनी नई इलेक्ट्रिक कार भारतीय बाजार में उतारने वाली है। बीवाईडी सील ईवी (BYD Seal EV) को आधिकारिक तौर पर 5 मार्च 2024 को लॉन्च किया जाएगा। ऐसे में कंपनी ने एक बड़ी अपडेट दी है। इसकी लॉन्च से ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 29, 2024 2:09 अपराह्न

BYD Seal EV
Follow Us
---Advertisement---

BYD Seal EV: इलेक्ट्रिक कार (Electric Car) सेगमेंट की बड़ी कार निर्माता कंपनी बीवाईडी जल्द ही अपनी नई इलेक्ट्रिक कार भारतीय बाजार में उतारने वाली है। बीवाईडी सील ईवी (BYD Seal EV) को आधिकारिक तौर पर 5 मार्च 2024 को लॉन्च किया जाएगा। ऐसे में कंपनी ने एक बड़ी अपडेट दी है।

इसकी लॉन्च से पहले कार की बुकिंग ओपन हो गई है। ऐसे में जो भी इस कार में अपनी दिलचस्पी रखता है, वो बीवाईडी के पास के डीलरशिप पर जाकर 1 लाख रुपये का टोकन अमाउंट देकर इसे बुक कर सकता है।

BYD Seal EV की बुकिंग करने पर मिलेगी ये सुविधा

इसके साथ ही बीवाईडी एक महीने पहले आधिकारिक तौर पर UEFA यूरोपीय फुटबॉल चैम्पियनशिप 2024 (UEFA यूरो 2024) का आधिकारिक पार्टनर और ई-मोबिलिटी पार्टनर बन गया है। ऐसे में रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि जो लोग 30 अप्रैल 2024 से पहले बीवाईडी सील ईवी बुक करते हैं, उन्हें एक मैच टिकट और भारत से एक फ्लाइट टिकट मुफ्त मिलेगी।

BYD Seal EV की संभावित खूबियां

बीवाईडी सील ईवी के डिजाइन को लेकर दावा किया जा रहा है कि इसे ओशन एक्स कॉन्सेप्ट कार के तौर पर उतारा जा सकता है। कार में ऑल ग्लास रुफ, फ्लश फिटिंग डोर हैडल्स, एलईडी DRLS, स्प्लिट हैडलैंप डिजाइन, एलईडी लाइट बार के साथ एलईडी लाइट्स और 2920mm का व्हील्बेस मिल सकता है। कार में 400 लीटर का बूट स्पेस दिया जा सकता है।

बीवाईडी सील ईवी में 15.6 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, एप्पल कार प्ले, एंड्रॉइट ऑटो, वायरलैस चार्जिंग, वेंटीलेटिड फ्रंट सीट्स और पैनॉरमिक सनरुफ जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। कार में 8 एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी, हिल होल्ड असिस्ट औऱ 360 डिग्री कैमरा फीचर आने की संभावना है। गाड़ी में ADAS फीचर भी मिल सकता है।

BYD Seal EV में मिल सकती है धांसू रेंज

रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि इस कार में 61.4kwh बैटरी पैक में 430KM  की रेंज मिल सकती है। वहीं, 82.5kwh बैटरी पैक में 570KM की रेंज आने की संभावना है। इसके साथ 150kw का डीसी फास्ट चार्जर आ सकता है। इस इलेक्ट्रिक सेडान की कीमत 50 लाख रुपये हो सकती है। फिलहाल इसके फीचर्स की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tata Sierra EV

जुलाई 14, 2026

Kia Syros EV

जुलाई 10, 2026

Nissan Tekton

जुलाई 9, 2026

Tata Sierra EV

जुलाई 8, 2026

Yamaha Aerox-E Electric Scooter 

जुलाई 8, 2026

Triumph Speed 400

जुलाई 7, 2026