---Advertisement---

kia Seltos Facelift से महायुद्ध करने आ रही Hyundai Creta Facelift! लीक हुई खासियत

Hyundai Creta Facelift कार का मुकाबला Kia Seltos Facelift से हो सकता है। कंपनी इसे जल्द लॉन्च कर सकती है। चलिए आपको लीक फीचर्स दिखाते हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: दिसम्बर 5, 2023 5:22 अपराह्न

Hyundai Creta Facelift
Follow Us
---Advertisement---

Hyundai Creta Facelift: दक्षिण कोरिया की ऑटो कंपनी Hyundai का जलवा हर तरफ है। भारत में भी Hyundai के चाहने वाले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। ऐसे में अपने ग्राहकों का कंपनी बहुत ध्यान रखती है। यही वजह है कि, कंपनी बहुत जल्द Hyundai की सबसे ज्यादा पसंद की जानें वाली Creta का Facelift लेकर आ रही है। खबरों की मानें तो Hyundai Creta Facelift साल 2024 में दस्तक दे सकती है। अभी तक कंपनी ने इसके फीचर्स और लॉन्चिग को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी तो नहीं दी है लेकिन कहा जा रहा है कि, इस कार का मुकाबला kia Seltos Facelift से हो सकता है। ये अपने इंजन से किआ को टक्कर दे सकती है। किआ ने कुछ ही समय पहले इस कार को पेश किया है।

Hyundai Creta Facelift जल्द हो सकती है लॉन्च

Hyundai Creta Facelift को भारत में कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। ऐसे में अब अफवाह चल रही है कि, कंपनी इसे बहुत जल्द मार्केट में उतारने के मूड में है। ये एक खास SUV हो सकती है जो कि, नए डिजाइन एलिमेंट्स के साथ आ सकती है। खबरों की मानें तो इस कार को और भी ज्यादा खास बनाने के लिए कंपनी इसमें ADAS का खास फीचर्स लेकर आ रही है। लीक खबरों में दावा किया जा रहा है कि, इस कार में ग्राहक को Adaptive Cruise Control, Blind Spot Monitoring System, Emergency Braking System, High Beam Assist, Collision Avoidance and Lane Keep Assist जैसी चीजें मिल सकती हैं। ग्राहक की सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए कंपनी इस पर काम कर रही है। इस कार के लुक को स्पोर्टी बनाने के लिए कंपनी इसमें 18 इंच के अलॉय व्हील दे सकती है।

Hyundai Creta Facelift के संभावित फीचर्स

फीचरHyundai Creta Facelift
इंजन1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिल सकता है।
टायर18 इंच के अलॉय व्हील मिल सकते हैं।
इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर10.25-इंच फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिल सकता है।
पावर-टॉर्क160bhp की पावर और 253Nm टॉर्क  मिल सकती है।
गियरबॉक्समैनुअल गियरबॉक्स या फिर पैडल शिफ्टर्स प्लस ड्राइव मोड मिल सकता है, वहीं पर DCT ऑटोमेटिक की सुविधा भी आ सकती है।

इस कार को और भी ज्यादा हाईटेक बनाने के लिए इसमें Wireless Phone Charging, Panoramic Sunroof, Electronic Stability Control, 6 Airbags, Parking Sensors, Bose Sound System, Automatic Climate Control जैसी खासियतों के साथ USB Type-C Charger भी मिल सकता है। फिलहाल कंपनी की तरफ से किसी भी प्रकार की कीमत , फीचर और लॉन्चिग को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। ये खबर अभी तक ऑटो मार्केट में चल रही खबरों के आधार पर बनाई गई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Renault Kwid Facelift

जून 27, 2026

TVS Ntorq 125 Scooter

जून 26, 2026

Hyundai Elantra 2026

जून 26, 2026

Skoda Peaq EV

जून 25, 2026

Renault Kiger 2026

जून 24, 2026

Tata Sierra EV 

जून 24, 2026