---Advertisement---

Hyundai Creta EV में मिलेगा फेक एग्जॉस्ट आउटलेट! अच्छी बैटरी के साथ मिल सकती है 500KM की रेंज

Hyundai Creta EV: क्रेटा का इलेक्ट्रिक वेरिएंट जल्द ही बाजार में दस्तक दे सकता है। इसे टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इसकी कुछ जानकारी सा्मने आई है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: नवम्बर 29, 2023 10:44 पूर्वाह्न

Hyundai Creta EV
Follow Us
---Advertisement---

Hyundai Creta EV: इंडियन कार मार्केट में हुंडई मोटर्स बड़ी हिस्सेदारी के साथ एक बड़ी कंपनी बनी हुई है। दक्षिण कोरिया की वाहन निर्माता अपनी कई कारों पर काम कर रही है। इसमें से एक नाम हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट का भी है। इस कार को साल 2024 की शुरुआत में पेश किया जा सकता है।

वहीं, कंपनी इलेक्ट्रिक सेगमेंट में भी इसे लाने की तैयारी कर रही है। जी हां, हाल ही में टेस्टिंग के दौरान हुंडई क्रेटा ईवी (Hyundai Creta EV) को स्पॉट किया गया है। ऐसे में इसके डिजाइन से लेकर इसकी खूबियों तक की कुछ खास जानकारी सामने आई है। नीचे पढ़ें डिटेल।

Hyundai Creta EV की लीक डिटेल

कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि हुंडई क्रेटा ईवी का डिजाइन वर्तमान क्रेटा एसयूवी से बिल्कुल अलग है। लीक हुई जानकारी में दावा किया जा रहा है कि इसमें कई सारे नए डिजाइन एलिमेंट्स जोड़े गए हैं। गाड़ी में यूनिक फ्रंट फेसिया दिया गया है। साथ ही एक फेक एग्जॉस्ट आउटलेट भी मिल सकता है। कार में स्प्लिट हैडलैंप, सी शेप एलईडी DRLS, रेपराउंड टेललाइट्स और नया रियर बंपर दिया जा सकता है।

Hyundai Creta EV का अनुमानित इंटीरियर

हुंडई क्रेटा ईवी का इंटीरियर काफी हद तक इसकी फेसलिफ्ट जैसा ही होगा। हालांकि, इसमें ईवी सेगमेंट को ध्यान में रखते हुए बदलाव किए जाएंगे। इसमें यूनिक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर, सेंट्रल कंसोल पर गियर लीवर रखा गया है।

Hyundai Creta EV Price (संभावित)

इसके साथ ही इसमें 60kwh की बैटरी पैक दी जा सकती है। ये सिंगल चार्ज पर 500KM की रेंज दे सकती है। इसका मुकाबला महिंद्रा एक्सयूवी400 और एमजी जेडएस ईवी से हो सकता है। इस गाड़ी को 2024 के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। फिलहाल इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Royal Enfield Classic 350

जुलाई 16, 2026

Tata Sierra EV

जुलाई 14, 2026

Kia Syros EV

जुलाई 10, 2026

Nissan Tekton

जुलाई 9, 2026

Tata Sierra EV

जुलाई 8, 2026

Yamaha Aerox-E Electric Scooter 

जुलाई 8, 2026