---Advertisement---

Honda SP160 vs TVS Apache RTR 160: कौन सी बाइक देती है शानदार राइडिंग और कंफर्ट, बस दो मिनट में जानें डिफरेंस

Honda SP160 vs TVS Apache RTR 160: होंडा एसपी160 और टीवीएस अपाचे आरटीआर160 बाइक में से कौन सी मोटरसाइकिल में ज्यादा बेहतर फीचर्स और कंफर्ट मिलता है। यहां जानें दोनों बाइक में पूरा कंपेरिजन।

Avatar of Ankit Jangra

By: Ankit Jangra

Published: अक्टूबर 15, 2023 5:30 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Honda SP160 vs TVS Apache RTR 160: मोटरसाइकिल मार्केट में इन दिनों काफी तेजी देखी जा रही है। देश में नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है, ऐसे में कई कंपनियां अपनी नई बाइक को बाजार में उतार सकती है। वहीं, इस फेस्टिव सीजन में काफी लोग नई बाइक भी खरीदते हैं। अगर आप भी नई मोटरसाइकिल खरीदने की तैयारी में हैं तो हम इस खबर में दो बाइक्स Honda SP160 vs TVS Apache RTR 160 के बीच अंतर करने वाले हैं। इससे आपको नई मोटरसाइकिल लेने में थोड़ी आसानी हो सकती है।  जानें इन दोनों बाइक में क्या अंतर है।

Honda SP160 vs TVS Apache RTR 160 बाइक वेरिएंट और कलर

होंडा एसपी160 बाइक दो वेरिएंट में आती है। बाइक में 6 कलर ऑप्शन मिलते हैं, जिसमें Matte Marvel Blue Metallic, Matte Dark Blue Metallic, Matte Axis Gray Metallic, Pearl Spartan Red, Pearl Deep Ground Gray और Pearl Igneous Black शामिल है। वहीं, टीवीएस अपाचे आरटीआर 160 बाइक तीन वेरिएंट जिसमें डिस्क, ड्रम और डिस्क विद ब्लूटूथ शामिल है। ये बाइक 5 रंगों में उपलब्ध है, इसमें Gloss Black, Pearl White, Racing Red, Matte Blue और T-Grey शामिल है।

Honda SP160 vs TVS Apache RTR 160 बाइक का डिजाइन

होंडा बाइक में मॉर्डन स्टाइलिंग और शार्फ लुकिंग हैडलाइट मिलती है। इसमें मस्कुलर फ्यूल टैंक, स्टेप अप सैडल और साइड स्लंग एग्जॉस्ट भी आता है। वहीं, टीवीएस की बाइक में शार्प लुकिंग डिजाइन मिलता है। बाइक में एक्स रिंग चैन, सिंगल पीस सीट, स्प्लिट स्टाइल ग्रेब रेल्स और साइड स्लंग एग्जॉस्ट मिलता है।

Honda SP160 vs TVS Apache RTR 160 बाइक के फीचर्स

होंडा बाइक में एलईडी हैडलैंप, एलईडी टेललाइट, फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर, इंजन स्टॉप स्विच, इंस्ट्रूमेंट कंसोल, ट्रिप मीटर, ओडोमीटर, ट्रिप मीटर जैसे फीचर्स मिलते हैं। साइड स्टैंड इंजन कट ऑफ फंक्शन, सिंगल चैनल एबीएस और एडवांस ट्रैक्शन कंट्रोल मिलता है। वहीं, टीवीएस बाइक में एलईडी हैडलाइट्स, एलईडी टेललाइट्स, ब्लूटूथ इनेबल फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर,स्लीपर क्लच, सिंगल चैनल एबीएस, रोटो पैटल डिस्क ब्रेक मिलता है।

Honda SP160 vs TVS Apache RTR 160 बाइक का पावरट्रेन

होंडा की बाइक में 162.71cc सिंगल सिलेंडर इंजन मिलता है। ये 13.2bhp की ताकत और 14.59nm का पीक टॉर्क देता है। इसमें ई-20 फ्यूल तकनीक के साथ 5 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। बाइक के आगे पहिए में टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क और रियर व्हील में मोनोशॉक सस्पेंशन मिलता है। वहीं, टीवीएस की बाइक में 159.7cc का सिंगल सिलेंडर सिलेंडर मिलता है। ये 15.8bhp की ताकत और 13.85nm की पीक टॉर्क देती है। इसमें 5 स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। इसके फ्रंट व्हील में टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क और रियर व्हील में ट्विन स्प्रिंग सस्पेंशन दिया गया है।

Honda SP160 vs TVS Apache RTR 160 बाइक की कीमत

होंडा बाइक के सिंगल डिस्क ब्रेक वेरिएंट की एक्सशोरूम कीमत 117500 रुपये (दिल्ली) है। वहीं, टीवीएस के ड्रम ब्रेक वेरिएंट की एक्सशोरूम कीमत 119420 रुपये (दिल्ली) है।

फीचर्सHonda SP160 की डिटेलTVS Apache RTR 160 की डिटेल
इंजन162.71cc159.7cc
पावर13.2bhp15.8bhp
पीक टॉर्क14.59nm13.85nm
गियरबॉक्स5 स्पीड5 स्पीड

इस आर्टिकल में सिर्फ जानकारी के लिए बताया गया है। किसी भी बाइक को खरीदने से पहले किसी अच्छे एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

­­

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MG Majestor

फ़रवरी 12, 2026

Tata Nexon EV

फ़रवरी 12, 2026

Maruti Suzuki Fronx Hybrid

फ़रवरी 11, 2026

Kushinagar Viral Video

फ़रवरी 11, 2026

Tata Punch EV Facelift

फ़रवरी 11, 2026

Maruti Grand Vitara

फ़रवरी 10, 2026

Leave a Comment