---Advertisement---

Honda Cars Discount: होंडा की पॉपुलर सेडान कारों पर मिल सकता है 1 लाख रुपये तक का फायदा, स्टॉक खत्म होने से पहले खरीदने का मौका

Honda Cars Discount: अगर आप नए साल से पहले नई कार खऱीदने का विचार कर रहे हैं तो आपके लिए ये खबर खास रहने वाली है। होंडा की इन कारों पर मिल रहा है दमदार डिस्काउंट ऑफर। जानें पूरी जानकारी

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: दिसम्बर 3, 2023 12:16 अपराह्न

Honda Cars Discount
Follow Us
---Advertisement---

Honda Cars Discount: जापानी कार कंपनी होंडा मोटर्स इंडिया अपनी शानदार सेडान और एसयूवी के लिए मशहूर है। होंडा इंडिया के पास भारत में एक अच्छा पोर्टफोलियो है। भारतीय कार बाजार में होंडा की पकड़ भी काफी अच्छी है। ऐसे में अगर आप नए साल से पहले किसी नई कार को घर लाने की तैयारी कर रहे हैं तो आपको इस आर्टिकल से फायदा हो सकता है। दरअसल होंडा कंपनी अपनी दमदार और पॉपुलर सेडान कारों पर तगड़ी छूट ऑफर कर रही है।

Honda Cars Discount डिटेल

होंडा कंपनी 2023 के आखिरी महीने दिसंबर में अपनी मशहूर सेडान होंडा सिटी और होंडा अमेज पर शानदार बचत ऑफर दे रही है। होंडा कंपनी इन कारों पर कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, कॉरपोरेट डिस्काउंट और लॉएल्टी बोनस दे रही है। आपको बता दें कि होंडा का ये ऑफर सिर्फ 31 दिसंबर 2023 तक ही जारी रहेगा।

Honda Amaze पर शानदार लाभ

होंडा अमेज पर 1 लाख रुपये तक का फायदा हो सकता है। इसमें 25 हजार का कैश डिस्काउंट, 15 हजार का एक्सचेंज बोनस तथा 27 हजार रुपये तक का कॉरपोरेट डिस्काउंट और लॉएल्टी बोनस मिल सकता है। इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 709900 रुपये (दिल्ली) है।

Honda City पर मिल सकती है बढ़िया छूट

होंडा सिटी सेडान कार पर लगभग 90 हजार रुपये तक का लाभ हो सकता है। वहीं, इसके हाइब्रिड वेरिएंट पर 1 लाख रुपये तक की सेविंग हो सकती है। इसमें 25 हजार रुपये तक का कैश डिस्काउंट, 15 हजार का एक्सचेंज बोनस तथा 27 हजार रुपये तक का कॉरपोरेट डिस्काउंट और लॉएल्टी बोनस मिल सकता है। साथ ही 5 साल के लिए 23 हजार रुपये का वारंटी पैकेज का भी फायदा मिल सकता है। इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 1162900 रुपये (दिल्ली) है।

इस बात का रखें खास ध्यान

यहां पर आपको बता दें कि ये सभी ऑफर्स अलग-अलग शहरों, डीलरशिप, वेरिएंट, कलर्स ऑप्शन्स और अन्य फैक्टर्स पर अलग-अलग हो सकते हैं। यहां पर सिर्फ जानकारी के लिए बताया गया है। इसके अलावा ये ऑफर्स कारों के स्टॉक के आधार पर बदल भी सकते हैं। होंडा के इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए अपने पास के होंडा डीलर से संपर्क करें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tata Safari EV

अप्रैल 21, 2026

कल का मौसम 22 April 2026

अप्रैल 21, 2026

Heatwave Alert 22 April 2026

अप्रैल 21, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 21, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 21, 2026

Summer Special Trains

अप्रैल 21, 2026