---Advertisement---

शानदार फ्यूल एफिशियंसी से Honda CB Shine 125 जीत रहा ग्राहकों का दिल, एक महीने में हुई ताबड़तोड़ बिक्री

Honda CB Shine 125: इंडियन मोटरसाइकिल सेगमेंट में काफी लोग 125CC की बाइक खरीदने के लिए उत्साहित रहते हैं। ऐसे में होंडा (Honda) कंपनी की बाइक बाजार में दमदार पकड़ है। अगर आप अपने लिए नई बाइक तलाश रहे हैं तो आपके लिए इस खबर में अच्छी जानकारी है। दरअसल जनवरी महीने में 125CC सेगमेंट ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 29, 2024 12:23 अपराह्न

Honda CB Shine 125
Follow Us
---Advertisement---

Honda CB Shine 125: इंडियन मोटरसाइकिल सेगमेंट में काफी लोग 125CC की बाइक खरीदने के लिए उत्साहित रहते हैं। ऐसे में होंडा (Honda) कंपनी की बाइक बाजार में दमदार पकड़ है। अगर आप अपने लिए नई बाइक तलाश रहे हैं तो आपके लिए इस खबर में अच्छी जानकारी है।

दरअसल जनवरी महीने में 125CC सेगमेंट बाइक की बिक्री की जानकारी सामने आ गई है। होंडा सीबी शाइन 125 (Honda CB Shine 125) ने अपनी धमाकेदार सेल से सबको हैरान कर दिया है। साथ ही सभी बाइक्स को पीछे धकेलते हुए नंबर एक का स्थान हासिल किया है।

Honda CB Shine 125 की शानदार बिक्री

रिपोर्ट्स के मुताबिक, होंडा सीबी शाइन 125 बाइक ने जनवरी 2024 के दौरान 122829 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की। इसके साथ ही होंडा शाइन की सेल में वार्षिक आधार पर 22.98 फीसदी की शानदार बढ़ोतरी हुई। वहीं, जनवरी 2023 में होंडा शाइन की बिक्री 99878 यूनिट्स हुई थी।

इसके अलावा सेल लिस्ट में दूसरे नंबर बजाज पल्सर 125 का नाम है। बजाज पल्सर बाइक ने जनवरी 2024 के दौरान 45.36 फीसदी से अधिक की बढ़ोतरी के साथ बिक्री दर्ज की। बजाज पल्सर की 71990 यूनिट्स की सेल हुई।

Honda CB Shine 125 से पीछे छूटी राइडर और स्प्लेंडर बाइक

इस सूची में तीसरे नंबर पर टीवीएस राइडर रही। टीवीएस राइडर ने जनवरी 2024 के दौरान 43331 यूनिट्स की सेल की। बाइकी की बिक्री में 59 फीसदी से अधिक का उछाल देखा गया। इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हीरो ग्लैमर बाइक रही।

हीरो ग्लैमर बाइक की 15494 यूनिट्स बिकी। बाइक की सेल में 58 फीसदी से अधिक का इजाफा देखा गया। वहीं, सूची में पांचवे नंबर पर हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल रही। हीरो स्प्लेंडर की सेल में सालाना आधार पर 13 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखी गई। ऐसे में जनवरी 2024 के दौरान 13870 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Fortuner Leader Edition 2026

अक्टूबर 10, 2026

Renault Duster Hybrid

अक्टूबर 9, 2026

Suzuki Small Electric Car Sky EV

अक्टूबर 8, 2026

Mahindra Thar Electric

अक्टूबर 5, 2026

Honda 0 Alpha EV

अक्टूबर 3, 2026

Royal Enfield Himalayan 440

अक्टूबर 2, 2026