---Advertisement---

108MP के कैमरे के आगे से नहीं हटेंगी लड़कियां! Oppo K11x स्मार्टफोन में 120hz का रिफ्रेश रेट देगा जबरदस्त एक्सपीरियंस

Oppo K11x: स्मार्टफोन मार्केट में कई बड़ी कंपनियां अपने फोन को लगातार लॉन्च कर रही हैं। ऐसे में अपने दमदार कैमरे के लिए मशहूर मोबाइल कंपनी ओप्पो ने एक नया जबरदस्त फोन Oppo K11x लॉन्च किया है। ओप्पो ने इस नए फोन में काफी दमदार विशेषताएं दी हैं। इस फोन से जुड़ी क्या खासियतें हैं ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 25, 2023 12:01 अपराह्न

Oppo K11x
Follow Us
---Advertisement---

Oppo K11x: स्मार्टफोन मार्केट में कई बड़ी कंपनियां अपने फोन को लगातार लॉन्च कर रही हैं। ऐसे में अपने दमदार कैमरे के लिए मशहूर मोबाइल कंपनी ओप्पो ने एक नया जबरदस्त फोन Oppo K11x लॉन्च किया है। ओप्पो ने इस नए फोन में काफी दमदार विशेषताएं दी हैं। इस फोन से जुड़ी क्या खासियतें हैं जानिए।

Oppo K11x के स्पेसिफिकेशन्स

ओप्पो ने इस फोन को तीन वेरिएंट में पेश किया है। Oppo K11x स्मार्टफोन में octa-core Qualcomm Snapdragon 695 प्रोसेसर दिया है। इसमें 6.72 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है। इस डिवाइस में 680 निट्स तक की ब्राइटनेस लेवल दी गई है। ये फोन 120hz की रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसमें पावर के लिए 5000mah की बैटरी और फास्ट चार्जिंग के लिए 67 वाट का फास्ट चार्जर दिया गया है। ये हैंडसेट एंड्रॉइड 13 ओएस पर काम करता है।

ये भी पढ़ें: Flipkart Sale: iPhone पर 8000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट, बार-बार नहीं मिलता ऐसा धमाकेदार ऑफर

Oppo K11x की खासियतें

अगर आपको फोटोग्राफी का शौक हैं तो इसके रियर में 108MP के मेन कैमरे के साथ 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही फ्लैश लाइट भी दी गई है। फोन के आगे की तरफ वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा। अगर फिंगरप्रिंट सेंसर की बात करें तो फोन के साइड में दिया गया है। ये फोन ब्लूटूथ 5.2 वर्जन दिया गया है। इसके साथ जीपीएस, वाई-फाई, 3.5MM का हैडफोन जैक, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और 5G स्पोर्ट दिया गया है।

फीचर्सOppo K11x
प्रोसेसरocta-core Qualcomm Snapdragon 695
स्क्रीन6.72 इंच
बैटरी5000mah
रियर कैमरा108MP+2MP
फ्रंट कैमरा16MP

Oppo K11x की कीमत

Oppo K11x में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 17500 रुपये है। 8GB रैम और 256GB वाले वेरिएंट की कीमत 20200 रुपये है और 12GB रैम और 256GB वाले वेरिएंट का दाम 22000 रुपये है। आपको बता दें कि इस फोन को फिलहाल चीन के घरेलू बाजार में उतारा गया है। इसे भारत में कब लॉन्च किया जाएगा, इस बारे में कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं है।

ये भी पढ़ें: 631KM की रेंज और 18 मिनट में 80 फीसदी चार्ज, Hyundai IONIQ 5 EV के सुपर एडवांस फीचर्स जानकर उड़ जाएंगे होश!

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Fortuner Leader Edition 2026

अक्टूबर 10, 2026

Renault Duster Hybrid

अक्टूबर 9, 2026

Suzuki Small Electric Car Sky EV

अक्टूबर 8, 2026

Mahindra Thar Electric

अक्टूबर 5, 2026

Honda 0 Alpha EV

अक्टूबर 3, 2026

Royal Enfield Himalayan 440

अक्टूबर 2, 2026