Mahindra XUV 7XO: महिन्द्रा एक्सयूवी 7XO अभी हालिह में 5 जनवरी 2026 को लॉन्च हुई थी। ये एक एक 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग से लैस गाड़ी है। ये 7 सीटर कार पेट्रोल, डीजल, मैनुअल और ऑटोमैटिक सभी वेरियंट में मौजूद है। महिन्द्रा की ये कार राइड क्वालिटी, आधुनिक तकनीक और लग्जरी इंटीरियर के लिए जानी जाती है। अगर आप भी सबसे सुरक्षित 7-सीटर एक्सयूवी को खरीदने की सोच रहे हैं तो इसकी इन 3 खूबियों के बारे में जरुर जानें।
Mahindra XUV 7XO में मिल रहे हाईटेक फीचर्स
महिन्द्रा XUV 7XO कार को शानदार ड्राइविंग आराम के लिए पसंद किया जात है। गाड़ी में कंपनी ने Da Vinci डैम्पिंग टेक्नोलॉजी दी है। यह सस्पेंशन खराब रास्तों के गड्ढों को आसानी से बिना झटके के पार कर देता है। तेज स्पीड में चलने पर भी अंदर बैठे लोगों को आराम मिलता है। इसमें फ्यूचरिस्टिक और हाई-टेक केबिन मिलता है। इसका ट्रिपल-स्क्रीन डैशबोर्ड इसे सबसे यूनिक बनाता है। इसमें कंपनी ने इनबिल्ट ChatGPT दिया है। जिसे आवाज से कंट्रोल किया जा सकता है। इसमें 16-स्पीकर वाला हरमन कार्डन म्यूजिक सिस्टम मिल रहा है। जिसकी वजह से ये गाड़ी लग्जरी अनुभव देती है।
मजबूत इंजन और सेफ्टी
महिन्द्रा की इस 7 सीटर कार की एक और सबसे बड़ी खूबी इसका इंजन है। इसमें 2.0L टर्बो-पेट्रोल और 2.2L डीजल इंजन मिलता है। ये लॉन्ग राइड और पहाड़ों पर चलाने के लिए काफी उपयोगी है। महिन्द्रा XUV 7XO कार 17 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज दे सकती है। ये गाड़ी कीचड़, रेत, बर्फ या गीली सड़कों पर बिना फिसले आराम से चल सकती है। ये सबसे सुरक्षित 7 सीटर एक्सयूवी गिनी जाती है। इलमें लेवल 2 +ADAS मिल रहा है। इसके साथ ही 6 एयरबैग मिल रहे हैं। सुरक्षा के लिहाज से ये काफी परफेक्ट कार है।
बजट में 7 प्रीमियम 7 सीटर कार
महिन्द्रा XUV 7XO की एक्स शोरुम कीमत 13.99 लाख से शुरु है। ये बजट की कीमत पर पावरफुल फीचर्स देने वाली एक मजबूत कार है। जिसमें बड़ा पैनोरमिक सनरूफ मिलता है। महिन्द्रा की इस कार की मेंटेंनेंस काफी कम है। 5 साल में इसका खर्चा 50 हजार के आस-पास है। वहीं, इसकी रीसेल वैल्यू भी बहुत अच्छी है।







