---Advertisement---

Apache और Extreme को टक्कर देने जल्द आ सकती है Honda SP160 बाइक, फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर से होगी लैस!

Honda SP160: मोटरसाइकिल सेगमेंट में इन दिनों काफी लड़ाई चल रही है। दरअसल आने वाले कुछ महीनों में एक से बढ़कर एक बाइक दस्तक देगी। ऐसे में जापानी कंपनी होंडा अपनी एक धांसू बाइक लाने की तैयारी कर रही है। दावा किया जा रहा है कि ये बाइक अगले कुछ दिनों में बाजार में एंट्री ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अगस्त 6, 2023 5:01 अपराह्न

Honda SP160
Follow Us
---Advertisement---

Honda SP160: मोटरसाइकिल सेगमेंट में इन दिनों काफी लड़ाई चल रही है। दरअसल आने वाले कुछ महीनों में एक से बढ़कर एक बाइक दस्तक देगी। ऐसे में जापानी कंपनी होंडा अपनी एक धांसू बाइक लाने की तैयारी कर रही है। दावा किया जा रहा है कि ये बाइक अगले कुछ दिनों में बाजार में एंट्री ले सकती हैं। खबरों की मानें तो होंडा 160cc (Honda SP160) सेगमेंट में एक शानदार बाइक को उतार सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी ने कुछ समय पहले ही एक बाइक का फ्रंट और रियर लुक को रिवील किया था। इसके बाद बाइक मार्केट में नई बाइक की चर्चा तेज हो गई।

Honda SP160 की संभावित जानकारी

खबरों में दावा किया जा रहा है कि होंडा की अपकमिंग बाइक यूनिकॉर्न प्लेटफॉर्म पर बेस्ड हो सकती है। आने वाली बाइक होंडा एसपी160 का बेहतर वेरिएंट हो सकती है। इस बाइक का फ्रंट लुक स्पोर्टी होने का दावा किया जा रहा है। वहीं, इसका रियर डिजाइन भी काफी आकर्षक हो सकता है।

Honda SP160 के अनुमानित फीचर्स

इसके बाइक का डिजाइन काफी मॉर्डन स्लीक और फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर हो सकता है। ये बाइक का राइडिंग एक्सपीरियंस बदल देगी। इसके संभावित इंजन की बात करें तो इसमें 162.07cc का सिंगल सिलेंडर एयर कूल्ड इंजन दिया जा सकता है। इतनी क्षमता पर ये 12.9bhp और 9nm का पीक टॉर्क पैदा कर सकता है। इसमें 5 स्पीड गियरबॉक्स दिया जा सकता है। इस बाइक की शुरुआती एक्सशोरुम कीमत 1.15 लाख रुपये हो सकती है। इस बाइक का सीधा मुकाबला पल्सर, अपाचे और एक्सट्रीम से हो सकता है। हालांकि, अभी तक इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MG Majestor

फ़रवरी 12, 2026

Tata Nexon EV

फ़रवरी 12, 2026

Maruti Suzuki Fronx Hybrid

फ़रवरी 11, 2026

Kushinagar Viral Video

फ़रवरी 11, 2026

Tata Punch EV Facelift

फ़रवरी 11, 2026

Maruti Grand Vitara

फ़रवरी 10, 2026