Honda ZR-V Hybrid SUV:चलते-फिरते खुद चार्ज होगी होंडा की ये कार! लॉन्च से पहले लीक इंजन-फीचर्स से मची सनसनी

Honda ZR-V Hybrid SUV: होंडा ZR-V e:HEV हाईब्रिड एसयूवी 22 मई 2026 को लॉन्च होने जा रही है। इसके प्रीमियम फीचर्स आने से पहले ही चर्चा में बने हुए हैं। जानें गाड़ी में क्या कुछ नया मिल सकता है?

Honda ZR-V Hybrid SUV

Picture Credit: Google संभावित फोटो

Honda ZR-V Hybrid SUV: जापानी कंपनी होंडा ओटो मार्केट में एक जबरदस्त हाइब्रिड कार पेश करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। होंडा ZR-V e:HEV कार को कंपनी 22 मई 2026 को लॉन्च करेगी। ये एक कूपे स्टाइल प्रीमियम मिड साइज हाइब्रिड एसयूवी है। इसमें कंपनी पेट्रोल इंजन के साथ दो इलेक्ट्रिक मोटर दे सकती है। खबरों की मानें तो इसे पूरी तरह से इलेक्टिक मोड में भी चलाया जा सकता है। इसके साथ ही बैटरी को चार्ज करने की भी जरुरत नहीं पड़ेगी।आपको बता दें, हाइब्रिड कार पेट्रोल-डीजल और इलेक्ट्रिक का मिश्रण होता है। इसका रीजनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम खुद बैटरी को चार्ज कर देता है।

Honda ZR-V Hybrid SUV का संभावित इंजन, बैटरी,  माइलेज और परफॉर्मेंस

खबरों की मानें तो होंडा ZR-V e:HEV हाईब्रिड एसयूवी में 2.0-लीटर का 4-सिलेंडर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पेट्रोल इंजन मिल सकता है। ये 180 हॉर्सपावर को जनरेट करेगा। ये 22 KMPL का माइलेज दे सकती है। ये गाड़ी एक पेट्रोल इंजन और दो इलेक्ट्रिक मोटर से लैस होगी। होंडा की ये अपकमिंग हाईब्रिड कार 180 किमी/घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है। इसमें ड्राइविंग के तीन मोड मिल सकते हैं । EV ,हाइब्रिड, और इंजन ड्राइव , राइडर अपनी जरुरत के हिसाब से इसे चला सकता है। इसे शहर के भीड़ भाड़ वाले ट्रैफिक में पूरी तरह से इलेक्ट्रिक मोड में चलाया जा सकता है। ये बैटरी अपने आप ही  रीजनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम से चार्ज होगी। वहीं, Eco, Normal, Sport और Snow ड्राइविंग मोड्स राइडर को उसकी जरुरत के हिसाब से गाड़ी को चलाने का मौका देगी।

होंडा ZR-V e:HEV हाईब्रिड एसयूवी के सेफ्टी फीचर्स

इसके चारों टायरों में डिस्क ब्रेक मिल सकते हैं। टूटे-फूटे रास्तों पर हादसों से बचाने के लिए इस गाड़ी में  होल्ड और हिल डिसेंट कंट्रोल जैसे सेफ्टी फीचर्स मिल सकते हैं। इस गाड़ी को क्रैश टेस्ट में 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली हुई है। इस गाड़ी को कंपनी लेवल 2 ADAS के साथ पेश कर सकती है। वहीं, 11 एयरबैग्स मिल सकते हैं। इसके इंटीरियर में कंपनी 9-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम एप्पल और एंड्रॉइड के कनेक्ट के साथ दे सकती है। बैठने के लिए बॉडी स्टेबलाइजिंग सीट्स मिल सकती हैं।

होंडा की इस अपकमिंग हाईब्रिड कार  की  अनुमानित कीमत

होंडा की इस अपकमिंग कार को 22 मई 2026 को लॉन्च किया जा रहा है। इसकी कीमत, फीचर, लुक को लेकर कंपनी ने अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन लीक खबरों में दावा किया जा रहा है कि, ये गाड़ी 40 लाख की एक्स शोरुम कीमत से लेकर 50 लाख की संभावित कीमत में आ सकती है। इस प्रीमियम कार का मुकाबला Jeep Meridian, Volkswagen Tiguan और Skoda Kodiaq जैसी हाईब्रिड गड़ियों से होगा।

 

Exit mobile version