---Advertisement---

हैचबैक सेगमेंट की प्रीमियम कार है Hyundai i20, इंटीरियर से लेकर फीचर्स तक सब कुछ सुपरक्लासी

Hyundai i20: हुंडई की आई 20 में कमाल के फीचर्स दिए गए हैं। अगर आप नई कार खरीदने की सोच रहे हैं तो आप इसे एक बार देख सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 14, 2023 10:30 पूर्वाह्न

Hyundai i20
Follow Us
---Advertisement---

Hyundai i20: साउथ कोरिया की कार निर्माता कंपनी हुंडई मोटर्स की भारतीय कार बाजार में अच्छी-खासी पकड़ है। ऐसे में बीते कुछ समय से हुंडई की कारों में शानदार फीचर्स  दिए जा रहे हैं। इसी कड़ी में हुंडई की एक हैचबैक कार है हुंडई आई20, ये हैचबैक सेगमेंट की प्रीमियम कार है।

Hyundai i20 के वेरिएंट्स

इस कार का लुक और इंटीरियर काफी खास है। कंपनी ने इस कार को तैयार करने में काफी मेहनत की थी। आपको बता दें कि ये कार चार वेरिएंट में आती है। Magna, Sportz, Asta और Asta (O)। इस कार में 3,995mm की लंबाई, 1,775mm की चौड़ाई, 1,505mm की ऊंचाई और 2,580mm का व्हीलबेस दिया गया है।

ये भी पढ़ें: Volvo XC40 Recharge Electric Car के आगे बौनी लगती है Mercedes EQC कार! अब तक हुई 200 यूनिट्स की डिलीवरी

Hyundai i20 की खूबियां

ये कार 3 इंजन वेरिएंट के साथ आती है। इसमें 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया है। इसमें 118बीएचपी की ताकत और 172 एनएम का टॉर्क दिया जाता है। इसमें 6 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन गियरबॉक्स मिलता है। इसके 1.5 लीटर का डीजल इंजन 99बीएचपी की ताकत और 240एनएम का टॉर्क दिया जाता है। इसमें 6 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन दिया जाता है। साथ ही 1.0 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है।

Hyundai i20 के फीचर्स

मॉडलHyundai i20
इंजन998CC
ताकत118BHP
टॉर्क172NM
माइलेज21KM
बूट स्पेस311 लीटर
फ्यूल टैंक37 लीटर
ट्रांसमिशनऑटोमेटिक

 

इसके फ्रंट में एलईडी प्रोजेक्टर हैडलैंप्स, फॉग लाइट, सिग्नेचर कास्टग्रेडिंग ग्रिल, ट्रैग्युलर शेप में टेल लाइट्स और अलॉय व्हील दिए गए हैं। इसमें 10.25 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, एंड्राइड ऑटो, एप्पल कार प्ले, डिजिटल इस्ट्रूमेंट कलस्टर कंसोल, वायरलैस चार्जिंग और कूलिंग फंक्शन दिया गया है। इस कार में सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स, एबीएस और ईबीडी, सीट बेल्ट रिमाइंडर, रियर पार्किंग सेंसर, पांच सीटिंग कैपेसिटी दी गई है।

Hyundai i20 की कीमत

इस कार का सीधा मुकाबला Honda Jazz, Maruti Suzuki Baleno, Tata Altroz, Maruti Suzuki Swift और Volkswagen Polo से है। हुंडई आई 20 की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 7.19 लाख रुपये है, जबकि इसके टॉप मॉडल की कीमत 11.88 लाख रुपये है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MG Majestor

फ़रवरी 12, 2026

Tata Nexon EV

फ़रवरी 12, 2026

Maruti Suzuki Fronx Hybrid

फ़रवरी 11, 2026

Kushinagar Viral Video

फ़रवरी 11, 2026

Tata Punch EV Facelift

फ़रवरी 11, 2026

Maruti Grand Vitara

फ़रवरी 10, 2026