---Advertisement---

‘टाटा सिएरा’ से कितनी अगल है Tata Sierra Legend Series? फीचर्स से लेकर कीमत तक जानें

Tata Sierra Legend Series: टाटा सिएरा पर ग्राहकों के बढ़ते प्यार और डिमांड को देखते हुए कंपनी ने बजट की कीमत पर टाटा सिएरा लीजेंड सीरीज को लॉन्च कर दिया है। इसे खरीदने से पहले खूबियों को जानें।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 18, 2026 5:14 अपराह्न | Updated: सितम्बर 18, 2026 5:57 अपराह्न

Tata Sierra Legend Series
Follow Us
---Advertisement---

Tata Sierra Legend Series: टाटा की सबसे बेहतरीन गाड़ियों में टाटा सिएरा की गिनती होती है। ये एक प्रीमियम फीचर्स से लैस एसयूवी है। ये गाड़ी इसीलिए भी स्पेशल है क्योंकि कंपनी के प्रमुख रहे रतन टाटा का ये ड्रीम प्रोजेक्ट है। ये भारत की पहली पूरी तरह से स्वदेशी एसयूवी है। लग्जरी, पावर और स्टेटस सिंबल बन चुकी सिएरा अब नए अवतार में आयी है । कंपनी ने टाटा सिएरा लीजेंड सीरीज को 18 सितंबर 2026 को लॉन्च कर दिया है। इस नए एडिशन को उतारने का प्रमुख कारण वो ग्राहक हैं जो कम कीमत पर पावरफुल और लग्जरी फीचर्स का आनंद लेना चाहते हैं। ऐसा माना  जा रहा है कि, मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में हुंडई क्रेटा को टक्कर देने के लिए कंपनी ने इसे पेश किया है।

‘टाटा सिएरा’ से अलग Tata Sierra Legend Series में क्या मिल रहा है?

टाटा सिएरा लीजेंड सीरीज में पुरानी सिएरा कार जैसे ही मकैनिकल फीचर्स हैं। लेकिन इनकी कीमत और फीचर्स में बड़ा फर्क है। टाटा ने इस लीजेंड सीरीज को कम और मिड-बजट वाले ग्राहकों को प्रीमियम फीचर्स से लैस बनाकर पेश किया गया है।

फीचर्सTata Sierra Tata Sierra Legend Series
इंजनवेरियंट के आधार पर इंजन और गियरबॉक्स मिल रहे हैं।1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन और Adventure+ L में नया 7DCT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिल रहा है।
सेफ्टी फीचर्ससुरक्षा के लिए ADAS मिलता है।सुरक्षा के लिए ADAS फीचर्स नहीं मिल रहे हैं।
सीट 

फैब्रिक सीट्स मिल रही हैं।

फुल लेदरेट इंटीरियर, लेदरेट सीट्स और डोर ट्रिम मिल रहे।
कीमत11.49 लाख की एक्स शोरुम कीमत से लैस है।11.99 लाख की शुरुआती एक्स शोरुम कीमत से लैस है।
वेरियंटSmart+, Pure, Adventure और Accomplished वेरियंट मिल रहे हैं।Smart+ L, Pure L, Pure L(O), Pure+ L और Adventure+ L वेरियंट मिल रहे हैं।

 

कौन सी कार खरीद सकते हैं?

अगर आप ज्यादा पैसे खर्च किए बिना पैनोरमिक सनरुफ, वेंटिलेटेड लेदर सीट्स और पावर्ड ड्राइवर सीट चाहते हैं तो टाटा की सिएटरा लीजेंट सीरीज खरीद सकते हैं। लेकिन अगर एडवांस फीचर्स के साथ सुरक्षा चाहते हैं तो टाटा सिएरा ले सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Honda Alpha Electric SUV

नवम्बर 3, 2026

Tata Kuno Electric Car

नवम्बर 2, 2026

new Hyundai Creta

अक्टूबर 31, 2026

Tata Safari EV

अक्टूबर 29, 2026

VinFast VF5 Facelift

अक्टूबर 28, 2026

Hyundai Bayon

अक्टूबर 27, 2026