---Advertisement---

सिर चढ़कर बोल रहा है Hyundai Creta का जादू, जून 2025 में सबको पछाड़कर बनी नंबर 1 कार; मिलते हैं 70 से ज्यादा एडवांस सेफ्टी फीचर्स

Hyundai Creta: जून 2025 में हुंडई क्रेटा इंडिया में सबसे अधिक बिकने वाली यात्री कार बन गई है। ग्राहकों ने जून में इस SUV को जमकर खरीदा। इसमें 70 से ज्यादा एडवांस सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जुलाई 3, 2025 12:29 अपराह्न

Hyundai Creta
Follow Us
---Advertisement---

Hyundai Creta: इंडियन कार मार्केट में हुंडई की लोकप्रिय कार पिछले 10 सालों से अपना जलवा बिखेर रही है। ऐसे में जून 2025 के दौरान कारों की बिक्री के मामले में हुंडई क्रेटा ने सबको पीछे छोड़ दिया है। कार मेकर हुंडई मोटर्स इंडिया ने बताया कि जून 2025 में भारत में सबसे अधिक बिकने वाला यात्री वाहन कार है। जून 2025 में मिड साइज एसयूवी हुंडई क्रेटा की 15786 यूनिट्स की बिक्री दर्ज हुई। इसके साथ ही हुंडई क्रेटा जनवरी से जून 2025 के बीच यानी 6 महीने में सबसे अधिक बिकने वाली SUV रही है।

हुंडई क्रेटा में धूम मचाते हैं 70 से अधिक सेफ्टी फीचर्स

आपको बता दें कि Hyundai Creta SUV में बाहरी लुक और फीचर्स काफी कमाल के दिए गए हैं। इसमें पैनॉरमिक सनरुफ, इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर, वायरलेस एप्पल कार प्ले, एंड्रॉयड ऑटो, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, ड्यूल जोन क्लाईमेट कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक ड्राइवर सीट और 70 से अधिक सेफ्टी फीचर्स को शामिल किया गया है। इसमें 6 एयरबैग्स, हिल स्टार्ट असिस्ट के साथ कई अन्य धमाकेदार खूबियों को जोड़ा गया है।

Hyundai Creta Mileage

कार मेकर ने Hyundai Creta के डीजल इंजन वेरिएंट में 1.5 लीटर का इंजन दिया है। यह 114bhp की ताकत और 250nm का टॉर्क पैदा करता है। इसमें मैन्युअल के साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है। वहीं, ‘Carwale’ के मुताबिक, हुंडई क्रेटा की माइलेज डीजल मैन्युअल वेरिएंट में 18.75KMPL मिलती है। वहीं, इसके पेट्रोल वेरिएंट 15.5KMPL की माइलेज मिल सकती है।

स्पेक्सहुंडई क्रेटा
इंजन1.5 लीटर डीजल
पावर114bhp
टॉर्क250nm
गियरबॉक्समैन्युअल-ऑटोमैटिक
माइलेज18.75KMPL (डीजल मैन्युअल)

Hyundai Creta Price in India

आपको बता दें कि हुंडई क्रेटा की इंडिया में कीमत 1110900 रुपये से शुरू होती है। यह इसकी दिल्ली में एक्सशोरूम कीमत है। देश के अलग-अलग शहरों में इसका दाम भिन्न-भिन्न हो सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Upcoming Cars in March 2026

फ़रवरी 28, 2026

Renault Duster 2026

फ़रवरी 28, 2026

Tata Sierra EV

फ़रवरी 27, 2026

Royal Enfield Bullet 250CC 2026

फ़रवरी 26, 2026

Kia Syros EV

फ़रवरी 26, 2026

Kawasaki Ninja 300

फ़रवरी 25, 2026