---Advertisement---

Honda CB300F 2023 बाइक ने की 300cc इंजन के साथ तूफानी एंट्री, फीचर देख आ जाएगा दिल

2023 Honda CB300F: इस बाईक को होंडा की तरफ से 293 सीसी की इंजन क्षमता के साथ लॉन्च कर दिया गया है। इसकी एक्सशोरूम कीमत 1.70 लाख रुपये निर्धारित की गई है। यहां इसी बाइक के फीचर्स के बारे में बताया गया है।

Avatar of Yogesh Singh

By: Yogesh Singh

Published: सितम्बर 11, 2023 4:32 अपराह्न

Honda CB300F 2023
Follow Us
---Advertisement---

2023 Honda CB300F: जापानी वाहन निर्माता कंपनी होंडा मोटर्स की सहायक Honda Motorcycle and Scooter India के द्वारा भारतीय मार्केट में 2023 Honda CB300F मोटरसाइकिल को लॉन्च कर दिया गया है। इसके लिए बुकिंग प्रक्रिया भी आज से ही शुरू की गई है। इसे नजदीकी डीलरशिप्स पर जाकर बुक किया जा सकता है। हम यहां इस लेटेस्ट बाइक में दिए गए फीचर्स के बारे में बताने वाले हैं।

2023 Honda CB300F पावरट्रेन और इंजन

इस बाइक में 293.52 सीसी की क्षमता के साथ आने वाला ऑयल कूल्ड 4 स्टोक सिलेंडर दिया गया है। यह इंजन PGMI-F के साथ आता है। इस इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। बाइक का इंजन 7500 आरपीएम पर 18kw की शक्ति और 5500 आरपीएम पर 25.6 एनएम का पीक टार्क निकालने में सक्षम है। इसको सिंगल डीलक्स प्रो वेरिएंट में उपलब्ध करवाया गया है वहीं इसके कलर वेरिएंट की बात करें तो इसे स्पोर्ट रेड, मैट मार्वल ब्लू मैटेलिक, मैट एक्सिस ग्रे मेटेलिक कलर में लिया जा सकता है।

2023 Honda CB300F के फीचर्स और खुबियां

इस बाइक में दिए जाने वाले फीचर्स की बात करें तो इसमें यूएसडी फ्रंट फॉर्क्स के साथ एडजस्ट होने वाला मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है। डुअल चैनल एबीएस की सुविधा के साथ दोनों साइड में डिस्क ब्रेक मिलते हैं। इसमें खासतौर से होंडा सिलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल (HSTC) भी दिया गया है। इसके अलावा फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जिसमें आप अपने हिसाब से कस्टमाइजेशन कर सकते हैं। इसमें ऑडोमीटर, फ्यूल गेज, स्पीडोमीटर, ट्रिप मीटर और गियर पोजिशन की सुविधाएं दी गई हैं।

फीचर्स 2023 Honda CB300F
इंजन293.52 सीसी ऑयल कूल्ड 4 स्टोक सिलेंडर इंजन
शक्ति7500 आरपीएम पर 18kw की शक्ति
टॉर्क5500 आरपीएम पर 25.6 एनएम का पीक टार्क
ट्रांसमिशन 6-स्पीड गियरबॉक्स
ब्रेकिंग सिस्टमडुअल चैनल एबीएस

2023 Honda CB300F की कीमत

2023 Honda CB300F बाइक को एक्सशोरूम दिल्ली की कीमत के हिसाब से 1.70 लाख रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। हालांकि, लॉन्च पहले लीक्स में दावा किया जा रहा था कि इसकी कीमत 2.20 लाख के आस-पास होगी लेकिन फाइनल प्राइस 50 हजार रुपये कम रखा गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MG Majestor

फ़रवरी 12, 2026

Tata Nexon EV

फ़रवरी 12, 2026

Maruti Suzuki Fronx Hybrid

फ़रवरी 11, 2026

Kushinagar Viral Video

फ़रवरी 11, 2026

Tata Punch EV Facelift

फ़रवरी 11, 2026

Maruti Grand Vitara

फ़रवरी 10, 2026