---Advertisement---

Hyundai Exter vs Nissan Magnite: 6 लाख के बजट में किस कार का लुक और इंटीरियर है ज्यादा बेहतर, खरीदने से पहले पढ़ें ये डिटेल

Hyundai Exter vs Nissan Magnite: अगर आप नए साल में कार लेने की सोच रहे हैं और आपका बजट 6 लाख है तो आपके लिए ये खबर काम की हो सकती है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: दिसम्बर 31, 2023 11:36 पूर्वाह्न

Hyundai Exter vs Nissan Magnite
Follow Us
---Advertisement---

Hyundai Exter vs Nissan Magnite: इंडियन ऑटोमोबाइल क्षेत्र के लिए साल 2023 काफी अच्छा रहा है। इस साल कई देसी और विदेशी कार कंपनियों ने अपनी शानदार कारों को मार्केट में उतारा है। ऐसे में अगर आप एक नई कार लेनी की सोच रहे हैं तो आपको बिना देर किए इस खबर पर ध्यान देना चाहिए। आपको इस आर्टिकल से दो कारों Hyundai Exter vs Nissan Magnite की बेहतर जानकारी हो सकती है। आइए जानते हैं कि इन दोनों कारों में क्या फर्क है।

Hyundai Exter की खासियत

हुंडई एक्सटर माइक्रो एसयूवी सेगमेंट में काफी बढ़िया फीचर्स के साथ आती है। दक्षिण कोरिया की कार कंपनी हुंडई मोटर्स ने इस कार में आकर्षक डिजाइन दिया है। फ्रंट में नई ग्रिल के साथ नया फ्रंट और रियर बंपर मिलता है। ब्लैक रुफ रेल्स, पिलर्स माउंटेड ORVM, स्प्लिट हैडलैंप, एलईडी टेललाइट्स, शार्क फिन एंटीना और कुछ यूनिक फीचर दिए गए हैं।

कार में ड्यूल टोन इंटीरियर थीम, स्मॉल फ्रंट आर्मरेस्ट मिलता है। कार में सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल स्टार्ट असिस्ट, रियर व्यू कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम दिया गया है। इस गाड़ी में 1.2 लीटर का NA कप्पा पेट्रोल इंजन मिलता है। ये 5 स्पीड और 5 स्पीड AMT यूनिट के साथ आती है। इसकी एक्शोरूम कीमत 599900 रुपये से लेकर 1014990 रुपये है।

Nissan Magnite की स्पेसिफिकेशन्स

Nissan Magnite कार एक बोल्ड डिजाइन के साथ आती है। इस कार में प्रोजेक्टर एलईडी हैडलैंप, एल शेप एलईडी DRLS और फॉग लैंप और वाइड स्प्लिट सिग्नेचर टेललैंप दिए गए हैं। इस कार में 205mm का ग्राउंड क्लीयरेंस, रुफ रेल्स और 16 इंच के अलॉय व्हील्स मिलते हैं। निसान की इस कार में 8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एप्पल कार प्ले, एड्रॉइड ऑटो, ऑटोमेटिक क्लाईमेट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, 360 डिग्री कैमरा, स्टार्ट और स्टॉप बटन और 7 इंच का इंस्ट्रूमेंट कलस्टर मिलता है।

इस गाड़ी में 1 लीटर का NA पेट्रोल इंजन और 1 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलता है। इसमें 5 स्पीड मैनुअल के साथ 5 स्पीड CVT ट्रांसमिशन दिया गया है। इसकी एक्सशोरूम कीमत 599900 रुपये है।

फीचर्सHyundai Exter की डिटेलNissan Magnite की डिटेल
इंजन1.2 लीटर पेट्रोल1 लीटर का पेट्रोल
पावर82bhp71bhp
टॉर्क114nm96nm
गियरबॉक्स5 स्पीड5 स्पीड

यहां पर केवल सूचना के लिए जानकारी दी गई है। किसी भी कार को खरीदने से पहले अपने बजट और अपनी पसंद का ध्यान रखें। साथ ही किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह ले सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rafale Deal

फ़रवरी 12, 2026

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026