---Advertisement---

मिडिल क्लास की पसंदीदा बाइक है Hero Splendor Plus, इस खासियत के दम पर करती है युवाओं के दिल पर राज!

Hero Splendor Plus: देश की बाइक मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली मोटरसाइकिल कंपनी हीरो मोटोकॉर्प अपनी स्टाइलिश बाइक के लिए जानी जाती है। हम आज हीरो कंपनी की सबसे ज्यादा फेमस हीरो स्पेंलडर प्लस (Hero Splendor Plus) बाइक की खास जानकारी लेकर आए हैं। अगर आप अपने लिए एक दमदार बाइक खरीदने की सोच ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अगस्त 6, 2023 5:53 अपराह्न

Hero Splendor Plus
Follow Us
---Advertisement---

Hero Splendor Plus: देश की बाइक मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली मोटरसाइकिल कंपनी हीरो मोटोकॉर्प अपनी स्टाइलिश बाइक के लिए जानी जाती है। हम आज हीरो कंपनी की सबसे ज्यादा फेमस हीरो स्पेंलडर प्लस (Hero Splendor Plus) बाइक की खास जानकारी लेकर आए हैं। अगर आप अपने लिए एक दमदार बाइक खरीदने की सोच रहे हैं तो आप इस बाइक की जानकारी हासिल कर सकते हैं। जानिए क्या है इस बाइक की सारी खूबियां और कीमत।

Hero Splendor Plus के कलर ऑप्शन

हीरो इंडिया की आधिकारिक साइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, Hero Splendor Plus बाइक इंडिया की नंबर वन बाइक है। Hero Splendor Plus बाइक कई कलर ऑप्शन में आती है। इसमें हैवी ग्रे ग्रीन, ब्लैक विद पर्पल, बॉम्बी यैलो, बैटल रेड, मैटे शील्ड गोल्ड, बटरफ्लाई येलो, सनशाइन गोल्ड, रबी रेड, ब्लैक विद ब्लू, स्पोट्स रेड और सिल्वर नेक्सस ब्लू रंग शामिल है।

Hero Splendor Plus की स्पेशल खूबियां

इस बाइक में कंफर्टेबल राइड के साथ 5 साल की वारंटी दी गई है। हालांकि, इसके लिए कुछ जरुरी शर्तों को पूरा करना होगा। Hero Splendor Plus मॉडल का व्हीलबेस 1236mm, इसका ग्राउंड क्लियरेंस 165mm और बाइक में सैडल हाइट 785mm दी गई है। इसका कर्ब वजन 112 किलोग्राम है और इसमें 9.8 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है।

Hero Splendor Plus में XSENS प्रोग्राम्ड FI तकनीक दी गई है। साथ ही बाइक में I3S तकनीक, साइड स्टैंड इंडीकेटर, ट्यूबलैस टायर, इंटीग्रेटेड ब्रेकिंग सिस्टम, कंफर्टेबल सीट और 5 स्टेप एडस्टेबल रियर सस्पेंशन दिया गया है। इसके फ्रंट में टेलीस्कोपिक हाइड्रोलिक शॉक एबजॉर्बर सस्पेंशन मिलता है। बाइक के दोनों व्हील्स पर ड्रम ब्रेक दिया गया है।

Hero Splendor Plus Powertrain & Price

बाइक में 97.2cc सिंगल सिलेंडर 4 स्ट्रोक मिलता है, जो कि एयर कूल्ड तकनीक पर काम करता है। ये 5.9kw की ताकत और 8.05nm टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 4 स्पीड ट्रांसमिशन दिया गया है। इसकी कीमत की बात करें तो ये बाइक ड्रम ब्रेक वेरिएंट में 74491 रुपये एक्सशोरुम कीमत (नई दिल्ली) है। इस बाइक का मुकाबला Bajaj Platina 110 और TVS Raider से होता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MG Majestor

फ़रवरी 12, 2026

Tata Nexon EV

फ़रवरी 12, 2026

Maruti Suzuki Fronx Hybrid

फ़रवरी 11, 2026

Kushinagar Viral Video

फ़रवरी 11, 2026

Tata Punch EV Facelift

फ़रवरी 11, 2026

Maruti Grand Vitara

फ़रवरी 10, 2026