---Advertisement---

Maruti Wagon R Facelift में होंगे ये 3 सबसे बड़े बदलाव, जानें फुल लीक डिटेल्स

Maruti Wagon R Facelift: मारुति सुजुकी वैगनआर फेसलिफ्ट लॉन्च होने से पहले ही खबरों में आ गई है। कंपनी इसमें कई प्रीमियम फीचर्स दे सकती है। यहां जानें कार में क्या कुछ यूनिक मिल सकता है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 14, 2026 6:27 अपराह्न

Maruti Wagon R Facelift
Follow Us
---Advertisement---

Maruti Wagon R Facelift:  मारुति सुजुकी  वैगनआर बहुत जल्द नए अवतार में आने वाली है। वैगनआर का कंपनी फेसलिफ्ट वर्जन इस फेस्टिवल सीजन में लॉन्च कर सकती है। आपको बता दें, ये एक 5 सीटर हैचबैक कार है। हर महीने इसकी 23000 के आस-पास यूनिट्स बिक जाती है। भारत की सबसे भरोसेमंद और लोकप्रिय गाड़ियों में से  है। ये एक बजट की कीमत में आने वाली कार है। जो काफी ज्यादा माइलेज देती है। लेकिन कंपनी अब इसमें कई बड़े बदालव करके फेसलिफ्ट वर्जन लेकर आ रही है। मारुति सुजुकी वैगनआर फेसलिफ्ट को लेकर कुछ जानकारी लीक हुई है। जिसमें 3 सबसे बड़े बदलाव हो सकते हैं।

Maruti WagonR Facelift में मिल सकता नया इंजन

मारुति वैगनआर फेसलिफ्ट में कंपनी सबसे बड़ा बदलाव इसके इंजन में कर सकती है। इसमें नई स्विफ्ट वाला 1.2-लीटर का 3-सिलेंडर Z-Series (Z12E) पेट्रोल इंजन मिल सकता है। खबरों की मानें तो ये मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आ सकती है। ये 25 किमी प्रति लीटर का माइलेज दे सकती है। वहीं, इसका सीएनजी वेरियंट 33 किमी प्रति किलोग्राम का माइलेज दे सकती है। पहले के मुकाबले नई वैगनआर काफी पावरफुल होने वाली है।

मारुति सुजुकी  वैगनआर फेसलिफ्ट के इंटीरियर और एक्सटीरियर में बड़े बदलाव

मारुति सुजुकी वैगनआर फेसलिफ्ट में कंपनी 9 इंच का स्मार्टप्ले प्रो+ टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दे सकती है। ये वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो को सपोर्ट करेगा। वहीं, कंपनी इसके डिजाइन में भी बड़े बदलाव कर सकती है। इसमें नए रीडिजाइन फ्रंट ग्रिल, नए फ्रंट व रियर बंपर, अपडेटेड हेडलैंप और टेललाइट मिल सकती हैं।

वैगनआर फेसलिफ्ट में मिल सकते हैं नए सेफ्टी फीचर्स

वैगनआर फेसलिफ्ट में कंपनी कुछ नए सेफ्टी फीचर्स जोड़ सकी है। इसके सभी मॉडल में 6 एयर बैग्स के साथ नए एडजस्टेबल हेडरेस्ट , रियर पार्किंग कैमरा , इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, हिल होल्ड असिस्ट और सभी पैसेंजर्स के लिए 3-पॉइंट सीटबेल्ट जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।

मारुतु सुजुकी वैगनआर फेसल्फिट की संभावित कीमत

अभी तक कंपनी ने मारुतु सुजुकी वैगनआर फेसलिफ्ट की कीमत को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन लीक खबरों में दावा किया जा रहा है कि, ये कार 6 लाख से लेकर 9 लाख के आस-पास की एक्स शोरुम कीमत में पेश की जा सकती है। ये हैचबैक  इस साल के अंत तक पेश हो सकती है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Honda Alpha Electric SUV

नवम्बर 3, 2026

Tata Kuno Electric Car

नवम्बर 2, 2026

new Hyundai Creta

अक्टूबर 31, 2026

Tata Safari EV

अक्टूबर 29, 2026

VinFast VF5 Facelift

अक्टूबर 28, 2026

Hyundai Bayon

अक्टूबर 27, 2026