---Advertisement---

Hero Splendor Plus की i3S टेक्नोलॉजी क्या Honda Shine 100 बाइक पर पड़ती है भारी? खरीदने से पहले जानें दोनों में अंतर

Hero Splendor Plus: हीरो की मशहूर बाइक स्प्लेंडर प्लस की i3S टेक्नोलॉजी क्या Honda Shine 100 बाइक पर भारी पड़ती है। खरीदने से पहले जानें दोनों में अंतर।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 4, 2025 3:52 अपराह्न

Hero Splendor Plus
Follow Us
---Advertisement---

Hero Splendor Plus: अगर आप इस महीने नई बाइक घर लाने का विचार कर रहे हैं तो एक बार इस खबर पर नजर डाल सकते हैं। हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल आपके लिए एक शानदार विकल्प बन सकती है। इस बाइक में i3S टेक्नोलॉजी दी गई है। इसके साथ इसका लुक और डिजाइन कई लोगों को पसंद आ सकता है। मगर इस बाइक को Honda Shine 100 से कड़ी चुनौती मिलती है। जी हां, कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि होंडा शाइन 100 मोटरसाइकिल की तकनीक हीरो की बाइक से मुकाबला करने में सक्षम है।

Hero Splendor Plus और Honda Shine 100 बाइक की टेक्नोलॉजी में अंतर

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक में मिलने वाली i3S टेक्नोलॉजी फ्यूल एफिशियंसी को बेहतर करती है। साथ ही पर्यावरण में प्रदूषण की मात्रा को कम करती है। उधर, Honda Shine 100 बाइक में eSP यानी एन्हांस स्मार्ट पावर टेक्नोलॉजी देखने को मिलती है। इस तकनीक की वजह से बाइक की परफॉर्मेंस में सुधार आता है। साथ ही फ्यूल एफिशियंसी भी बेहतर होती है। ऐसे में टेक्नोलॉजी के मामले में हीरो बाइक से होंडा शाइन 100 पीछे नहीं है।

स्पेक्सहीरो स्प्लेंडर प्लसहोंडा शाइन 100
इंजन97.2cc100cc
पावर7bhp7bhp
टॉर्क8nm8nm
गियरबॉक्स4 स्पीड4 स्पीड

हीरो स्प्लेंडर प्लस में मिलता है धाकड़ इंजन

फेमस दो पहिया कंपनी की बाइक Hero Splendor Plus 4 वेरिएंट आती है। इसके दोनों व्हील्स में ड्रम ब्रेक के साथ सीबीएस फीचर दिया गया है। हीरो ने इस बाइक में 97.2cc का एयर कूल्ड इंजन दिया है। यह 7bhp की पावर और 8nm का टॉर्क देती है। इसमें 4 स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। बाइक के फ्रंट व्हील में टेलीस्कोपिक और रियर व्हील में शॉक ऑब्जर्वर सस्पेशन देखने को मिलता है।

Honda Shine 100 बाइक में हैलोजीन हैडलाइट, टियर ड्रॉप शेप में फ्यूल टैंक, सिंगल पीस सीट, ग्रैब रेल्स और आकर्षक ग्राफिक्स दिया गया है। होंडा शाइन 100 मोटरसाइकिल में 100cc का सिंगल सिलेंडर इंजन आता है। यह 7bhp की पावर और 8nm का टॉर्क पैदा करता है। साथ ही 4 स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक की एक्सशोरुम कीमत 77176 रुपये दिल्ली है। वहीं, होंडा शाइन 100 मोटरसाइकिल का एक्सशोरुम दाम 66900 रुपये दिल्ली है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Innova Hycross Facelift

अगस्त 28, 2026

Yamaha YZF R2

अगस्त 27, 2026

Suzuki e Sky Electric Car

अगस्त 25, 2026

Maruti Baleno Facelift

अगस्त 21, 2026

Maruti Car Prices Hiked

अगस्त 18, 2026

Mahindra BE6

अगस्त 17, 2026