---Advertisement---

Honda Rebel 500 Cruiser Bike: शोरुम पहुंची होंडा की ट्विन सिलेंडर से लैस धांसू बाइक, LCD इंस्ट्रूमेंट कलस्टर के साथ मिलती है कंफर्टेबल राइडिंग!

Honda Rebel 500 Cruiser Bike: होंडा रिबेल 500 क्रूजर बाइक शोरुम पहुंचनी शुरू हो गई है। होंडा की ट्विन सिलेंडर से लैस धांसू बाइक में LCD इंस्ट्रूमेंट कलस्टर के साथ कंफर्टेबल राइडिंग मिल सकती है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जून 17, 2025 2:55 अपराह्न

Honda Rebel 500 Cruiser Bike
Follow Us
---Advertisement---

Honda Rebel 500 Cruiser Bike: मोटरसाइकिल मार्केट में आज भी क्रूजर बाइक भी खुमार बाइक के शौकीनों के सिर चढ़कर बोलता है। अगर इन दिनों किसी क्रूजर बाइक की तलाश कर रहे हैं, तो होंडा रिबेल 500 क्रूजर बाइक एक बढ़िया विकल्प साबित हो सकती है। होंडा मोटर्स इंडिया ने होंडा रिबेल 500 क्रूजर बाइक को कुछ समय पहले ही लॉन्च किया था। ऐसे में यह धाकड़ मोटरसाइकिल डीलरों के पास शोरुम में पहुंचने लगी है। 500cc बाइक सेगमेंट में होंडा की यह क्रूजर बाइक तहलका मचा सकती है।

Honda Rebel 500 Cruiser Bike शोरुम पहुंचनी हुई शुरू

‘Rushlane’ की रिपोर्ट के अनुसार, होंडा रिबेल 500 क्रूजर बाइक शोरुम पहुंचनी शुरू हो गई है। होंडा की इस नई नवेली बाइक की जल्द ही डिलीवरी स्टार्ट हो सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, होंडा की इस क्रूजर बाइक की डिलीवरी जून 2025 के आखिर से शुरू होने की उम्मीद है। वहीं, इस बाइक की बुकिंग पहले ही शुरू हो गई थी। होंडा रिबेल 500 क्रूजर बाइक गुरुग्राम, मुंबई और बेंगलुरु में होंडा बिगविंग टॉपलाइन डीलरशिप के जरिए उपलब्ध होगी।

होंडा रिबेल 500 क्रूजर बाइक की इमप्रेसिव स्टाइलिंग

वहीं, अगर Honda Rebel 500 Cruiser Bike के स्टाइल की बात करें, तो टू व्हीलर मेकर ने इसे काफी स्पोर्टी और अपीलिंक लुक दिया है। यही वजह है कि यह बाइक युवाओं को लुभाने में कामयाब हो सकती है। यह बाइक स्लीक मैट गनपाउडर ब्लैक मेटैलिक कलर में उपलब्ध है। जापानी बाइक मेकर ने इसके एग्जॉस्ट को ऑल ब्लैक लुक दिया है। इसमें आगे और पीछे दोनों तरफ LED लाइटिंग पैकेज दिया गया है। इस बाइक में 27.2 इंच की सीट हाइट रखी गई है। ऐसे में इस बाइक पर बैठने में काफी आसानी होगी। जापानी बाइक मेकर ने बाइक में डिजिटल LCD इंस्ट्रूमेंट कलस्टर दिया गया है। इससे राइडिंग के दौरान राइडर को इंडीकेटर देखने में काफी आसानी होगी।

Photo Credit: Google

Honda Rebel 500 Cruiser Bike Mileage

आपको बता दें कि होंडा रिबेल 500 क्रूजर बाइक में 471cc का लिक्विड कूल्ड तकनीक के साथ ट्विन सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह 46bhp की ताकत और 43.3Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसके साथ 6 स्पीड गियरबॉक्स और सुपर क्लच देखने को मिलता है। बाइक में ड्यूल चैनल एबीएस भी मिलता है। फ्रंट व्हील पर टेलीस्कोपिक और रियर व्हील पर शॉक ट्विन ऑब्जर्वर सस्पेंशन दिया गया है। दोनों व्हील्स पर डिस्क ब्रेक की सुविधा मिलती है। होंडा रिबेल 500 क्रूजर बाइक की माइलेज 27KMPL रह सकती है।

स्पेक्सहोंडा रिबेल 500 क्रूजर बाइक
इंजन471cc
पावर46bhp
टॉर्क43.3Nm
गियरबॉक्स6 स्पीड
माइलेज27KMPL

Honda Rebel 500 Cruiser Bike Price in India

अगर आप जापानी बाइक मेकर की नई मोटरसाइकिल की कीमत जानना चाहते हैं, तो आपको जानकर झटका लग सकता है। होंडा रिबेल 500 क्रूजर बाइक की इंडिया में कीमत 5.12 लाख रुपये एक्सशोरूम निर्धारित की गई है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MG Majestor

फ़रवरी 12, 2026

Tata Nexon EV

फ़रवरी 12, 2026

Maruti Suzuki Fronx Hybrid

फ़रवरी 11, 2026

Kushinagar Viral Video

फ़रवरी 11, 2026

Tata Punch EV Facelift

फ़रवरी 11, 2026

Maruti Grand Vitara

फ़रवरी 10, 2026