---Advertisement---

Harley Davidson ने धांसू इंजन के साथ बाजार में उतारी 2023 Sportster S बाइक, इसकी कीमत में खरीद लेंगे दो Tata Nexon!

2023 Harley Davidson Sportster S: अमेरिका की बाइक कंपनी हार्ले डेविडसन ने भारतीय बाजार में एक दमदार इंजन के साथ नई बाइक पेश की है। इस नई बाइक की कीमत आपको दंग कर देगी।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 6, 2023 1:34 अपराह्न

2023 Harley Davidson Sportster S
Follow Us
---Advertisement---

2023 Harley Davidson Sportster S: दुनिया में ताकतवर बाइक्स पेश करने वाली अमेरिका की हार्ले डेविडसन कंपनी ने भारत में एक दमदार मोटरसाइकिल को लॉन्च कर दिया है। जी हां, अगर आप भी हार्ले डेविडसन की बाइक्स के दीवाने हैं तो आपको इस खबर पर जरूर ध्यान देना चाहिए। इंडियन बाइक मार्केट में 2023 Harley Davidson Sportster S ने दस्तक दे दी है। इस बाइक के आते ही बाइक सेगमेंट में तहलका मच गया है, क्योंकि इस बाइक की कीमत आपको हैरान कर देगी। जानिए क्या है इस बाइक की खूबियां।

2023 Harley Davidson Sportster S बाइक के फीचर्स

हार्ले डेविडसन इंडिया ने इस बाइक को एक ही वेरिएंट में उतारा है। कंपनी ने इसे चार कलर ऑप्शन के साथ पेश किया है। कंपनी ने इस बाइक को काफी स्टाइलिश अवतार में उतारा है। बताया जा रहा है कि कंपनी ने इस बाइक में 1252cc का ट्विन लिक्विड कूल्ड इंजन दिया है। इसके साथ 6 स्पीड गियरबॉक्स को जोड़ा गया है। इतनी क्षमता के साथ इसका इंजन 120.6bhp की ताकत और 125nm का टॉर्क पैदा करती है।

ये भी पढ़ें: TVS Raider या Honda SP 125 बाइक खरीदने में हो रहे है कंफ्यूज, तो यहां देखें चंद सेकेंड में बड़ी कंपैरिजन

बाइक की स्पेसिफिकेशन

मॉडल2023 Harley Davidson Sportster S
इंजन1252cc
ताकत120.6bhp
टॉर्क125nm
गियरबॉक्स6 स्पीड

 

इसके अलावा बाइक में टियरड्रॉप साइज का फ्यूल टैंक, फ्लैट हैंडलबार, ट्विन टिप स्टेनलैस स्टील एग्जॉस्ट के साथ इलेक्ट्रॉनिक राइडिंग मोड्स दिए गए हैं। बाइक में LED लाइटिंग, ब्लूटूथ के साथ टीएफटी डिस्प्ले, यूएसबी चार्जर पोर्ट और सिंगल पोड इंस्ट्रूमेंट कलस्टर दिया गया है।

2023 Harley Davidson Sportster S की कीमत

इसके साथ ही बाइक के आगे और पीछे की तरफ डिस्क ब्रेक दिया गया है। वहीं, इसमें एबीएस तकनीक के साथ ड्रैग टॉर्क स्लिप कंट्रोल सिस्टम दिया गया है। बाइक के आगे के हिस्से में 43MM का इंवर्टेड फॉर्क्स और पीछे की तरफ मोनो शॉर्क यूनिट दी गई है। कंपनी ने इसके विविड ब्लैक कलर को 18.79 लाख रुपये की एक्सशोरूम कीमत के साथ पेश किया है।

वहीं, बाकी के ब्राइट बिलियर्ड ब्लू, ग्रे हेज़ और व्हाइट सैंड पर्ल कलर के लिए 18.93 लाख रुपये एक्सशोरूम कीमत तय की है। इस बाइक की कीमत में दो टाटा नेक्सन की कार खरीदी जा सकती है। टाटा नेक्सन के बेस वेरिएंट की कीमत 7.80 लाख शुरुआती एक्सशोरूम कीमत है।

Also Read: बड़ी स्क्रीन और दमदार प्रोसेसर से सबकी वाट लगाएगा Samsung Galaxy Z Flip 5 स्मार्टफोन, जानें कब देगा दस्तक?

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MG Majestor

फ़रवरी 12, 2026

Tata Nexon EV

फ़रवरी 12, 2026

Maruti Suzuki Fronx Hybrid

फ़रवरी 11, 2026

Kushinagar Viral Video

फ़रवरी 11, 2026

Tata Punch EV Facelift

फ़रवरी 11, 2026

Maruti Grand Vitara

फ़रवरी 10, 2026