---Advertisement---

Electric Bike: Ultraviolette ला रही है धाकड़ रेंज देने वाली धांसू इलेक्ट्रिक बाइक, चीते सी होगी रफ्तार

Electric Bike: अल्ट्रावॉयलेट ऑटोमोटिव EICMA 2023 ट्रेड शो में एक शानदार रेंज देने वाली इलेक्ट्रिक बाइक पेश करने वाला है। इसका एक टीजर वीडियो भी सामने आया है। जिसमें बाइक की झलक देखने को मिली है। चलिए इसके बारे में जान लेते हैं।

Avatar of Yogesh Singh

By: Yogesh Singh

Published: नवम्बर 5, 2023 1:18 अपराह्न | Updated: नवम्बर 5, 2023 5:07 अपराह्न

Electric Bike
Follow Us
---Advertisement---

Electric Bike: इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल निर्मित करने के मामले में अल्ट्रावॉयलेट ऑटोमोटिव ने अच्छी पहचान कायम की है। स्टार्ट-अप के द्वारा पेश की गई F77 बाइक ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया था, मौजूदा समय में इस बाइक को भारतीय बाजार में 5.60 लाख रुपये की एक्सशोरूम कीमत पर बेचा जा रहा है। अब अल्ट्रावॉयलेट की तरफ से एक इलेक्ट्रिक बाइक को पेश करने को लेकर संकेत दिया गया है। हाल ही में एक वीडियो Ultraviolette के इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया गया है। इसमें अपकमिंग इलेक्ट्रिक बाइक की झलक देखने को मिली है और टॉप स्पीड का भी पता चला है। चलिए इसके बारे में जान लेते हैं।

EICMA 2023 में की जाएगी पेश

इलेक्ट्रिक बाइक का जो टीजर वीडियो साझा किया गया है। उसके साथ कंपनी ने लिखा है कि इसे EICMA 2023 ट्रेड शो में पेश किया जाएगा। बता दें, ये ट्रेड शो 7 से 12 नवंबर के बीच इटली के मिलान में आयोजित होने वाला है। माना जा रहा है इस ट्रेड शो में कंपनी न सिर्फ इलेक्ट्रिक बाइक पेश करेगी बल्कि कई और चीजें भी यहां देखने को मिल सकती हैं।

कितनी होगी टॉप स्पीड?

टीजर वीडियो से पता चलता है इलेक्ट्रिक बाइक 200 किमी/प्रति घंटा की टॉप स्पीड निकालने में सक्षम होगी। टीजर वीडियो में भी इस बाइक की स्पीड 195 किमी तक पहुंच जाती है। अपकमिंग बाइक का डिजाइन भी टीजर से पता चला है। इसमें एयरोडायनामिक डिजाइन और बड़ा टीएफटी डिस्प्ले देखने को मिला है। बाइक का डिजाइन मौजूदा f77 इलेक्ट्रिक बाइक बिल्कुल अलग दिखाई पड़ रहा है।

संभावित बैटरी क्षमता और रेंज

कयास लगाए जा रहे हैं इस आगामी इलेक्ट्रिक बाइक में f77 की तुलना में बड़ा बैटरी पैक देखने को मिल सकता है। बता दें, f77 में 7.1Kwh बैटरी पैक मिलता है, जो 207 किमी की रेंज और 152 किमी/प्रति घंटा की टॉप स्पीड निकाल सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Royal Enfield Classic 350

जुलाई 16, 2026

Tata Sierra EV

जुलाई 14, 2026

Kia Syros EV

जुलाई 10, 2026

Nissan Tekton

जुलाई 9, 2026

Tata Sierra EV

जुलाई 8, 2026

Yamaha Aerox-E Electric Scooter 

जुलाई 8, 2026