---Advertisement---

Royal Enfield की परेशानी बढ़ाने जल्द आएगी Harley Davidson Nightster 440! स्पोर्टी डिजाइन और प्रीमियम खूबियों से लूट लेगी आपका दिल

Harley Davidson Nightster 440: अमेरिका की फेमस बाइक निर्माता कंपनी हार्ले डेविडसन ने बीते समय में इंडियन मार्केट में एक धमाकेदार बाइक लॉन्च की थी। हार्ले डेविडसन ने एक्स440 को हीरो मोटोकॉर्प के साथ साझेदारी करके तैयार किया था। आपको बता दें कि हार्ले डेविडसन की ये बाइक भारतीय बाजार में सबसे अफोर्डेबल बाइक थी। ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जुलाई 23, 2023 12:56 अपराह्न

Harley Davidson Nightster 440
Follow Us
---Advertisement---

Harley Davidson Nightster 440: अमेरिका की फेमस बाइक निर्माता कंपनी हार्ले डेविडसन ने बीते समय में इंडियन मार्केट में एक धमाकेदार बाइक लॉन्च की थी। हार्ले डेविडसन ने एक्स440 को हीरो मोटोकॉर्प के साथ साझेदारी करके तैयार किया था। आपको बता दें कि हार्ले डेविडसन की ये बाइक भारतीय बाजार में सबसे अफोर्डेबल बाइक थी। इस बाइक में काफी शानदार डिजाइन और फीचर्स दिए गए हैं। ऐसे में अब खबरें आ रही हैं कि हीरो मोटोकॉर्प ने एक नई बाइक का नाम ट्रेडमार्क करवाया है, जी हां, इस नई बाइक का नाम नाइटस्टर 440 (Harley Davidson Nightster 440) बताया जा रहा है।

Harley Davidson Nightster 440 की जानकारी

दावा किया जा रहा है कि इस बाइक को एक्स440 के नीचे वाले सेगमेंट में पेश किया जाएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इंटरनेशनल मार्केट में हार्ले डेविडसन की 975cc की बाइक से इसे कंपेयर किया जा रहा है। इसका डिजाइन और प्लेटफॉर्म समान हो सकता है। हालांकि, दावा किया जा रहा है कि इस बाइक को अधिक किफाएती और शानदार डिजाइन के साथ तैयार किया जाएगा।

Harley Davidson Nightster 440 के संभावित स्पेक्स

नाइटस्टर 440 को लेकर कहा जा रहा है कि इस बाइक को सपोर्टी और काफी कंफर्टेबल के मामले में बेहतर तैयार किया जाएगा। इस बाइक में गोल हैडलैंप्स, चौड़ा हैंडलबार, एक गोल इंस्ट्रूमेंट पॉड, स्मूथ फ्यूल टैंक, पहले से अधिक चौड़े रियर फेंडर दिए जाएंगे। इस बाइक को स्पोर्टी बाबर डिजाइन वी ट्विन के साथ लाया जा सकता है।

Harley Davidson Nightster 440 का अनुमानित पावरट्रेन

फीचर्सHarley Davidson Nightster 440
इंजन440cc
ताकत27bhp
टॉर्क38nm
गियरबॉक्स6 स्पीड

हार्ले डेविडसन नाइटस्टर 440 में 440cc का सिंगल सिलेंडर एयर कूल्ड इंजन दिया जा सकता है। इतनी क्षमता के साथ ये बाइक 27bhp की ताकत और 38nm का टॉर्क जनरेट करेगी। इस बाइक में 6 स्पीड गियरबॉक्स दिया जा सकता है। दावा किया जा रहा है कि इसके फ्रंट व्हील में टेलीस्कोपिक फोर्क सस्पेंशन और पीछे की तरफ रियर शॉक ऑब्जर्वर दिया जा सकता है। इस बाइक का मुकाबला रॉयल एनफील्ड 350cc बाइक से होगा। हार्ले डेविडसन की ये बाइक साल 2025 तक भारतीय बाजार में दस्तक दे सकती है। फिलहाल कंपनी की ओर से इस बारे में कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MG Majestor

फ़रवरी 12, 2026

Tata Nexon EV

फ़रवरी 12, 2026

Maruti Suzuki Fronx Hybrid

फ़रवरी 11, 2026

Kushinagar Viral Video

फ़रवरी 11, 2026

Tata Punch EV Facelift

फ़रवरी 11, 2026

Maruti Grand Vitara

फ़रवरी 10, 2026