---Advertisement---

Elon Musk ने Tesla रोडस्टर कार पर दिया बड़ा अपडेट, कहा-‘जल्द पूरा हो जाएगा गाड़ी का धांसू डिजाइन’

Elon Musk: टेस्ला (Tesla) और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) जल्द ही एक बड़ा धमाका कर सकते हैं। दरअसल एलन मस्क ने एक्स (ट्विटर) पर अपने आधिकारिक अकाउंट से बुधवार को आगामी इलेक्ट्रिक कार (Electric Car) की बड़ी जानकारी देते हुए पोस्ट किया। दुनिया के रईस इंसानों में से एक एलन मस्क ने ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 28, 2024 2:17 अपराह्न

Elon Musk
Follow Us
---Advertisement---

Elon Musk: टेस्ला (Tesla) और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) जल्द ही एक बड़ा धमाका कर सकते हैं। दरअसल एलन मस्क ने एक्स (ट्विटर) पर अपने आधिकारिक अकाउंट से बुधवार को आगामी इलेक्ट्रिक कार (Electric Car) की बड़ी जानकारी देते हुए पोस्ट किया।

दुनिया के रईस इंसानों में से एक एलन मस्क ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘आज रात, हमने नए टेस्ला रोडस्टर के लिए डिज़ाइन लक्ष्यों को मौलिक रूप से बढ़ा दिया। ऐसी दूसरी कार कभी नहीं होगी, अगर आप इसे कार भी कह सकें।‘

Elon Musk ने दी टेस्ला रोडस्टर इलेक्ट्रिक कार की अपडेट

एलन मस्क ने जानकारी देते हुए कहा कि टेस्ला ने एक नया टैब खोला है। अगले साल यानी 2025 तक अपनी रोडस्टर इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार को शिप करने का टारगेट रखा है। एलन मस्क ने कहा, ‘उत्पादन डिज़ाइन पूरा हो गया है और वर्ष के अंत में इसका अनावरण किया जाएगा, अगले वर्ष तक शिपिंग करने का लक्ष्य है।‘ उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि इसमें अब तक का सबसे अधिक दिमाग चकरा देने वाला उत्पाद डेमो होने का मौका है।‘

Tesla का क्या था प्लान

मालूम हो कि टेस्ला ने 2017 के आखिर तक बैटरी से चलने वाली चार सीटों वाली रोडस्टर कार की घोषणा की थी। इसे साल 2020 में लान्च किया जाना था। वहीं, मस्क ने 2021 में ग्लोबल सप्लाई सीरीज में आने वाली परेशानियों का हवाला देकर रोडस्टर कार की लॉन्च को साल 2023 तक टाल दिया था। ऐसे में अब अगले जेनरेशन की रोडस्टर इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार का प्रोडक्शन अगले साल से शुरू होने की आशंका है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Maruti Suzuki Sales May 2026

जून 1, 2026

Tata Motors Sales in May 2026

जून 1, 2026

Toyota Urban Cruiser Ebella EV

मई 29, 2026

Tata Tiago EV Facelift 2026

मई 28, 2026

MG Majestor

मई 27, 2026

Tata Tiago EV Facelift

मई 26, 2026