Skoda Epiq Electric SUV: मिडिल ईस्ट में अमेरिका-ईरान और इजराइल के बीच महीनों से चल रहे युद्ध का असर अब दिखने लगा है। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों ने आम इंसान की जेब खाली करना शुरु कर दी है। इस बीच स्कोडा ने अपनी बेहद पावरफुल इलेक्ट्रिक एसयूवी को रिवील कर दिया है। स्कोडा एपिक इलेक्ट्रिक कार को 19 मई 2026 को पेश कर दिया गया है। भारत में इसकी लॉन्चिग साल 2027 तक हो सकती है। ये एक 5 सीटर ईवी है।
Skoda Epiq Electric SUV की संभावित कीमत और मुकाबला
स्कोडा एपिक एक सब कॉम्पैक्ट एसयूवी कार है। ये कंपनी की सबसे छोटी और किफायती ईवी बताई जा रही है। शहर के भारी ट्रैफिक के लिए ये बेस्ट मानी जा रही है। इस इलेक्ट्रिक कार का मुकाबाल Tata Nexon EV, Mahindra BE.05 और Hyundai Creta EV से होगा। भारत में इस इलेक्ट्रिक कार को कंपनी 21 लाख से लेकर 26 लाख की संभावित कीमत में पेश कर सकती है।
स्कोडा एपिक इलेक्ट्रिक कार की बैटरी, रेंज , सेफ्टी और अन्य फीचर्स
| Skoda Epiq Electric SUV | स्पेसिफिकेशन |
| बैटरी | 38.5 kWh और 55 kWh बैटरी वेरियंट में आयी है। |
| पावर/टॉर्क | 114 bhp और 133 bhp की पावर और 267 Nm की टॉर्क जनरेट करती है। |
| रेंज | इसकी रेंज 310 किमी से लेकर 440 किमी तक है। |
| चार्जर | डीसी फास्ट चार्जर से ये 24 मिनट में 80 फीसदी तक चार्ज कर सकती है। |
| टॉप स्पीड | 150 किमी/घंटे की टॉप स्पीड है। |
| वन-पेडल ड्राइविंग | वन-पेडल ड्राइविंग सिस्टम दिया गया है। |
| ब्रेक | चारों टायरों में डिस्क ब्रेक मिल रहे हैं। |
| स्क्रीन | 13-इंच की टचस्क्रीन, डिजिटल-की और बायडायरेक्शनल चार्जिंग की सुविधा मिल रही है। |
| टायर | 19-इंच तक के अलॉय व्हील्स मिल रहे हैं। |
| सनरुफ | पैनोरमिक सनरूफ की सुविधा मिल रही है। |
| सेफ्टी फीचर्स | 7 एयरबैग के साथ ADAS मिल रहा है। वहीं, 360-डिग्री कैमरा भी दिया गया है। |
| बूट स्पेस | 475 लीटर का बूट स्पेस मिल रहा है। |
