---Advertisement---

Tata Safari पर 40000 रुपये का भारी भरकम डिस्काउंट, फैमिली ट्रिप पर जाने के लिए बेस्ट है ये पावरफुल कार

Tata Safari: भारतीय ऑटो सेक्टर में लगातार अच्छी मांग के चलते कंपनियों के बीच काफी होड़ देखी जा रही है। ऐसे में अगर आप भी अपनी पुरानी कार को बदलने की सोच रहे हैं तो आप इस आर्टिकल का सहारा ले सकते हैं। आपको बता दें कि ऑटो सेक्टर की दिग्गज कंपनी में से एक ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 20, 2023 10:00 पूर्वाह्न

Tata Safari
Follow Us
---Advertisement---

Tata Safari: भारतीय ऑटो सेक्टर में लगातार अच्छी मांग के चलते कंपनियों के बीच काफी होड़ देखी जा रही है। ऐसे में अगर आप भी अपनी पुरानी कार को बदलने की सोच रहे हैं तो आप इस आर्टिकल का सहारा ले सकते हैं। आपको बता दें कि ऑटो सेक्टर की दिग्गज कंपनी में से एक टाटा मोटर्स अपनी मजबूत कारों के लिए काफी मशहूर है। भारतीय कार मार्केट में टाटा की कारों को स्टाइल के साथ-साथ सेफ्टी में भी अच्छा माना जाता है। ऐसे में इन दिनों टाटा की एक गजब की कार Tata Safari छाई हुई है।

टाटा मोटर्स का बड़ा ऐलान

Tata Safari कार में टाटा की बाकी कारों के मुकाबले काफी जबरदस्त फीचर्स दिए गए हैं। ऐसे में टाटा ने इस कार पर एक बड़ी जानकारी दी है। दरअसल, कंपनी इस कार पर 40000 रुपये तक का बड़ा डिस्काउंट दे रही है। टाटा के मुताबिक, इस कार पर 25 हजार का एक्सचेंज डिस्काउंट और 10 हजार रुपये का कॉरपोरेट डिस्काउंट और 5000 रुपये की रूरल छूट दी जाती है। इस तरह से इस कार पर 40 हजार की कुल छूट दी जा रही है। यहां पर आपको बता दें कि कंपनी का ये डिस्काउंट अलग-अलग क्षेत्र में अलग-अलग हो सकता है। ऐसे में अपने आसपास के कार डीलर से इस बारे में संपर्क करें।

ये भी पढ़े: अब नहीं लगाने होंगे डीलरशिप के चक्कर, Flipkart पर लिस्ट हुआ Hero Vida V1 Pro Electric Scooter

Tata Safari का पावरट्रेन

Tata Safari  में 2.0 लीटर का डीजल इंजन दिया गया है। इस कार को बीएस6 के नए एमिशन नॉर्म्स के हिसाब से तैयार किया गया है। इस कार में 1956cc के 4 सिलेंडर के साथ इंजन दिया गया है। इतनी क्षमता पर ये कार 167.67BHP की ताकत और 350NM का टॉर्क दिया गया है। कंपनी का दावा है कि ये कार एक लीटर डीजल में 14.08KM की माइलेज देती है। इस कार में 6 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन दिया गया है। इस कार में आराम से 6 से 7 लोग बैठ सकते हैं। इस एसयूवी का व्हील बेस 2741MM है।

मॉडलTata Safari
इंजन1956cc
ताकत167.67BHP
टॉर्क350NM
माइलेज14.08KM
ट्रांसमिशन6 स्पीड ऑटोमेटिक

Tata Safari की खूबियां

टाटा की इस धांसू कार में काफी शानदार फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 10.25इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ओपन डोर अलर्ट, फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर, रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट, एडीएएस फीचर और लेन डिपार्चर वार्निंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। वहीं, इस कार की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 15.65 लाख रुपये है, जबकि इसके टॉप मॉडल की कीमत 25.02 लाख रुपये है।

ये भी पढ़ें: मई में टेक मार्केट दहलाने आ रहे Pixel Fold से लेकर OnePlus सहित ये तमाम धाकड़ फोन, फीचर्स और लुक से हो जाएगा इश्क

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MG Majestor

फ़रवरी 12, 2026

Tata Nexon EV

फ़रवरी 12, 2026

Maruti Suzuki Fronx Hybrid

फ़रवरी 11, 2026

Kushinagar Viral Video

फ़रवरी 11, 2026

Tata Punch EV Facelift

फ़रवरी 11, 2026

Maruti Grand Vitara

फ़रवरी 10, 2026