---Advertisement---

Hero Splendor: आंख मूंदकर खरीद सकते हैं तगड़ी माइलेज देने वाली यह बाइक, इंटीग्रेटिड ब्रेकिंग सिस्टम देता है कंफर्टेबल राइड!

Hero Splendor: अगर आप माइलेज के लिए किसी धाकड़ बाइक को खोज रहे हैं, तो आंख मूंदकर हीरो स्प्लेंडर के इस वेरिएंट को खरीद सकते हैं। इसमें तगड़ी माइलेज के साथ इंटीग्रेटिड ब्रेकिंग सिस्टम कंफर्टेबल राइड मिलती है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जून 14, 2025 5:46 अपराह्न

Hero Splendor
Follow Us
---Advertisement---

Hero Splendor: दो पहिया मार्केट में मई 2025 में भी हीरो मोटोकॉर्प का जलवा बरकरार है। लोग आज भी हीरो मोटोकॉर्प की मोटरसाइकिलों पर जमकर दांव लगा रहे हैं। अगर आप भी हीरो मोटोकॉर्प की किसी धाकड़ माइलेज बाइक को खोज रहे हैं, तो बिना देर किए हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक को खरीद सकते हैं। जी हां, हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक दमदार माइलेज प्रदान करती है। यही वजह है कि मई 2025 में भी लोगों का भरोसा हीरो मोटोकॉर्प पर बना रहा। यह बाइक कंपनी की काफी प्रचलित मोटरसाइकिल है।

Hero Splendor Plus में मिलता है धांसू फ्यूल टैंक

अगर हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक के लुक की बात करें, तो बाइक को काफी सिंपल और प्लेन रखा गया है। मगर फिर भी बाइक के लाखों लोग दीवाने हैं। इसमें LED हैडलैंप, LED टैललैप और टर्न बाय टर्न नेविगेशन की सुविधा मिलती है। बाइक मेकर ने इसमें 9.8 लीटर का फ्यूल टैंक दिया है। इसकी सीट हाइट 785mm है. ऐसे में लोग आसानी से इस पर बैठ सकते हैं।

हीरो स्प्लेंडर प्लस को स्पेशल बनाती हैं ये टेक्नोलॉजी

वहीं, Hero Splendor Plus की खूबियों की बात करें, तो इसमें इंटीग्रेटिड ब्रेकिंग सिस्टम फीचर दिया गया है। ऐसे में बाइक में ब्रेक लगाने के दौरान दोनों व्हील्स पर बराबर फोर्स लगती है। इस वजह से बाइक चलाने वाले को बड़े-बड़े झटके नहीं लगते हैं और राइडिंग काफी आरामदायक हो जाती है। इसके साथ कंपनी ने इसमें i3S तकनीक भी दी है। इसकी मदद से बाइक में फ्यूल एफिशियंसी बेहतर होती है और बाइक से निकलने वाला एमिशन कम होता है। हीरो की इस बाइक में xSENS FI टेक्नोलॉजी भी शामिल की गई है। इस वजह से भी बाइक की माइलेज में इजाफा हो सकता है।

पावरट्रेन स्पेक्सहीरो स्प्लेंडर प्लस
इंजन97.2cc
पावर7.91bhp
टॉर्क8.05nm
गियरबॉक्स4 स्पीड
माइलेज63KMPL

हीरो स्प्लेंडर प्लस की धाकड़ माइलेज

बाइक मेकर ने Hero Splendor Plus बाइक में 97.2cc का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया है। यह 7.91bhp की ताकत और 8.05nm का टॉर्क पैदा करता है। इसमें 4 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स मिलता है। हीरो ने इसके फ्रंट में टेलीस्कोपिक और रियर व्हील में 5 स्टेप एडजेस्टेबल सस्पेंशन दिया गया है। ‘Bikewale’ के मुताबिक, हीरो स्प्लेंडर प्लस 63KMPL की माइलेज प्रदान कर सकती है। हीरो स्प्लेंडर प्लस की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 77176 रुपये दिल्ली है। इसका टॉप मॉडल 80176 रुपये के साथ आता है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tata Sierra EV

फ़रवरी 27, 2026

Royal Enfield Bullet 250CC 2026

फ़रवरी 26, 2026

Kia Syros EV

फ़रवरी 26, 2026

Kawasaki Ninja 300

फ़रवरी 25, 2026

TVS Tangent RR

फ़रवरी 25, 2026

Mahindra Scorpio N Facelift

फ़रवरी 25, 2026