---Advertisement---

Hero Splendor: एक बार टंकी फुल करने पर भर सकते हैं 750KM तक फर्राटा, शिमला की ट्रिप के बाद भी बच जाएगा फ्यूल! जानें माइलेज

Hero Splendor: हीरो सुपर स्प्लेंडर एक्सटेक बाइक की फ्यूल टंकी एक बार फुल करने पर 750KM तक चल सकती है। Hero MotoCorp ने इस बाइक में धाकड़ माइलेज मिलने का दावा किया है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 23, 2025 5:52 अपराह्न

Hero Splendor
Follow Us
---Advertisement---

Hero Splendor: बाइक खरीदने से पहले अक्सर लोग सबसे पहले माइलेज की जानकारी जुटाने की कोशिश करते हैं। इतना ही नहीं, काफी सारे लोग तो मोटरसाइकिल की माइलेज चेक करने के बाद ही उसे घर लाने का मन बनाते हैं। अगर आप भी उन लोगों में शुमार हैं, जो बाइक की माइलेज पर खास ध्यान देते हैं, तो हीरो सुपर स्प्लेंडर एक्सटेक वेरिएंट आपके लिए परफेक्ट च्वॉइस बन सकता है। बाइक खरीदने के बाद राइडर्स को फ्यूल एफिशियंसी की टेंशन सताती है। मगर हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी वेबसाइट पर बताया है कि बाइक की टंकी फुल होने के बाद यह 750KM की दूरी निर्धारित कर सकती है।

Hero Splendor के इस वेरिएंट में आती है धांसू माइलेज

फेमस मोटरसाइकिल मेकर ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर बताया है कि हीरो सुपर स्प्लेंडर एक्सटेक वेरिएंट एक लीटर में 69KMPL की माइलेज देती है। आपको बता दें कि आने वाले समय में अगर आप बाइक से ब्रेक ले-लेकर दिल्ली से शिमला जाते हैं, तो यह बाइक आपके पूरे सफर के बाद भी फ्यूल की बचत कर सकती है। दिल्ली से शिमला की दूरी लगभग 350 किलोमीटर है। ऐसे में दिल्ली से शिमला आने-जाने में 700 किलोमीटर का ही फ्यूल खर्च होगा। ऐसे में 50 किलोमीटर के लिए फ्यूल बचने की संभावना है। अगर आप अक्सर बाइक से लंबी ट्रिप पर जाते हैं, तो हीरो सुपर स्प्लेंडर एक्सटेक मोटरसाइकिल को नजरअंदाज करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है।

स्पेक्सहीरो सुपर स्प्लेंडर एक्सटेक
इंजन124.7cc
पावर10.7bhp
टॉर्क10.6nm
टॉप स्पीड90KMPH
ट्रांसमिशन5 स्पीड मैन्युअल
फ्यूल टैंक12 लीटर
माइलेज69KMPL
Photo Credit: Hero MotoCorp

हीरो सुपर स्प्लेंडर एक्सटेक में मिलती है रियल टाइम फ्यूल एफिशियंसी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Hero Super Splendor Xtec बाइक में शार्प लाइनों के साथ काफी एग्रेसिव लुक देखने को मिलता है। दो पहिया मेकर ने बताया है कि इस बाइक में कई मॉर्डन सुविधाओं को जोड़ा गया है। हीरो ने इसमें फुल डिजिटल मीटर दिया है। इसके जरिए बाइक की फ्यूल एफिशियंसी की रियल टाइम जानकारी डिस्प्ले पर नजर आ जाती है। इसके साथ ब्लूटूथ, यूएसबी चार्जर, आई3एस टेक्नोलॉजी और हाई HIPL लाइटिंग सिस्टम दिया गया है। इस फीचर की वजह से राइडर किसी अंधेरे वाली रोड पर भी बिना किसी परेशानी के बाइक चला सकते हैं। इसकी एक्सशोरूम कीमत 86128 से लेकर 92028 रुपये दिल्ली रखी गई है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Kinetic DX Electric Scooter

अप्रैल 15, 2026

VinFast VF MPV 7

अप्रैल 15, 2026

Triumph Bonneville 400

अप्रैल 15, 2026

Kia Syros EV

अप्रैल 14, 2026

Royal Enfield Himalayan 750

अप्रैल 14, 2026

Maruti Suzuki Grand Vitara Facelift

अप्रैल 14, 2026