---Advertisement---

अमीरों के दिलों पर राज करने वाली Ambassador Car का कैसे हुआ दर्दनाक अंत, जानें पूरी कहानी

Ambassador Car: सड़कों से लेकर दिलों तक पर राज करने वाली एंबेसडर कार को कौन भूल सकता है। ये कार अब आपको ढूंढने से भी नहीं मिलेगी। क्योंकि साल 2014 में कंपनी इसका प्रोडक्शन बंद कर चुकी है। भारत के ऑटो सेक्टर की ये एक ऐसी पहली गाड़ी है, जिसने नेता, अभिनेता और बिजनेसमैन के ...

Read more

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 5, 2024 11:37 पूर्वाह्न

Ambassador Car
Follow Us
---Advertisement---

Ambassador Car: सड़कों से लेकर दिलों तक पर राज करने वाली एंबेसडर कार को कौन भूल सकता है। ये कार अब आपको ढूंढने से भी नहीं मिलेगी। क्योंकि साल 2014 में कंपनी इसका प्रोडक्शन बंद कर चुकी है। भारत के ऑटो सेक्टर की ये एक ऐसी पहली गाड़ी है, जिसने नेता, अभिनेता और बिजनेसमैन के दिलों पर खूब राज किया। यही कारण है कि, इसे सड़कों का राजा कहा जाता था। इस कार ने 60 सालों तक भारत की सड़कों पर राज किया। लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ जिसकी वजह से इसका दर्दनाक अंत हो गया। आज हम आपको हिंदुस्तान एंबेसडर (Hindustan Ambassador) का कैसे रुतबा बना और कैसे ये मिट्टी में मिला? इसकी पूरी कहानी बताने जा रहे हैं।

Hindustan Ambassador Car की शुरुआत

एंबेसडर कार ने पहली बार 1958 में भारत में एट्री की थी। लेकिन इसे बनाने वाली कंपनी ने पहले से ही भारत अपने कदम जमा लिए थे। साल था 1942 का जब हिंदुस्तान मोटर्स की शुरुआत ब्रिज मोहन बिड़ला ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता शहर से की थी। इसके बाद हिंदुस्तान मोटर्स ने 1954 को ब्रिटेन की कंपनी मॉरिस मोटर्स से हाथ मिलाया और गाड़ियां बनाना शुरु की। ये वो दौर था, जब लोग सफर करने के लिए ट्रेन, बस और अन्य वाहनों पर निर्भर थे। Hindustan Ambassador कार Morris Oxford Series 3 से काफी मिलती-जुलती कार थी।

अमीरों के दिलों पर राज करती थी Ambassador

1957 से लेकर 80 के दशक तक ये नेताओं, अभिनेताओं और बिजनेसमैन की फेवरेट बन गई। उस समय के भारत के प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और अटल बिहारी जैसे बड़े नेता इसी से सवारी किया करते थे। भारत में एंबेसडर कार की एक सरकारी गाड़ी के तौर पर पहचान बनी। इसका सफेद रंग अलग ही पहचान देता था। एंबेसडर का सिर्फ एक ही मॉडल कंपनी की तरफ से पेश किया गया था। उसके बाद इसमें थोड़े-थोड़ अपडेट किए गए। इसका आखिरी अपडेट एनकोर एंबेसडर था। जिसके बाद 24 मई 2014 को इसे बंद कर दिया गया। इसके बंद होते ही। एंबेसडर कार का सुनहरा इतिहास भी खत्म हो गया।

Hindustan Ambassador के बुरे दिन कैसे शुरु हुए?

एंबेसडर के बुरे दिन 80 के दशक से शुरु हो गए थे। क्योंकि उस समय मारुति सुजुकी जैसी गाड़ी मार्केट में आ गई थी। जिसका मॉर्डन लुक और मॉर्डन फीचर्स लोगों को काफी पसंद आ रहा था। इस तरह King of Indian Roads का दर्दनाक अंत हो गया। मारुति ने जापानी कंपनी सुजुकी के साथ हाथ मिलकर 800cc की गाड़ी उतारी । जिसके बाद नई तकनीक के साथ एंबेसडर टिक नहीं सकी।

Hindustan Motors Ambassador कार के फीचर्स और कीमत

फीचरHindustan Motors Ambassador
इंजन1489 cc – 1995 cc का इंजन मिलता था। ये कार 1.5 और 2.0 लीटर के डीजल इंजन के साथ आती थी। वहीं, 1.8 लीटर के पेट्रोल इंजन मिलता था।
टॉर्क112 Nm @ 2500 rpm – 130 Nm @ 3000 rpm की टॉर्क मिलती थी।
पावर35.5 bhp की पावर मिलती थी।
माइलेज12.2 – 13.5 kmpl का माइलेज देती थी।
ट्रांसमिशनManual ट्रांसमिशन मिलता था।
फ्यूल वेरियंटCNG / Petrol / Diesel / LPG जैसे फ्यूल वेरियंट में आती थी।
फ्यूल टैंक54 Litres का फ्यूल टैंक मिलता था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tata Motors

मई 2, 2026

Oben Rorr Evo Electric Bike

मई 1, 2026

Renault Triber 2026

अप्रैल 30, 2026

Honda ZR-V Hybrid

अप्रैल 30, 2026

Bajaj Chetak Electric Scooter

अप्रैल 29, 2026

2027 Hyundai Creta

अप्रैल 29, 2026