---Advertisement---

Compact SUV Cars Under 10 Lakh: Maruti Suzuki, Hyundai और Tata के ये मॉडल हो सकते हैं फायदे का सौदा, मिलती है दमदार सेफ्टी

Compact SUV Cars Under 10 Lakh: देश के ऑटो बाजार में इन दिनों बड़ी गाड़ियों की काफी धूम है। यही वजह है अधिकतर कार कंपनियां एसयूवी कारों को लाने की तैयारी कर रही हैं। एसयूवी कारों की मांग और ट्रेंड तेजी से बदल रहा है। इसी बीच अगर आप इन दिनों किसी एसयूवी कार को ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अगस्त 19, 2023 3:44 अपराह्न

Compact SUV Cars Under 10 Lakh
Follow Us
---Advertisement---

Compact SUV Cars Under 10 Lakh: देश के ऑटो बाजार में इन दिनों बड़ी गाड़ियों की काफी धूम है। यही वजह है अधिकतर कार कंपनियां एसयूवी कारों को लाने की तैयारी कर रही हैं। एसयूवी कारों की मांग और ट्रेंड तेजी से बदल रहा है। इसी बीच अगर आप इन दिनों किसी एसयूवी कार को खरीदने की सोच रहे हैं वो भी 10 लाख के भीतर (Compact SUV Cars Under 10 Lakh) तो आपके लिए ये खबर काम की हो सकती है। नीचे जानें कुछ खास डिटेल।

Maruti Suzuki Fronx की डिटेल

मारुति सुजुकी फ्रोंक्स एक शानदार कॉम्पैक्ट एसयूवी है। कंपनी ने इसमें एलईडी हैडलैंप्स, रुफ एंड स्पाइलर, रुफ गार्निश, स्किड प्लेट, टर्न इंडीकेटर और शार्क फिन एंटीना दिया गया है। इसमें सेफ्टी का भी ध्यान रखा गया है। कार में ईबीडी के साथ एबीएस, 6 एयरबैग्स, सुजुकी टेक बॉडी और सीट बेल्ट रिमाइंडर जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसकी एक्सशोरूम कीमत 746500 रुपये से लेकर 1297500 रुपये तक जाती है।

Hyundai Venue के फीचर्स

हुंडई ने अपनी फेमस कॉम्पैक्ट एसयूवी वेन्यू में कमाल के फीचर्स दिए हैं। कार में फ्रंट ग्रिल के साथ शाइनी क्रॉम दिया गया है। हैडलैंप्स के साथ बड़ी फॉग लाइट मिलती है। साथ ही कार का केबिन काफी मॉर्डन मिलता है। डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर के साथ एयर प्यूरीफायर दिया गया है। इसमें सेफ्टी के लिए हिल असिस्ट कंट्रोल और 4 एयरबैग्स मिलते हैं। इसकी एक्सशोरूम कीमत 776900 रुपये है।

Tata Nexon की जानकारी

कॉम्पैक्ट एसयूवी के मामले में टाटा नेक्सन एक बेहतरीन गाड़ी है। इसमें बोल्ड DRLS मिलता है। सिग्नेचर एलईडी टेललैंप, थ्री टोन फिनिश, इलेक्ट्रिक सनरुफ, ग्रैंड सेंट्रल कंसोल, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर दिया गया है। टाटा की इस कार में आईआरई तकनीक के साथ टर्बोचार्ज्ड इंजन मिलता है। इसमें वेंटिलेटेड सीट्स के साथ क्रूज कंट्रोल, एप्पल कार प्ले और एंड्रॉइड ऑटो दिया गया है। इसकी एक्सशोरूम कीमत 7.99 लाख रुपये से लेकर 14.60 लाख रुपये (नई दिल्ली) है।

इस आर्टिकल में सिर्फ जानकारी के लिए बताया गया है। किसी भी गाड़ी को खरीदने से पहले अपने बजट और अपनी पसंद का ध्यान रखें। साथ ही किसी कार एकसपर्ट सलाह जरूर लें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MG Majestor

फ़रवरी 12, 2026

Tata Nexon EV

फ़रवरी 12, 2026

Maruti Suzuki Fronx Hybrid

फ़रवरी 11, 2026

Kushinagar Viral Video

फ़रवरी 11, 2026

Tata Punch EV Facelift

फ़रवरी 11, 2026

Maruti Grand Vitara

फ़रवरी 10, 2026