---Advertisement---

Hero Splendor बाइक पर उठाएं डबल फायदा, जीएसटी में कमी के बाद कंपनी दे रही बंपर इंस्टेंट डिस्काउंट; जानें माइलेज समेत सभी खूबियां

Hero Splendor: फेस्टिव सीजन के मौके पर सबसे तगड़ी कम्यूटर बाइक हीरो स्प्लेंडर पर तगड़ा दोहरा लाभ मिल रहा है। जीएसटी में कमी के बाद बाइक का प्राइस कम हो गया है और साथ ही इंस्टेंट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अक्टूबर 2, 2025 12:04 अपराह्न

Hero Splendor
Follow Us
---Advertisement---

Hero Splendor: जब भी रोजाना यूज के लिए किसी बाइक की चर्चा चलती है, तो हीरो स्प्लेंडर का नाम सूची में जरूर शामिल होता है। दो पहिया वाहन कंपनी हीरो मोटोकॉर्प की हीरो स्प्लेंडर कम्यूटर बाइक सबसे पॉपुलर मोटरसाइकिलों में अपना जलवा दिखाती है। इसके पीछे की वजह साफ है कि इस धाकड़ बाइक का हल्का वजन, एडवांस फीचर्स और सबसे खास इसकी माइलेज किसी को भी अपना फैन बना सकती है। यह तो आप जानते ही होंगे जीएसटी में सुधार होने के बाद हीरो स्प्लेंडर की दमदार बाइक सस्ती हो गई है। मगर इसके साथ ही कंपनी फेस्टिव ऑफर भी प्रदान कर रही है।

ग्राहकों को डबल मुनाफा, जीएसटी में कमी और धांसू इंस्टेंट डिस्काउंट से कम हो गया बाइक का प्राइस

टू व्हीलर मेकर हीरो मोटोकॉर्प ने अपने ऑफिशियल पेज पर बताया है कि हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक पर 10000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं, जीएसटी में सुधार के बाद प्लस ड्रम ब्रेक वेरिएंट की नई शुरुआती कीमत 73902 रुपये एक्सशोरूम दिल्ली हो गई है। इस मोटरसाइकिल का दाम 75055 रुपये एक्सशोरूम दिल्ली तक जाता है।

Photo Credit: Hero MotoCorp

पावर और माइलेज के मामले में स्प्लेंडर प्लस बाइक है बढ़िया विकल्प

कंपनी के मुताबिक, हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक में 97.2cc का जबरदस्त सिंगल सिलेंडर बीएस6 इंजन मिलता है। यह 7.91bhp की पावर और 8.05Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस मोटरसाइकिल में 4 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स दिया गया है। इसके साथ ही बाइक में 9.8 लीटर का फ्यूल टैंक और कुल वजन 112 किलोग्राम वजन है। इस वजह से इस बाइक को सिटी राइड और ऑफ रोडिंग के दौरान भी सुगमता के साथ चलाया जा सकता है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि यह मोटरसाइकिल तकरीबन 60kmpl की माइलेज प्रदान कर सकती है।

स्पेक्सहीरो स्प्लेंडर प्लस
इंजन97.2cc
पावर7.91bhp
टॉर्क8.05Nm
गियरबॉक्स4 स्पीड मैन्युअल
माइलेज60kmpl

डिजाइन और खूबियों में बेजोड़ है Hero Splendor बाइक

वहीं, अगर बेस्ट सेलिंग कम्यूटर बाइक हीरो स्प्लेंडर के डिजाइन और लुक की करें, तो कंपनी ने इसे काफी सिंपल और पारंपरिक रखा है। मगर इसके साइड ग्राफिक्स पैनल राइडर्स का मन मोह सकते हैं। इसके अलावा इसमें मिलने वाली हाईटेक खूबियां इसे सबसे अलग करती हैं। इस बाइक में आई3एस टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे इसकी फ्यूल एफिशियंसी बढ़ती है। साथ ही एक्ससेंस तकनीक मिलती है, जिससे बाइक की पिकअप पावर में इजाफा हो सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Fortuner Leader Edition 2026

अक्टूबर 10, 2026

Renault Duster Hybrid

अक्टूबर 9, 2026

Suzuki Small Electric Car Sky EV

अक्टूबर 8, 2026

Mahindra Thar Electric

अक्टूबर 5, 2026

Honda 0 Alpha EV

अक्टूबर 3, 2026

Royal Enfield Himalayan 440

अक्टूबर 2, 2026